493445
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत ट्रेन 16 सितंबर से दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच चलेगी, जिसकी हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे। 13 सितंबर को ट्रेन के ट्रायल के दौरान, बागबाहरा स्टेशन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे कोच के शीशों में दरारें आ गईं। आरपीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि ये असामाजिक तत्व हैं और जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरंगाबाद क्रेडिट सोसाइटी घोटाला: तीन साल में 200 करोड़ का घोटाला, निवेशक परेशान
Mumbai, Maharashtra:اورنگ آباد: آورش کو آپریٹو کریڈٹ سوسائٹی میں تین سال قبل 200 کروڑ روپے کا مالی گھوٹالا ہوا تھا۔ اس کریڈٹ ادارے میں ہزاروں سرمایہ کاروں گزشته کے کروڑوں روپے پھنسے ہوئے ہیں۔ گز تین سالوں سے ان کی رقم واپس حاصل کرنے کے لیے قانونی اور سڑکوں پر لڑائی جاری ہے۔ 75 سرمایہ کار اپنے پیسے واپس ملنے کی امید میں فوت ہوگئے میں اسے قتل سمجھتا ہوں قصور واروں کے خلاف قانونی کارروائی کی جائے ، لیکن چونکہ تحصیلدار اور منڈل افسران آدرش کی جائیدادوں کی سماعت سے گریزاں ہیں، اس لیے کھاتہ داروں کو رقم واپس کرنے میں تاخیر ہو رہی ہے، میں ضلع کلکٹر انتظامیہ کو خبردار کیا ہے کہ اگر سرمایہ کاروں کی رقم واپس دلانے کے لیے فوری اقدامات نہ کیے گئے تو بڑا احتجاج کیا جائے گا ۔ اسطرح کا انتباہ سابق رکن پارلیمنٹ وایم آئی ایم کے ریاستی سید امتیاز جلیل نے دیا۔ ضلع کلکٹر کے دفتر کے سامنے ایک عظیم تھالی بجاؤ احتجاج کیا گیا۔0
0
Report
मुंबई-नाशिक महामार्ग पर कल्याण-बायपास से मानकोली तक भारी जाम
Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग... मुंबई-नाशिक महामार्ग वाहतूक कोंडी... कल्याण बायपास ते मानकोली, मुंबई-नाशिक महामार्ग वाहतूक कोंडी... मुंबई-नाशिक महामार्गावर महाकोंडी... कल्याण ते मानकोली 3 तासांचा जाम... मुंबई-नाशिक महामार्गावर कल्याण बायपास पासून ठाण्याच्या दिशेने मानकोली पर्यंत लांबच लांब वाहनांच्या रांगा लागल्या आहेत. पावसाची रिपरिप आणि रस्त्याच्या प्रलंबित कामामुळे वाहतूक संथ गतीने सुरू आहे. वाहनचालक तासांत अडकले आहेत. कल्याण ते मानकोली जायला 3 तास लागतात. रस्त्याचं काम वर्षभरापासून रखडलंय. पाऊस आला की कोंडी 100%. आम्ही ऑफिसला, शाळा-कॉलेजला कसे पोहोचायचे? रोज मरे त्याला कोण रडे अशी परिस्थिती झाली आहे. प्रशासन कधी जागं होणार? रस्त्याच्या रुंदीकरणाचं काम गेल्या अनेक महिन्यांपासून रखडलं आहे. पावसामुळे चिखल आणि खड्डे वाढले आहेत. त्यात रिपरिप पावसामुळे दृश्यमानता कमी झालीय. त्यामुळे अपघाताचा धोकाही वाढला आहे. रोजच्या या कोंडीमुळे इंधन आणि वेळ دوन्हीचा नाश होतोय अशी संतप्त प्रतिक्रिया नागरिक व चालक व्यक्त करत आहेत. महामार्ग प्राधिकरणाने रस्त्याचं काम तातडीने पूर्ण करावं अशी मागणी वाहनचालक करत आहेत. पाऊस + प्रलंबित काम = रोजची कोंडी! "रोज मरे त्याला कोण रडे" हीच आता वाहनचालकांची अवस्था आहे.0
0
Report
बरसात ने नगर विकास कार्यों की पोल खोल दी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर मे हुई मामूली बरसात ने नगर पालिका व जल निगम द्वारा कराये गए विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है. कल हुई मामूली सी बरसात मे जहाँ सड़क धस गयी वही सड़क के निचे से जा रही सीवर लाइन भी फट गयी जिससे सड़क मे 10 फिट गढा हो गया गनीमत रही की जिस समय सड़क धसी उस समय उस जगह पर कोई वाहन नही था अगर सड़क पर वाहन या कार होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.अब मौके पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है फिलहाल गहरे गड्ढे से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 119 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ\nअंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 119 साइबर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का सफल अनावरण हुआ। 119 अभियुक्त गिरफ्तार, साइबर अपराध में प्रयुक्त 103 लैपटॉप, 177 कॉलिंग मोबाइल फोन, अन्य डिजिटल उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद। विदेशी नागरिकों, विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के नागरिकों को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं सरकारी एजेंसियों के नाम पर बना ठगी का शिकार किया गया। Gift Card, Cryptocurrency एवं इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की जाती थी। ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी एवं विक्रम सिंह परमार आदि को गिरफ्तार किया गया। समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर संचालित फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया। कमिश्नरेट लखनऊ की साइबर सेल एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की सुनियोजित कार्रवाई, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपायुक्त अपराध अनिल कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध किरन यादव (IPS) के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर एवं प्रभारी साइबर क्राइम सेल के संयुक्त पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल एवं थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा दिनांक 01.07.2026 को विभूतिखण्ड स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया गया।0
0
Report
किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने जन्मदिन पर दिव्यांगों को स्कूटी देकर संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:जनप्रतिनिधियों के जन्मदिन अक्सर भव्य आयोजनों और बड़े कार्यक्रमों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने अपना जन्मदिन सादगी, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाकर एक अलग मिसाल पेश की जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत सुरसुरा स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना से हुई विधायक ने प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया इसके बाद आर.के. कम्युनिटी सेंटर में आयोजित मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं समर्थक शामिल हुए समारोह में उपस्थित लोगों ने विधायक का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और पारिवारिक रहा, जहां लोगों ने विधायक के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जरूरतमंद लाभार्थियों को स्कूटी वितरित की स्कूटी मिलने से दिव्यांगजन अब अपने दैनिक कार्यों और रोजगार संबंधी गतिविधियों को अधिक सुगमता से संचालित कर सकेंगे लाभार्थियों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जतायाकार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया विधायक ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया अपने संबोधन में विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी दिन है उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रसार, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति देने کا भरोसा दिलाया सादगी, सेवा और सम्मान से परिपूर्ण यह आयोजन केवल जन्मदिन समारोह नहीं रहा, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम बन गया दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की सौगात और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान ने इस आयोजन को विशेष बना दिया बाइट – डॉ. विकास चौधरी, विधायक, किशनगढ़।0
0
Report
अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था क्वाज़िगुंड के Navyug टनल में प्रवेश कर गया
Chaka, The first batch of Amarnath Yatra 2026 pilgrims reached the Navyug Tunnel at Qazigund, marking the formal entry of the Yatra into the Kashmir Valley. The pilgrims received a warm and heartfelt welcome from police officers, members of civil society, local residents, and volunteers, who greeted them with flower garlands, bouquets, and traditional gestures of hospitality. The atmosphere was filled with devotion and enthusiasm as people gathered to extend their best wishes to the Yatris embarking on their sacred pilgrimage0
0
Report
Advertisement
खर्राटे से तलाक की राह, काउंसलिंग ने दंपत्ति को फिर से जोड़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL खर्राटे बना पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह - 5 साल शादी के बाद खर्राटे से परेशान हुई पत्नि...3 महीने काउंसलिंग के बाद में साथ रहने को हुए राजी... - पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह अगर सिर्फ खर्राटे बन जाएं, तो यह सुनकर हैरानी जरूर होगी, लेकिन भोपाल में ऐसा ही एक मामला फैमिली काउंसलिंग के दौरान सामने आया। - पत्नी ने कहा कि उसके पति बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन उनके तेज खर्राटों की वजह से वह रातभर सो नहीं पाती, इसलिए उसने तलाक लेने का फैसला किया। काउंसलिंग और चिकित्सकीय सलाह के बाद दंपती ने अपना फैसला बदल दिया। - डॉक्टरों के हिसाब से तेज खर्राटों को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। बढ़ते मोटापे और बदलती जीवनशैली के कारण ऐसे मरीजों की संख्या पिछले दस वर्षों में करीब तीन गुना बढ़ गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक स्लीप एपनिया से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, वहीं इसका असर केवल मरीज ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और दांपत्य जीवन पर भी पड़ता है।0
0
Report
एप से ई-रिक्शा हैकिंग: शहर में बढ़ती प्रथा पर सुरक्षा चिंताएं
Noida, Uttar Pradesh:एक ऐप के ज़रिए EV रिक्शा को हैक कर सकते है आज कल ई रिक्शा को हैक करने का एक प्रचलन चला है लोग अपने मोबाइल में एक ऐप को डाउनलोड करके ई रिक्शा को हैक कर ले रहे है वही नहीं MCC की कूड़ा गाड़ियाँ जो ई रिक्शा पर है उनको भी हैक कर ले रहे है जिससे लोगो को काफ़ी दिक़्क़त हो रही है उसके बाद हमने एक ई रिक्शा को भी हैक किया ये भी ऐप के ज़रिए पूरी तरह से बंद हो गया0
0
Report
EC ने बिहार, MP और गुजरात के तीन विधानसभा उपचुनाव की तारीखें घोषित कीं
New Delhi, Delhi:EC ने बिहार, MP, गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान किया - MP की दतिया विधानसभा सीट, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट, गुजरात की मंजालपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान... - 30 जुलाई को होगी वोटिंग0
0
Report
Advertisement
2:30 बजे Payal Maggo के साथ पर्यावरणीय कार्यक्रम शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Payal Maggo environmentalist for 2.30 pm0
0
Report
ब्लास्टिंग से कच्चे मकानों पर 2–4 किलो पत्थर गिरे, सुरक्षा पर उठे सवाल
Dhar, Madhya Pradesh:ब्लास्टिंग से दहशत: कच्चे मकानों पर 2 से 4 किलो के पत्थर गिरे. कुक्षी उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना में ब्लास्टिंग के दौरान उड़े पत्थर आबादी तक पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे. धार जिले के अंतिम छोर पर बसे निसरपुर ब्लॉक के डूब क्षेत्र स्थित ग्राम चिखल्दा के मनावर फाटे के समीप कुक्षी उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान की जा रही ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में भय का माहौल है. बुधवार दोपहर हुए विस्फोट के दौरान दो से चार किलो तक वजनी पत्थर उड़कर खेडा बस्ती के कच्चे मकानों और टीन शेड की छतों पर आ गिरे. कई पत्थरों ने छतें तोड़ दीं, जबकि कुछ घरों के भीतर तक पहुंच गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने तक ब्लास्टिंग बंद करने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. चट्टानों की खुदाई के लिए किए जा रहे विस्फोटों का असर अब सीधे आबादी तक पहुंच रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. घटना के समय महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों में मौजूद थे. जबकि निर्माण एजेंसी का कहना है कि हम तय मानकों का पालन कर रहे हैं. स्थानीय निवासी राजेंद्र पांडे ने बताया कि बस्ती परियोजना स्थल से महज कुछ दूरी पर स्थित है. यहां अधिकांश परिवार कच्चे मकानों में रहते हैं और पहले से ही मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. अब ब्लास्टिंग के कारण जान-माल का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीण राहुल सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक बड़ा पत्थर टीन शेड तोड़कर घर के अंदर जा गिरा. वहीं, एक गर्भवती महिला के पास भी पत्थर गिरने से बड़ा हादसा टल गया. लोगों का कहना है कि यदि पत्थर कुछ इंच इधर-उधर गिरता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी. नर्मदा घाटी विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री प्रदीप मुसाले ने कहा कि यदि ब्लास्टिंग के बाद पत्थर आबादी तक पहुंचे हैं तो यह गंभीर मामला है और इसकी जाँच करवाएंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक सुरक्षा के pukhता इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।0
0
Report
मेघालय ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Noida, Uttar Pradesh:सोनम की ज़मानत रद्द कराने सुप्रीम Court पहुँची मेघालय सरकार, SG बोले- ज़मानत रही तो फरार होने का खतरा हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली ज़मानत को रद्द करने की मांग के साथ मेघालय सरकार ने सुप्रीम Court का रुख किया है। राज्य सरकार की ओर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ज़मानत बरकरार रहने की सूरत में सोनम के फरार होने की आशंका जाहिर करते हुए कल ही तत्काल सुनवाई की मांग की। सुप्रीम Court ने कल सुनवाई का भरोसा दिया। सोनम रघुवंशी को शिलांग की निचली अदालत (एडिशनल डिप्टी कमिश्नर,ज्यूडिशियल) ने अप्रैल में ज़मानत दे दी थी। 29 जून को मेघालय हाई कोर्ट ने इस ज़मानत को बरकरार रखा था。 आज SC में क्या हुआ आज मेघालय सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन बेंच के सामने रखा। सरकार की ओर से तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी महिला को सिर्फ इसलिए जमानत मिल गई क्योंकि कोर्ट में माना कि गिरफ्तारी के वक़्त उसे गिरफ्तारी के कारण उपलब्ध नहीं कराए गए थे ।हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी महिला को सिर्फ इसलिए जमानत मिल गई क्योंकि गिरफ्तारी के दस्तावेज़ में एक कानूनी धारा का नंबर लिखने में टाइपिंग की गलती थी। तुषार मेहता ने तत्काल सुनवाई की ज़रूरत पर जोर देते हुए कहा कि सोनम की अगर ज़मानत बरकरार रहती है तो उसके फरार होने की आशंका है।इस पर बेंच ने कल सुनवाई का भरोसा दिया। मेघालय HC से क्यों मिली सोनम को ज़मानत हालांकि निचली अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक सोनम को ज़मानत इसलिए नहीं मिली कि क्योंकि कोर्ट ने उसके खिलाफ केस को कमज़ोर माना बल्कि गिरफ्तारी के समय पुलिस की ओर से कानूनी प्रक्रिया का सही पालन नहीं होना उसकी ज़मानत का आधार बना। हाई कोर्ट ने माना कि सोनम को गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22(1) और BNSS की धारा 47 के मुताबिक स्पष्ट रूप से लिखित रूप में गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए。 पुलिस ने लापरवाही बरती मेघालय हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सोनम को गिरफ्तारी के कारण बताने के लिए 9 जून 2025 को जो दस्तावेज दिया गया था, उसे बिना ठीक से जांच-पड़ताल और सोच-विचार के तैयार किया गया था। उसमें ऐसे आरोप भी लिख दिए गए थे, जिनका इस मामले से कोई संबंध नहीं था। उस दस्तावेज में यह भी लिखा था कि सोनम पर भारतीय सशस्त्र बलों से फरार होने, भारत के बाहर अपराध करने और सजा पूरी होने के बाद अपना पता न बताने जैसे आरोप हैं। जबकि इन आरोपों का इस हत्या के मामले से कोई लेना-देना नहीं था。 गिरफ्तारी के दस्तावेज में ग़लत धारा का जिक्र यही नहीं, सोनम की गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज़ में बार-बार भारतीय न्याय संहिता की धारा 403(1) का उल्लेख किया गया, जबकि इस मामले में लागू धारा 103(1) थी, जो हत्या से संबंधित है। बीएनएस की धारा 403 वजूद में ही नहीं है। कोर्ट ने माना कि इससे जांच एजेंसी की लापरवाही और तथ्यों पर पर्याप्त ध्यान न देने की बात जाहिर होती है。 कैसे हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या यह मामला 29 वर्षीय इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है। मई 2025 में राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनिमून मनाने मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों एक होमस्टे से चेक-आउट करने के बाद लापता हो गए। कुछ समय बाद राजा का शव सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक गहरी खाई में मिला। वहीं सोनम कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश में मिली। जांच के बाद मेघालय पुलिस ने 700 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस का आरोप है कि राजा की हत्या पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा थी। सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की योजना बनाई थी。0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद में गोमांस के बदले बीफ बेचने वाले दो गिरफ्तार; अवैध मांस तस्करी उजागर
Hyderabad, Telangana:H-FAST Busts Illegal Beef Sold as Goat Mutton; Two Apprehended Hyderabad | July 1, 2026 Acting on credible information, the H-FAST team, along with the CCS, Detective Department, under the leadership of SI Sri V. Akhil, conducted a raid on an illegal meat supply unit at Mallepally, Hyderabad, in coordination with the Food Safety Officer, Veterinary Doctor, and Habeebnagar Police. During the operation, two persons were apprehended for allegedly supplying beef in place of goat mutton to various hotels, thereby cheating consumers and violating food safety regulations. The team seized approximately 50 kg of beef that was intended for illegal distribution. The seized meat was safely disposed of in accordance with prescribed procedures. The accused, along with the seized material, were handed over to Habeebnagar Police Station for further legal action. H-FAST reiterated its commitment to protecting public health by taking strict action against food adulteration and fraudulent practices, and urged citizens and food business operators to comply with food safety standards to ensure the availability of safe and genuine food.0
0
Report
जयपुरी से दुबई और नोएडा के लिए नई उड़ानें शुरू: कनेक्टिविटी में लौटे संकेत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी को लेकर एक बार फिर पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं। एयरलाइंस के फ्यूल संकट के चलते फ्लाइट्स की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन अब एक बार फिर दुबई के लिए फ्लाइट शुरू हो रही हैं। वहीं घरेलू मोर्चे पर भी नोएडा एक नया डेस्टिनेशन शुरू हुआ है। यह रिपोर्ट देखिए- जयपुर अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बार फिर हवाई रौनक बढ़ने लगी है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के हालातों के चलते पिछले 4 माह से दुबई की एयर कनेक्टिविटी पूरी तरह खत्म हो गई थी। वहीं फ्यूल के बढ़ते दामों और फ्यूएल कमी के चलते भी एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स की संख्या में कटौती कर दी थी। दरअसल ईरान पर अमेरिका के 28 फरवरी को हुए हमले के दिन से ही फ्लाइट संचालन ठप हो गया था। ईरान-अमेरिका युद्ध से पूर्व जयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए रोजाना 2 फ्लाइट संचालित की जा रही थी। लेकिन युद्ध के हालातों में दुबई की इन दोनों फ्लाइट्स का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद मार्च से मस्कट और आबूधाबी की फ्लाइट्स का संचालन बहाल हुआ था। इस दौरान शारजाह के लिए भी फ्लाइट्स शुरू हो गई थीं। लेकिन दुबई के लिए अब तक फ्लाइट नहीं चल सकी थी। अब 4 माह बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई हैं। एयर इंडिया की एक फ्लाइट 1 जुलाई से शुरू हो गई है, जबकि स्पाइसजेट की एक अन्य फ्लाइट 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी। - एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-143 जयपुर से शाम 6:45 बजे जाएगी - दुबई के स्थानीय समय रात 9 बजे फ्लाइट पहुंचेगी दुबई - फ्लाइट IX-144 दुबई से वहां के रात 9:55 बजे होगी रवाना - तड़के 3 बजे फ्लाइट पहुंचेगी जयपुर एयरपोर्ट - सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी यह फ्लाइट - जयपुर से सोम, मंगल, बुध, शुक्र व रविवार को होगी संचालित - 20 जुलाई से दुबई के लिए स्पाइसजेट शुरू करेगी फ्लाइट - फ्लाइट SG-5157 जयपुर से दोपहर 1:45 बजे होगी रवाना - दुबई के स्थानीय समय दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी दुबई - फ्लाइट SG-5158 दुबई से स्थानीय समय सुबह 7:35 बजे चलेगी - दोपहर 12:45 बजे फ्लाइट पहुंचेगी जयपुर एयरपोर्ट - सप्ताह में सातों दिन यानी रोजाना संचालित होगी यह फ्लाइट इसके साथ ही जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ रही है। घरेलू मोर्चे पर जयपुर एयरपोर्ट से नोएडा एक नया डेस्टिनेशन जुड़ गया है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 2 फ्लाइट शुरू हो गई हैं। दोनों फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन ने शुरू की हैं। जयपुर से नोएडा के लिए एक फ्लाइट सुबह 7:35 बजे, जबकि दूसरी फ्लाइट शाम 5:05 बजे संचालित होगी। दोनों फ्लाइट 1 जुलाई से शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी दोनों फ्लाइट छोटे एटीआर विमान से संचालित की जा रही हैं। एटीआर विमान में एक साथ अधिकतम 78 यात्री यात्रा कर सकते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि अक्टूबर से पर्यटन सीजन के दौरान नोएडा के लिए एयरबस 320 जैसे बड़े विमानों से फ्लाइट चल सकेंगी।0
0
Report
शहीद अवधेश कुमार के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान में अंतिम विदाई
Jehanabad, Bihar:देश की सीमा की रक्षा में समर्पित जहानाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत पुनीत बिगहा गांव निवासी और सेना के जांबाज जवान अवधेश कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक आवास पहुंचा, पूरा इलाका गहरे शोक में डूब गया। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत के अंतिम दर्शन और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घर में शव के आते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल इस कदर गमगीन हो गया कि वहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की आंखें छलक उठीं। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से भारत माता की जय और शहीद अवधेश कुमार अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ अपने इस लाडले को अंतिम विदाई दी। मृतक जवान अवधेश कुमार अपने पिता स्वर्गीय प्रभु यादव के इकलौते पुत्र थे। बचपन में ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनकी मां की देखरेख में उनके चाचा ने तंगी और संघर्षों के बीच उनकी पढ़ाई-लिखाई कराई। देश सेवा का जज्बा लिए अवधेश वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के लेह में हुई थी। इसके बाद करीब सात साल पहले जब वे वाघा बॉर्डर पर तैनात थे, तब अत्यधिक ठंड के कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ के RR अस्पताल में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी, जिससे ठीक होकर वे पुनः देश सेवा में जुट गए। परिजनों ने बताया कि अवधेश कुमार बीते मई महीने में एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। अपनी छुट्टी पूरी कर वे वापस ड्यूटी पर लौटे ही थे कि बीते 7 जून को अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के सैन्य अस्पताल (RR हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान हृदय गति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। सैन्य अधिकारियों ने इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को दी, घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बताया गया कि जवान के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से गया लाया गया, जहां सेना के जवानों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सबसे पहले जहानाबाद शहर के कालीनगर मोहल्ला स्थित आवास पर लाया गया। शव के पहुंचते ही वहां हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कई राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीर सपूत के घर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कालीनगर में श्रद्धांजलि सभा के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव पुनीत बिगहा ले जाया गया। पैतृक गांव में सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इसके बाद गांव में ही मृतक जवान के 7 वर्षीय मासूम पुत्र ने जब अपने पिता को मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद हर शख्स फफक कर रो पड़ा। जवान अवधेश कुमार अपने पीछे एक बूढ़ी मां, पत्नी, 11 साल की बड़ी बेटी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। उनके जाने से पूरे परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया है। इधर शहीद जवान के अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा सहित जिले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद ने कहा, देश की सेवा में समर्पित एक वीर जवान का इस तरह असमय चले जाना पूरे समाज और राष्ट्र के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वहीं, पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान बेहद होनहार और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाले सभी अनुग्रह लाभ और सहायता राशि परिवार को जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
