Back
कोरबा में तहसीलदारों पर हमला: चार आरोपी गिरफ्तार, जुलूस के साथ पुलिस का डर फैलाने की कोशिश
NDNEELAM DAS PADWAR
Nov 13, 2025 01:30:18
Korba, Chhattisgarh
कोरबा जिले के दीपका तहसीलदार अमित केरकेट्टा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कबीर चौक से आदर्श नगर गायत्री मंदिर तक जुलूस निकाला ताकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर कायम रहे. जुलुस के दौरान आरोपियों से नारे भी लगवाए गए की “जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है”. बदमाशों के इस जुलूस का स्थानीय लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें ली. पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. दरअसल, कोरबा जिले में दो तहसीलदारों की पिटाई का मामला सामने आया था, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. बताया गया कि हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू और दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा रविवार को एक सैलून गए थे. वहां बदमाशों का उनके ड्राइवर के साथ गाड़ी को साइड देने कि बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गया. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों तहसीलदारों पर भी हमला कर दिया. इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में गहरी चोटें आईं और शर्ट खून से सनी हुई मिली. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल तहसीलदारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुसमुंडा पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. यह पूरा मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है, जबकि प्रशासन ने भी हमले की कड़ी निंदा की है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 16:49:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 16:49:260
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 16:49:110
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 09, 2025 16:48:510
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 09, 2025 16:48:290
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 09, 2025 16:48:050
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowDec 09, 2025 16:47:350
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 09, 2025 16:47:130
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 09, 2025 16:47:040
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 09, 2025 16:45:520
Report
AMANIL MOHANIA
FollowDec 09, 2025 16:31:2280
Report
DRDivya Rani
FollowDec 09, 2025 16:31:0278
Report
KSKamal Solanki
FollowDec 09, 2025 16:30:41107
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 09, 2025 16:30:2019
Report
36
Report