497442
कोरिया में हॉस्टल छात्रों ने एनएच 43 पर किया सड़क जाम
Chhattisgarh:पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बैकुंठपुर के छात्रों ने आज अचानक एनएच 43 पर बैठकर सड़क जाम कर दिया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल अधीक्षक सामान के बदले पैसे की मांग कर रहा है और शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। एबीवीपी के पदाधिकारी भी उनके समर्थन में पहुंचे। एसी ट्राइबल ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र सड़क से हटे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोदना सड़क हादसे में दंपति और बेटे की मौत, देवदर्शन के सपने चकनाचूर
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- दो साल के मासूम बेटे के जन्मदिन पर उसे देवदर्शन कराने temples जाने परिवार के लिए शनिवार का दिन जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ। शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर गोदना गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से आष्टा की इंद्र कॉलोनी में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आष्टा की इंद्र कॉलोनी निवासी अजीत पिता रामसिंह पंवार अपनी पत्नी पूजा और दो साल के बेटे शिवांशु के साथ बाइक से देवदर्शन के लिए निकले थे। जब वे सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर गोदना गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजीत, उनकी पत्नी पूजा और मासूम शिवांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कपड़ों से ढके शव हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर तीनों के शव देखकर वहां से गुजर रहे लोगों और आसपास के ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तीनों शवों को कपड़ों से ढका और पुलिस को सूचना दी। खेतों में काम कर रहे मजदूरों सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया। सोशल मीडिया से हुई मृतकों की पहचान सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सलसलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा की गईं, जिसके माध्यम से उनकी पहचान अजीत पंवार, उनकी पत्नी पूजा और बेटे शिवांशु के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी और मामले में जांच शुरू की。0
0
Report
आयुष्मान योजना घोटाला: डिंडौरी में 4 दलाल गिरफ्तार, अस्पताल जांच की संभावना
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में आयुष्मान योजना के कथित फर्जीवाड़े का खुलासा! शहपुरा में एसडीएम इरफान फरहान जमादार ने ग्रामीणों से भरी बस सहित 4 दलालो को पकड़ा। बस में सवार ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने के लिए जबलपुर के सुखसागर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। क्या अब सुखसागर हॉस्पिटल के आयुष्मान क्लेम और कथित दलालों के नेटवर्क की होगी जांच? फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी, जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना।0
0
Report
भीलवाड़ा: मंडलगढ़ के जैन मंदिर में छठी बार चोरी, पुलिस ने किया जांच
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा- माण्डलगढ़ में पुलिस चौकी के पास दिगम्बर जैन मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई है; मंदिर में अज्ञात चोर गिरोह ने छठी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश 3 गेट के ताले तोड़ कर मंदिर के अंदर घुसे, मंदिर परिसर में खड़ी कार में भी तोड़फोड़ कर बैट्री लूट ली. निज मंदिर का गेट नहीं टूटने से चोर बड़ी वारदात करने में असफल रहे हैं. सूचना पर मंडलगढ़ CI राजकुमार नायक पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया. जैन मंदिर में लगातार हो रही वारदातों को लेकर जैन समाज के लोगों ने आक्रोश जताया है.0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने पर इनाम योजना शुरू की
Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर में अब सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है, क्योंकि ऐसा करने वालों की सूचना देने पर आपको 10 हजार रुपए तक का इनाम मिल सकता है। जगदलपुर नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों की जानकारी निगम तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को जुर्माने की राशि के बराबर इनाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एमआईसी की बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर महापौर संजय पांडे का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केवल निगम के प्रयास ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस इनामी योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा?0
0
Report
रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, 80 मकान ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर आक्रमण हुआ है। सरकारी जमीन पर बने करीब 80 कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त किया है। सरकारी जमीन को लोगों को बेचने वाला आरोपी ताहिर मुल्ला फरार है; फिलहाल पुलिस उसके तलाश में जुटी है。0
0
Report
11 किलोमीटर खस्ताहाल सड़क से आक्रोश, शाहजहांपुर के गांव चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक के एक गांव में करीब 11 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क से आजिज आकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है। इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 20 हजार लोग सड़क न बनने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने घरों के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर चस्पा करके जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूली बच्चे चोटिल होते हैं और लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। बिहार रामनगर, भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग समेत कई गांवों आजादी के बाद से सड़क के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ उम्मीद लगाए बैठे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। अब तभी कोई नेता गांव में वोट मांगने आएगा जब उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी वरना किसी भी नेता को वोट मांगने के लिए गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। एक दर्जन से ज्यादा इलाके के गांव में 20000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। और इसी क्षेत्र में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव कभी गांव रास्ते में पड़ता है। बाइट - निर्मला देवी, ग्रामीण बाइट - शिव पाल सिंह, ग्रामीण बाइट - राकेश, ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
बागपत: बड़ौत में अंतरराज्यों vehicle चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बाइक चोरी की एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं का खुलासा किया है। देखिए बागपत से ये खास रिपोर्ट। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शामली, बागपत और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप, आसिफ, देव, नूर और फरमान के रूप में हुई है। जाँच में सामने आया है कि चोरी की बाइक बेचने में बागपत और पानीपत के मिस्त्री भी आरोपियों की मदद करते थे। आरोपी चोरी के वाहनों के चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेच दिया करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के खुलासे के साथ दिल्ली-एनसीआर में हुई एक दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है। पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी बागपत ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।0
0
Report
अररिया बोस स्टेडियम में चौपाल: मंत्री सुमन ने समस्याओं के निपटारे का भरोसा दिया
Forbesganj, Bihar:अररिया के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के द्वारा गरीब चौपाल का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन भी शामिल हुए। गरीब चौपाल कार्यक्रम में आये लोगो की समस्याओं को भी सुना गया और उनके त्वरित निपटारे का भी आश्वासन लोगो को दिया गया। मौके पर पुर्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष,अररिया प्रभारी सह अतरी विधायक,प्रदेश सचिव, सहरसा,अररिया,मधेपुरा के जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे.0
0
Report
शाहजहांपुर के बंडा में 11 किमी सड़क के लिए फूटा 20 हजार ग्रामीणों का गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के बंडा ब्लॉक के एक गांव में करीब 11 किलोमीटर लंबी खस्ताहाल सड़क से आजिज आकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है। इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 20 हजार लोग सड़क न बनने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने घरों के बाहर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के पोस्टर चस्पा करके जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से हर चुनाव में सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूली बच्चे चोटिल होते हैं और लोगों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। बिहार रामनगर, भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग समेत कई गांवों आजादी के बाद से सड़क के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ उम्मीद लगाए बैठे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सब्र का बांध अब टूट गया है। अब तभी कोई नेता गांव में वोट मांगने आएगा जब उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बनाकर तैयार हो जाएगीm वरना किसी भी नेता को वोट मांगने के लिए गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। एक दर्जन से ज्यादा इलाके के गांव में 20000 से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। और इसी क्षेत्र में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव कभी गांव रास्ते में पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
रामपुर कचहरी रोड पर अधिवक्ता ने बेल्ट से पुलिसकर्मी हमला करने की कोशिश, वीडियो वायरल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कचहरी रोड पर पुलिसकर्मी से बेल्ट से मारपीट की कोशिश, रामपुर की कचहरी रोड पर वर्दी हुई शर्मसार, बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ा अधिवक्ता, कार्बाइन लेकर सड़क पर भागता नजर आया जवान, कचहरी रोड पर दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद के कारण एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा, मामला सुलझाने के बजाय एक अधिवक्ता ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता शुरू कर दी, अधिवक्ता ने बेल्ट निकाली और पुलिसकर्मी पर हमला करने की कोशिश की, पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भाग गया, राहगीरों ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है, Rampur पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, वीडियो Rampur पुलिस की कार्यशैली और कचहरी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, रामपुर कचहरी रोड पर पुलिसकर्मी से मारपीट की कोशिश, बेल्ट लेकर पुलिसकर्मी के पीछे दौड़ा अधिवक्ता, कार्बाइन लेकर सड़क पर भागता दिखा पुलिस का जवान, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस।0
0
Report
जिला कारागार का औचक निरीक्षण: डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Jaunpur, Uttar Pradesh:डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल; भोजन की गुणवत्ता भी परखी नई जेल का निर्माण पूरा होने पर बंदियों को किया जाएगा स्थानांतरित जिलाधिकारी जौनपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक जेल परिसर में रहकर विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की。 इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों में पहुंचकर बंदियों से सीधे बातचीत की और उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी गई。 निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कारागार में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं और फिलहाल किसी प्रकार की बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जिले में नई जेल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद वर्तमान जिला कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को नई जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा。0
0
Report
हमीरपुर के धनौरी गांव के पास बाइक-कार भिडंत, चाचा-भतीजे की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- बाइक और कार में हुई जोरदार भिडंत, बाइक सवार युवकों को अर्टिगा कार ने मारी जोरदार टक्कर, हादसें में बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी, हादसें में बाइक के भी उड़े परखच्चे, बाइक और कार को पुलिस ने कब्जे में लिया, राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
केदारताल ट्रेक में फंसे 13 में से 8 सुरक्षित, रेस्क्यू तेज किया गया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ के फंसे एक घायल। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दिए निर्देश जिला प्रशासन ने तेज किया रेस्क्यू अभियान। 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स और 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग केदारताल ट्रेक के लिए हुए थे रवाना हुए। खराब मौसम, ग्लेशियर आने और बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से फसे ट्रैकर और पोर्टर। रेस्क्यू के लिए उत्तरकाशी से 10 सदस्यीय NDRF टीम वन विभाग के 02 सदस्य और ट्रेकिंग एजेंसी के 07 सदस्य तथा SDRF के 06 जवानों की टीम भी केदारताल के लिए रवाना के लिए रवाना। केदारताल कच्ची ढांग 03 पोर्टर और 01 कुक सहित कुल 04 व्यक्ति सुरक्षित मिले 08 व्यक्ति भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण फंसे। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और सभी लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रशासन द्वारा उठाया जा रहाआवश्यक कदम। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के हेलीकॉप्टर की मांग जिलाधिकारी ने संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।0
0
Report
योगी के बयान से समाज में एकता का संदेश, मुस्लिम जमात ने स्वागत किया
Bareilly, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुई भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज में कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए आपको बांटने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि अगर बाटोगे तो कटोगे इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा की बाटोगे नहीं तो काटोगे नहीं किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं बल्कि हर देशवासी के लिए कहा है क्योंकि कुछ सांप्रदायिक पार्टियों अपनी राजनीति चमकाने के लिए आपको विभाजित करती हैं उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में मिलकर रहना चाहिए और उन्होंने योगी आदित्यनाथ के इस बयान का स्वागत किया0
0
Report
लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्रাউন शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस ने 98 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त ब्राऊन शुगर की क़ीमत करीब बीस लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि कुडू पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक थार वाहन को चिन्हित किया गया। चंदवा से कुडू की ओर आ रहा थार वाहन केरवाड़ी मोड़ के समीप एक निर्माणाधीन मकान की ओर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने जब मकान को घेर कर जब जांच अभियान चलाया तो उक्त निर्माणाधीन मकान में आठ लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों की जब जांच की गई तो उनके पास से ब्राऊन शुगर एलुमिनियम फोइल में बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आठ लोगों से मिले ब्राऊन शुगर को मिलाया तो वो 98 ग्राम हुआ, जिसकी कीमत बीस लाख रुपए आंकी गई। इसमें मुख्य सरगना लातेहार निवासी सोनू राज कुमार और रितु राज जयसवाल उर्फ रितु राज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
