icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हर घर तिरंगा रैली ने श्रीमाधोपुर में देशभक्ति का जोश जगाया

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन, नगर पालिका से सम्पूर्ण शहरी में निकली तिरंगा रैली, ईओ डॉ. अशोक जाखड़ ने रैली को किया रवाना. पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी निकाली तिरंगा रैली, तिरंगा रैली में देशभक्ति के नारे, हर हाथ में रहा तिरंगा... देश की आन बान शान का प्रतीक, तिरंगा रैली से आमजन व विद्यार्थियों को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना. श्रीमाधोपुर शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा रैली निकाली गई। नगरपालिका कार्यालय से शुरू हुई रैली को अधिशासी अधिकारी डॉ. अशोक जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगरपालिका कार्मिकों सहितWomen ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा हाथों में लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारे लगाए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। तिरंगे के साथ निकली रैली ने शहर में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का माहौल बना दिया। ईओ डॉ. अशोक जाखड़ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज और देश के प्रति सम्मान व गौरव की भावना से जोड़ना है। इसी क्रम में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य डॉ. मधु चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। रैली के माध्यम से आमजन और विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
0
0
Report

पटना के भूपतिपुर में तीन अपराधियों ने युवक पर गोली चलाई, CCTV रिकॉर्ड हुआ

Patna, Bihar:पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर स्थित ज्योतिष बाबा रोड में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, तीन अपराधी अपाचे बाइक से पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली मारने की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि इसी दौरान पटना SSP कर्तिकेय शर्मा थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे। बाइट--आशीष यादव घायल युवक का चाचा
0
0
Report
Advertisement

तमक नाले पर अस्थायी मार्ग से यातायात बहाल; खोज बचाव जारी

Noida, Uttar Pradesh:तमक नाले पर ह्यूम पाइप लगाकर गाड़ियों के चलने लायक एक वैकल्पिक अस्थायी रास्ता बनाया गया है, जिसके बाद इस रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात रहीं और संपर्क व ट्रैफिक बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया। तमक नाले पर घाटी का पुल बहने के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश और बचाव अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ज़िला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और सीमा सड़क संगठन (BRO) की संयुक्त टीमें बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। प्रभावित इलाके और उसके आसपास नदी के किनारों व अन्य संभावित जगहों पर गहन तलाशी ली जा रही है। ज़िला प्रशासन मौके पर स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है। मौसम के हालात और तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर तैनात टीमों को ज़रूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं。
0
0
Report

डिंडौरी के हल्दी करेली में 60 बच्चों की कक्षाएं वन रक्षक आवास में चल रहीं

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के हल्दी करेली गांव में प्राथमिक शाला का भवन और आंगनबाड़ी वन रक्षक के शासकीय आवास पर संचालित हो रहा है। स्कूल और आंगनबाड़ी भवन जर्जर होने पर उसे dismantled कर दिया गया। स्कूली बच्चों की कक्षाएं पहले झोपड़ी में लगानी पड़ीं। बाद में प्रशासन के निर्देश पर वन रक्षक के शासकीय आवास में स्कूल और आंगनबाड़ी का संचालन शुरू किया गया। पिछले एक साल से करीब 60 बच्चे फिलहाल इसी वैकल्पिक व्यवस्था में एक कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। अब नए स्कूल भवन की नीव कब रखी जायेगी, यह स्पष्ट नहीं है। बीते सत्र में झोपड़ी में पढ़ाई के दौरान बारिश और मौसम की परेशानियां भी बच्चों के सामने चुनौती बनी रहीं। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई और अब वन रक्षक के शासकीय आवास में बच्चों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि यह व्यवस्था बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए फिलहाल सहारा जरूर बनी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं है। बच्चों को अब नए स्कूल भवन का इंतजार है और करीब 60 बच्चों को अपना सुरक्षित स्कूल भवन कब मिल पाता है, यह देखना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

20 साल बाद लापता पति की घर वापसी, गांव में उमड़ा भावुक स्वागत

Bokaro Steel City, Jharkhand:20 साल बाद घर लौटा लापता पति, गोविंदपुर बस्ती में गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत, पत्नी ने भरी मांग तो भावुक हुआ पूरा गांव. बताते चले कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बस्ती में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 20 साल पहले रोजगार की तलाश में मुंबई जाने के लिए निकले और फिर लापता हो गए परशुराम महतो अपने परिवार के बीच वापस लौट आए। लंबे इंतजार के बाद पति को सामने देख परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परशुराम के घर लौटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग इस पल के गवाह बने। वर्षों से पति की राह देख रही पत्नी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी में पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भरा। वर्षों बाद का यह मिलन देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि परशुराम महतो पिछले करीब एक साल से राजस्थान के भरतपुर जिले के एक आश्रम में रह रहे थे। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी के माध्यम से परिजनों को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग राजस्थान पहुंचे और उन्हें सकुशल घर ले आए। परिजनों और ग्रामीणों ने बोकारो थर्मल थाना प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन का आभार जताया। प्रशासन के सहयोग से ही 20 साल बाद परिवार को अपना बेटा वापस मिल सका। जिस घर में दो दशकों से सिर्फ इंतजार था, वहां अब खुशियां लौट आई हैं। यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए यादगार और भावुक कर देने वाला पल बन गया।
0
0
Report
Advertisement

संभल में फरमान ने कान पकड़कर माफी मांगी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । सोशल मीडिया पर मुस्लिम कांवड़िया तमन्ना मलिक पर अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को भारी पड़ा । पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में मुरादाबाद जिले के फरमान को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गये फरमान ने थाने में लंगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी मांगी .. लंगड़ाते हुए बोला ..मैने तमन्ना मलिक पर जो टिप्पणी की ,उसके मै कान पकड़कर माफी मांगता हूँ .. मैं सभी महिलाओं का सम्मान करूंगा ..मुझसे गलती हुई है , तम्मना मलिक जी मुझे माफ करना .आज के बाद ऐसी गलती नहीं करूंगा । पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद आरोपी फरमान को जेल भेज दिया है । कान पकड़कर माफी मांगते फरमान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । संभल सदर कोतवाली का मामला ।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार में कांवड़ मेले के बाद घाटों की सफाई का बड़ा अभियान शुरू

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार/उत्तराखंड स्लग हरकी पैड़ी पर युद्धस्तर पर सफाई, नगर निगम ने उतारी सैकड़ों कर्मचारियों की टीम कावड़ मेला समाप्त होने के बाद अब नगर निगम के सामने गंगा घाटों को फिर से स्वच्छ और व्यवस्थित करने की बड़ी चुनौती है। कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से लगभग चार करोड़ शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे, जिन्होंने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। मेले के दौरान नगर निगम की टीमें लगातार सफाई व्यवस्था में जुटी रहीं, लेकिन अब मेला समाप्त होने के बाद हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को मैदान में उतारा है और घाटों से कूड़ा उठाने से लेकर उसके निस्तारण तक का काम तेजी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने खुद हरकी पैड़ी पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घाटों को जल्द से जल्द पूरी तरह साफ किया जाए। नगर आयुक्त के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हुआ है, जिसका अनुमान लगभग सात हजार मीट्रिक टन लगाया गया है। नगर निगम की कोशिश है कि विशेष अभियान चलाकर आज रात तक हरकी पैड़ी सहित प्रमुख घाटों से कूड़ा हटाने का काम पूरा किया जाए। इसके लिए सफाई टीमों को लगातार शिफ्ट में लगाया गया है, ताकि कांवड़ मेले के बाद गंगा घाटों को दोबारा स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित स्वरूप में लाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top