Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mahasamund493445

महासमुंद के अजाक थाना घेराव: सतनामी समाज की गिरफ्तारी-निलंबन की मांग

JSJAMNJAY SINHA
Oct 10, 2025 11:35:25
Mahasamund, Chhattisgarh
महासमुंद में प्रगतिशील सतनामी समाज के नेतृत्व में आज अजाक थाना महासमुंद का घेराव किया गया। समाज के लोगों ने थाना परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। मामला मिडिल स्कूल नरतोरा की शिक्षिका पंच कुमारी योगी के साथ जातिगत अपमान का है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि, आरोपी शिक्षक द्वारिका प्रसाद चंद्राकर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित भी नहीं किया जा रहा है। मामले में पटेवा पुलिस अपराध क्रमांक 141/25, एसटीएससी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ) के तहत कार्रवाई कर रही है। लेकिन सबूतों के अभाव में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे समाज के लोग नाराज है। समाज के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। तहसीलदार, डीएसपी और टीआई सहित कई अधिकारी समाज के प्रतिनिधि मंडल को समझाइश देने में लगे हुए हैं। लेकिन समाज के लोग आरोपी की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग को लेकर थाना परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शन में समाज के जिला अध्यक्ष विजय बंजारे, महेंद्र कोसरिया, प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे, ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद चित्रकुमार भारती, हीरा जोगी, चुम्मन कुर्रे, तेजराम चौलिक, त्रिभुवन महिलांग सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Oct 10, 2025 16:19:09
Gorakhpur, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ ने 120 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट के लाभार्थियों को घरों की चाबियाँ सौंपीं। इस दौरान सांसद रवि किशन ने अपने अनोखे अंदाज़ में गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। रविकिशन के गीत को सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंचासीन अतिथिगण और पूरा पंडाल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। मंच पर रवि किशन ने मज़ाकिया लहज़े में कहा — “जब भोग नहीं चढ़ता है तो पंडित शुर नहीं लगता है।” इस पर मंचासीन सभी लोग ज़ोर से हँस पड़े। इसी दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद बांसगांव कमलेश पासवान ने मज़ाक में उन्हें ‘भोग लगाने’ की बात पर रुपये देने की कोशिश की, जिस पर रवि किशन मुस्कुराते हुए बोले — “हमार फीस बहुत बड़ा बा, ओके केहु और नहीं दे पाई, हमार फीस त खाली महाराज जी पूरा कर सकते हैं।” उनकी इस चुटीली बात पर एक बार फिर से पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा और लोग तालियां बजाकर रवि किशन के चुटीले अंदाज़ का आनंद लेने लगे।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 10, 2025 16:18:51
Chapra, Bihar:मढ़ौरा से पहला नामांकन: लालू प्रसाद यादव ने ठोकी चुनावी ताल, बोले - "मढ़ौरा का विकास है मेरी प्राथमिकता बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया का आगाज़ हो गया है। पहले ही दिन मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से चर्चित प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव ने नामांकन दाखिल कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। नामांकन के दौरान उन्होंने कहा, "मढ़ौरा का विकास ही मेरी प्राथमिकता है।"\n\nरूप रहीमपुर निवासी लालू प्रसाद यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं — हालांकि यह नाम राष्ट्रीय राजनीति में मशहूर नेता लालू यादव से मेल खाता है, परंतु यह उम्मीदवार अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने नगर पंचायत के वार्ड पार्षद से लेकर विधायक, सांसद, विधान पार्षद और यहाँ तक कि राष्ट्रपति पद तक के चुनाव में नामांकन कर राजनीतिक चर्चाओं में स्थान पाया है।\n\nअब तक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिलने के बावजूद, लालू प्रसाद यादव का उत्साह कम नहीं हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही चुनावी जीत दूर रही हो, लेकिन हर चुनाव में इनकी मौजूदगी एक तरह की लोकतांत्रिक जीवटता को दर्शाती है।\n\nछपरा जिले में मढ़ौरा विधानसभा से दाखिल यह पहला नामांकन है, जिससे यह साफ हो गया है कि चुनावी माहौल गरमाने लगा है। अब देखना होगा कि इस बार लालू प्रसाद यादव मतदाताओं का भरोसा जीत पाते हैं या नहीं।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Oct 10, 2025 16:18:29
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 10, 2025 16:18:18
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला- साफ-सफाई: जिला- सवाई माधोपुर\nविधानसभा क्षेत्र-खंडार\nखबर लोकेशन-खंडार\n\nखबर: खेत में जुताई करते समय दर्दनाक हादसा- रोटर बैटर की चपेट में आने से 20 वर्षीय किसान युवक की मौत।\n\nएंकर: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खेतों में जुताई करते वक्त एक युवा किसान की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।\nजानकारी के अनुसार, प्रेमराज माली पुत्र रामप्रसाद माली, निवासी छापर कॉलोनी, अपने खेत पर रोटर बैटर से जुताई करवाने गया था। बताया गया कि ट्रैक्टर में टॉपलिंग की सेटिंग ठीक करवाने के लिए प्रेमराज ट्रैक्टर के पास गया ही था कि अचानक ट्रैक्टर आगे की ओर बढ़ गया। इस दौरान प्रेमराज फिसलकर सीधे रोटर बैटर के नीचे आ गया। रोटर ब्लेड्स में फंसने से उसका कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कट गया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।\n\nखबर:- हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमराज मेहनती और खुशमिजाज स्वभाव का युवक था।\nग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की जुताई के दौरान सुरक्षा साधनों की कमी और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते हैं। ट्रैक्टर और रोटर जैसे भारी कृषि उपकरणों के संचालन में सुरक्षा दूरी बनाए रखना और मशीन बंद किए बिना उसके पास न जाना बेहद जरूरी है। यह हादसा एक बार फिर किसानों को सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की सीख दे गया है।\n\nविजुअल/फोटो अटैच।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 10, 2025 16:15:41
0
comment0
Report
EGE GOPI
Oct 10, 2025 16:15:27
Kharagpur, West Bengal: এলাকায় উন্নয়নের কাজ না পাওয়া নিয়ে অঞ্চল অফিসে মারপিট। অভিযোগ পাল্টা অভিযোগ。 খড়গপুর ২ নম্বর ব্লকের চাঙ্গুয়াল অঞ্চল অফিসে আজ বিকেলে জেনারেল বডি মিটিং ছিল। সেই মিটিং শুরু হওয়ার আগে সুজাতা দে নামে তৃণমূল কংগ্রেসের এক পঞ্চায়েত সদস্যের অভিযোগ তাদের দলের প্রধানকে জিজ্ঞাসা করে আমার কাজ হয়েছে কি না। সেই কাজ নিয়ে পঞ্চায়েতের সঙ্গে প্রধানের কথা হতে হতেই প্রধান পঞ্চায়েত সদস্যকে মারধর করে কালি ছিটিয়ে দেওয়ার অভিযোগ তুলে তৃণমূল কংগ্রেসের মহিলা কর্মীদের সঙ্গে নিয়ে অঞ্চল অফিসে গেটে তালা ঝুলিয়ে দিয়ে বিক্ষোভ দেখায় তৃণমূল কংগ্রেসের পঞ্চায়েত সদস্য সুজাতা দে। এরপরেই মহিলা তৃণমূল কর্মীরা পঞ্চায়েত অফিসের ভেতরে ঢুকে অঞ্চল প্রধানকে ধরে মারধোর করে তার জামা ছিঁড়ে দেয়ার পাল্টা অভিযোগ করেন অঞ্চল প্রধান দিপালী সিং। দুই গোষ্ঠীর মধ্যেই ভেতরে হাতাহাতি শুরু হয়ে যায়। পরে লোকাল থানার পুলিশ ও খড়গপুর ২ নম্বর ব্লকের জয়েন্ট বিডিও পৌঁছায়। খড়গপুর ২ নম্বর ব্লকের জয়েন্ট বিডিও এই ব্যাপারে কোন মন্তব্য করেনি。
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 10, 2025 16:03:53
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के थाना साँईखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया साईंखेड़ा पुलिस ने बताया कि झिकौली तरफ से आते समय सांईखेड़ा झिकौली रोड पर बंद पड़े विनायक ढ़ाबा के सामने संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा विनायक ढ़ाबा पर संदेह के आधार पर आरोपी तलाशी लेने पर 2 आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ 10.2 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत दो लाख 5 हजार बताई जा रही है को गिरफ्त में लिया गया । दोनों आरोपी होशंगाबाद जिले के रहने वाले है, सांईखेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र.350/25 धारा 8,20 (b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया ।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 10, 2025 16:03:39
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव में करवा चौथ का पर्व शहर की महिलाओं ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु की कामना करते हुए सूर्योदय से पहले व्रत रखा। दिनभर बिना जल और अन्न ग्रहण किए महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शाम को मंदिरों में एकत्रित होकर करवा माता की पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों और कॉलोनियों में महिलाओं का पारंपरिक परिधान और सजधज देखते ही बन रहा था। पूजा के दौरान महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और एक-दूसरे को मंगलकामनाएं दीं। रात होते ही महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती रहीं। जैसे ही आसमान में चांद दिखाई दिया, महिलाओं ने छलनी से चांद और अपने पति का दर्शन किया, इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। करवा चौथ का यह पावन पर्व न सिर्फ पति-पत्नी के बीच प्रेम और आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की पारिवारिक एकता और विश्वास को भी मजबूत करता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top