icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
495677
Neelam Das PadwarNeelam Das PadwarFollow15 Apr 2025, 05:03 pm

कोरबा में पानी की किल्लत: नगरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त

Korba, Chhattisgarh:

कोरबा, नगर पालिका कटघोरा के नगरवासियों में इन दिनों पानी की किल्लत से त्राहिमाम मचा हुआ हैं। क्षेत्र में विगत पांच दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, स्थिति यह है कि कई वार्डों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जल आपूर्ति बाधित होने के पीछे पहले पाइप लाइन फूटने की वजह सामने आई थी, जिसे नगर पालिका द्वारा सुधार दिया गया। लेकिन इसके बाद फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी के चलते तीन मोटरें जल गईं, जिससे पानी की सप्लाई ठप्प हो गया है। पानी सप्लाई नही होने से नगर की 70 फीसदी आबादी जल संकट से जूझ रहा है।

0
0
Report
Pinewz
495677
Neelam Das PadwarNeelam Das PadwarFollow15 Apr 2025, 05:00 pm

Korba - एक्सिस बैंक प्रबंधन ब्रांच पर 80 लाख के गबन का आरोप

Korba, Chhattisgarh:

नगर निगम कोरबा की ओर से कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक्सिस बैंक प्रबंधन के खिलाफ पैसे के गबन की लिखित शिकायत किया गया है। शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है जिसमें करीब 80 लाख गबन का उल्लेख है। दरअसल निगम द्वारा निगम क्षेत्र के नागरिकों और बकायादारों से टैक्स वसूल कर टैक्स की राशि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करवाया जाता था। राशि जमा लेने एक्सिस बैंक की ओर से ऑथराइज्ड कंपनी सीएमएस के कर्मचारी निगम आकर पैसा कलेक्ट करता था और एक्सिस बैंक में उसी दिन ले जाकर जमा करता था। जिसका ब्याज जमा किए गए दिन के हिसाब से नगर निगम के मूलधन खाते में जुड़ जाता था।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top