icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

धनतेरस पर गुमला के बाजारों में खरीदारों का सैलाब, देर रात तक खरीदारी जारी

Gumla, Jharkhand:*धनतेरस पर गुमला के बाजारों में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर रात तक हुई जमकर खरीदारी* *सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की रही भारी मांग, आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगाया शहर* गुमला - धनतेरस पर शुक्रवार को गुमला का बाजार पूरी तरह उत्सवी रंग में नजर आया। सुबह से शुरू हुई खरीदारी देर रात तक जारी रही। मेन रोड सहित शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के आभूषणों, सिक्कों और बर्तनों की दुकानों पर विशेष रौनक रही, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और दोपहिया-चारपहिया वाहन एजेंसियों में भी जमकर खरीदारी हुई। टीवी, फ्रिज, मोबाइल, वाशिंग मशीन सहित घरेलू उपकरणों के साथ लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नए वाहन और आभूषण खरीदे। दीपावली की तैयारियों को लेकर मिठाई, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शहर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगाते रहे। परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह दिखा। ग्राहकों की भीड़ और अच्छी बिक्री से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। कुल मिलाकर धनतेरस पर गुमला के बाजारों में आस्था, परंपरा और खरीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला।
0
0
Report

जनकपुर-अयोध्या ट्रेन रामायण सर्किट से धार्मिक पर्यटन को गति देगी

Madhubani, Bihar:एंकर जनकपुरधाम से अयोध्या के बीच जल्द दौड़ेगी ट्रेन, हाजीपुर जोन के उपमहाप्रबंधक और डीआरएम सहित अन्य रेल अधिकारियों ने जयनगर जनकपुर रेलखंड का लिया जायजा। लामबे इंतजार के बाद अब प्राचीन मिथिला की राजधानी जनकपुरधाम से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के बीच रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद तेज हो गई है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रामायण सर्किट योजना के तहत प्रस्तावित इस रेल सेवा को लेकर भारत और नेपाल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारतीय रेलवे, सुरक्षा एजेंसीयों और नेपाल रेलवे के अधिकारियों ने एमटी कोच स्पेशल ट्रेन से जयनगर-जनकपुर-कुर्था रेलखंड का ट्रायल किया। अधिकारियों ने रेल परिचालन से जुड़ी सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। ट्रायल के दौरान पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के उप महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा, रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार, एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार सिंह, नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक परिवेश पराजुली, धनुषा के एसपी रूपेश खरका सहित कोंकण रेलवे के अधिकारी और अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे। जयनगर से रवाना हुई अधिकारियों की टीम नेपाल के वैदेही रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां स्टेशन की व्यवस्थाओं और रेलखंड की सुरक्षा का जायजा लिया गया। उपमहाप्रबंधक ने बताया प्रस्तावित रेल सेवा का शुभारंभ भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे । उद्घाटन की तिथि की घोषणा भी दोनो देश के पीएम द्वारा शीघ्र निर्धारित किया जाएगा। ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए पहले से अधिक सुगम हो सकेगी। बायट Amrendra Kumar उपमहाप्रबंधक हाजीपुर जोन।
0
0
Report
Advertisement

आदि कैलाश मंदिर के कपाट बंद, 70,991 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

Pithoragarh, Uttarakhand:आदि कैलाश मंदिर के कपाट रं रीति-रिवाजों के साथ बंद, इस वर्ष 70,991 यात्रियों ने किए दर्शन पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना, अगले साल मई में खुलेंगे मंदिर के कपाट。 चीन सीमा से सटे वाइब्रेंट विलेज कुटी के ज्योलिंगकांग में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के शिव-पार्वती मंदिर के कपाट पांच नवंबर को रं रीति-रिवाजों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपराह्न चार बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद मंदिर के कपाट बंद किए गए। अब अगले वर्ष मई माह में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे。 मंदिर के पुजारी वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि नवंबर माह में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए मंदिर समिति और ग्रामीणों की आपसी सहमति से हर वर्ष की परंपरा के अनुसार कपाट बंद करने का निर्णय लिया गया। पांच नवंबर को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हालांकि, प्रशासन की ओर से आदि कैलाश यात्रा फिलहाल जारी है。 ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद कुटी गांव के कुछ परिवार निचली घाटियों की ओर लौटने लगे हैं। कपाट बंद करने के दौरान पाल सिंह, गिरीश सिंह, दीवान, पदम, रतन, जीतपाल, भूपाल, बासुदेव, प्रेम, अमित, संजू, निमेष, रघुवीर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे。 इस वर्ष 70,991 यात्रियों ने किए दर्शन उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि पांच नवंबर को 29 यात्रा परमिट जारी किए गए। एक मई से पांच नवंबर तक कुल 70,991 परमिट जारी किए जा चुके हैं। इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती के दर्शन किए。
0
0
Report

दीवाली पर ग्रेटर नोएडा ने सिरसा-डाढ़ा के 127 किसानों को छह फीसदी भूखंड आवंटित

Greater Noida, Uttar Pradesh:दिवाली के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा और डाढ़ा गांव के 127 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित कर बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की ओर से 88 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 39 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को जारी कर दिए गए। लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और एसीईओ सुमित यादव की मौजूदगी में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई। दरअसल, दोनों गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित चल रहा था। किसानों ने इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ से भी गुहार लगाई थी। इसके बाद संबंधित विभागों को जल्द आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण के ओएसडी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सिरसा गांव के कुल 120 भूखंडों में से 81 समान आकार के भूखंड थे। इनका आकार 40 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक है। शुक्रवार को इनका ड्रॉ कराया गया, जबकि शेष 39 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। वहीं, डाढ़ा गांव के seven समान आकार वाले भूखंडों का भी ड्रॉ निकाला गया। इन किसानों को जल्द आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। डाढ़ा और सिरसा की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड आवंटित किए जाएंगे。 इस दौरान प्रभारी महाप्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रबंधक संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report

ड्रोन से कच्ची शराब और लाहन पर दबिश: एक दिन में 24 केस दर्ज

Chhindwara, Madhya Pradesh:ड्रोन से पकड़े जा रहे कच्ची शराब के अड्डे, एक दिन में 24 केस दर्ज - 9.89 लाख की मदिरा और लाहन जब्त छिंदवाड़ा जिले में कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है .ग्रामीण इलाकों में छिपकर चल रहे कच्ची शराब के अड्डों को ड्रोन कैमरे से तलाशा जा रहा है.ड्रोन से लोकेशन मिलने के बाद आबकारी की टीम मौके पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है. जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में एक साथ बड़ा अभियान चलाया.महज एक दिन में 24 प्रकरण दर्ज किए गए.इस दौरान टीम ने 160.65 लीटर देसी-कच्ची मदिरा और 9 हजार 730 किलो महुआ लाहन जब्त किया. जब्त माल की अनुमानित कीमत 9.89 लाख रुपये बताई जा रही है. अभियान में छिंदवाड़ा जिले में 18 प्रकरण दर्ज हुए. यहां से 105.65 लीटर मदिरा और 6,730 किलो महुआ लाहन पकड़ा गया, जिसकी कीमत 6.83 लाख रुपये से ज्यादा है. इस मामले में कई लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं नवगठित पांढुर्णा जिले में 6 प्रकरणों में 55 लीटर मदिरा और 3 हजार किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। इसकी कीमत 3.05 लाख रुपये आंकी गई है. कार्रवाई सिर्फ गांवों तक सीमित नहीं रही .आबकारी टीम ने दोनों जिलों की 16 शराब दुकानों का भी निरीक्षण किया. इनमें छिंदवाड़ा की 12 और पांढुर्णा की 4 दुकानें शामिल हैं. रात के समय छिंदवाड़ा के बिज्जू ढाबा और पांढुर्णा के सेंटरपॉइंट व बालाजी ढाबा सहित संवेदनशील ढाबों और होटलों पर भी गश्त कर जांच की गई. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अवैध शराब, भंडारण, बिक्री और दुकानों के आसपास की अवैध गतिविधियों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

रुद्रप्रयाग धनतेरस पर हस्तनिर्मित हैंडीक्राफ्ट ने खरीदारों का दिल जीता

Routhiya, Uttarakhand:धनतेरस पर रुद्रप्रयाग बाजार में खरीदारी की रौनक के बीच स्थानीय हुनर ने भी लोगों का ध्यान खींचा। यहां हाथों से तैयार किए गए हैंडमेड हैंडीक्राफ्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने भी समूह के इस प्रयास की सराहना की। वहीं नन्हीं बच्चियों ने अपने हुनर के जरिए लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। त्योहारों की खरीदारी के बीच रुद्रप्रयाग बाजार में स्थानीय प्रतिभा और हुनर की एक अलग ही झलक देखने को मिली। स्थानीय समूह की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों ने लोगों को आकर्षित किया। अपने हाथों से तैयार इन उत्पादों को बच्चियों ने बाजार में प्रदर्शित किया और लोगों से अपील की कि त्योहारों पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को भी खरीदारी में प्राथमिकता दें। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने की बात कही। बच्चियों का कहना था कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से न केवल हुनर को पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। धनतेरस के मौके पर इन बच्चियों की पहल ने खरीदारी के बीच स्वदेशी अपनाने का एक खूबसूरत संदेश दिया।
0
0
Report

दीपावली से पहले बेमेतरा में अवैध पटाखा बिक्री: युवक तिलक साहू गिरफ्तार, 133 पैकेट जब्त

Noida, Uttar Pradesh:दीपावली से पहले बेमेतरा पुलिस ने अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पथर्रा में बिना लाइसेंस पटाखा बेच रहे युवक के कब्जे से 133 पैकेट विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी तिलक साहू के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। दरअसल, दीपावली त्योहार को देखते हुए बेमेतरा पुलिस द्वारा पटाखा दुकानों और भंडारण स्थलों की जांच की जा रही है। इसी दौरान 5 नवंबर को ग्राम पथर्रा में यात्री प्रतीक्षालय के सामने तिलक साहू बिना लाइसेंस पटाखे बेचते मिला। पुलिस ने मौके से 133 पैकेट विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top