495677
कोरबा के SECL कॉलोनी में छज्जा गिरा भी बचा शिक्षक परिवार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के कुसमुंडा नेहरू नगर स्थित SECL कॉलोनी में शुक्रवार को एक गंभीर हादसा हुआ। क्वार्टर नंबर B/463 के छज्जे का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। इस क्वार्टर में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक सुशांत डे का परिवार रहता है। घटना के समय शिक्षक की पत्नी और बेटी घर में थीं, लेकिन दूसरे कमरों में होने के कारण बाल-बाल बच गईं। पहले भी छत के टूटने की शिकायत की गई थी, लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीकर के श्रीमाधोपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के साथ कलश यात्रा
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उल्लास सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन, महावीर दल मंदिर से निकली यात्रा, गाजेबाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा, महावीर दल अखाड़े में होगा दोपहर 12.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी आयोजित, मायड़ भाषा में पूज्य पंडित जयगोपाल शास्त्री करेगें कथा का वाचन, कलशयात्रा पर की पुष्प वर्षा शहर में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत महावीर दल मंदिर से हुई। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन महावीर दल अखाड़े में प्रतिदिन दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन मायड़ भाषा में पूज्य पंडित जयगोपाल शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान शहर में धार्मिक माहौल बना रहा।0
0
Report
सीकर के शहीद सुरेश कुमार नटवाड़िया को गांव ने दी श्रद्धांजलि
Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर सीकर सिमारला कोटड़ी का लाल शहीद सुरेश नटवाड़िया, देश की रक्षा में दी प्राणों की आहुति श्रीमाधोपुर। सिमारला कोटड़ी गांव की धरती ने भी देश की रक्षा के लिए अपना एक वीर सपूत खोया,लेकिन शहीद सुरेश कुमार नटवाड़िया की शहादत आज भी गांववासियों के लिए गर्व का विषय है।शहीद सुरेश कुमार नटवाड़िया का जन्म 1 जून 1982 को हुआ था।वे रक्षक एसएससी (साउथ) यूनिट में सेवाएं दे रहे थे। 3 अप्रैल 2015 को लेह-लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में वे अपने साथियों के साथ मिशन पर थे।मिशन पूरा करने के बाद जवान दो गाड़ियों में सवार होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान अचानक पहाड़ से भारी बर्फ स्खलन हो गया।बर्फ की चपेट में आने से दोनों गाड़ियाँ पलट गईं।हादसे में सुरेश कुमार सहित चार जवान बर्फ में दब गए।जबकि छह अन्य जवान झाड़ियों और पहाड़ी क्षेत्र में जा गिरे।बर्फ में दबे जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।करीब चार दिन बाद शहीद सुरेश कुमार की पार्थिव देह बरामद हुई।देश सेवा करते हुए उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।शहीद की माता कमला देवी गृहिणी हैं।पिता रूड़ाराम खेती-किसानी का कार्य करते हैं।वीरांगना पत्नी सजना देवी गृहिणी हैं।शहीद के दो भाई मनोहर लाल और राकेश कुमार हैं, जो पिता के साथ खेती करते हैं।शहीद सुरेश कुमार के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।बेटा घनश्याम सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।बेटी लक्ष्मी आठवीं कक्षा में अध्ययनरत है। शहीद सुरेश कुमार की वीरता और बलिदान को गांव आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है。0
0
Report
हनुमानगढ़: कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर पुलिस-प्रशासनिक दबाव का आरोप, जांच की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर पुलिस-प्रशासनिक दबाव के आरोप,डीसीसी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा-राजनीतिक समर्थन के आधार पर न हो किसी के खिलाफ कार्रवाई हनुमानगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस समर्थित पार्षदों, प्रत्याशियों और उनके परिजनों पर कथित पुलिस एवं प्रशासनिक दबाव बनाए जाने का मुद्दा सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य को ज्ञापन सौंपकर शिकायतों की निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं पारदर्शी जांच कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से ऐसी शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि कुछ स्थानों पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों, प्रत्याशी और उनके परिजनों को पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर कथित रूप से परेशान करने, दबाव में लेने अथवा भय का वातावरण उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में सरकारी मशीनरी एवं पुलिस तंत्र का कथित रूप से राजनीतिक उद्देश्य से उपयोग कर कांग्रेस समर्थित व्यक्तियों को प्रभावित अथवा दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने इन शिकायतों की वास्तविकता का निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के माध्यम से निर्धारण किए जाने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले: यूपी चुनाव की तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा, "...हम लोग अपनी तैयारी कर रहे हैं, हम तो अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। होगा तो भी, नहीं होगा तो भी। हम तो चुनाव लड़ेंगे, हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। हमने तो कह दिया, आप डिले पर डिले कर रहे हैं, इससे नुकसान हो रहा है, इससे कोई फायदा थोड़े हो रहा है।"0
0
Report
पटना के नया गांव में पुलिस टीम पर हमला, 14 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी
Patna, Bihar:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव में बुधवार देर रात वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम नगीना राय और मंजय कुमार को गिरफ्तार करने के लिए नया गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में पटना यूनिवर्सिटी टीओपी प्रभारी एसआई दिवाकर पांडेय के सिर में चोट लगी। वहीं, रमेश कुमार और एडिशनल एसएचओ को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नया गांव में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एसआई दिवाकर पांडेय के सिर में चोट लगी है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में 14 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
निवाई नगरपालिका चुनाव: निर्दलीय दिलीप इसरानी ने फॉर्म भरा, भाजपा प्रत्याशी नारों की गूंज
Tonk, Rajasthan:निवाई, इस वक्त की सबसे बड़ी खबर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए निर्दलीय उम्मीदवार निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने उठाया अपना निर्दलीय फॉर्म भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगे जमकर नारे दिलीप इसरानी ने भाजपा प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा का करवाया मुंह मीठा भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी0
0
Report
Advertisement
बृजभूषण ने बाबा रामदेव पर 50 करोड़ मानहानि केस दर्ज कराया—राजनीति नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा अपने खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज होने पर कहा, "देखिए राजनीति का एक स्लोगन है - चर्चा, पर्चा, खर्चा।" तो अभी तक देश में मेरी चर्चा कुछ दूसरे मामले में थी। अब बाबा जी आ गए और जो बीता हुआ मामला है, वो भी देश हित में, खेल हित में, बच्चों के हित में था। यह घी का मामला भी देश हित में, लोगों के हित में है और यह सत्य है। जिस समय यह मामला हुआ था, उस समय इनका घी 500 रुपये किलो बिकता था और उस समय निकट देहात में भी 35 रुपये, 40 रुपये किलो दूध का रेट था। और शहर में 50 रुपये था और अच्छे शहर में 60 रुपये, 70 रुपये था। तो मैंने उनके चेले बालकृष्ण जी से एक ही सवाल पूछा जब उनका फोन आया मेरे पास कि एक बात से मुझको संतुष्ट कर दीजिए, अगर 30 रुपये ही रेट पकड़ लें तो 900 रुपये, 40 पकड़ लें तो 1200 रुपये, 50 पकड़ लें तो 1500 रुपये, तो जो चीज 1500 में तैयार हो रही है, आप 500 में कैसे बेचते हैं और उसके बाद मेहनत-मजदूरी कैसे बेचते हैं। उस बात का उत्तर वो नहीं दे पाए, अब ये जो आया है, देखा जाएगा।0
0
Report
कूनो में चार नए चीता शावक, प्रोजेक्ट चीता की चार सालगिरह
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 4 नए चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रोजेक्ट चीता की चौथी वर्षगांठ के मौके पर कूनो से आई इस खबर ने वन्यजीव संरक्षण की मुहिम को एक और बड़ी उपलब्धि दी है। कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर चीता परिवार बढ़ा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कूनो नेशनल पार्क और प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यानी प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के साथ ही कूनो की धरती पर चार नई जिंदगियों ने दस्तक दी है। कूनो में लगातार बढ़ती चीतों की संख्या के बीच इन नए शावकों का जन्म वन्यजीव संरक्षण के लिए एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। कूनो की धरती पर बढ़ता चीता परिवार… और दुनिया के नक्शे पर श्योपुर की बढ़ती पहचान।0
0
Report
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने UCC पर शरियत दखल का विरोध; राज्यों के लिए मॉडल चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने UCC को लेकर बयान जारी किया मौलाना ने कहा UCC शरियत में दखल अंदाजी करता है, इसलिए मुसलमानों को मंजूर नहीं मौलाना ने कहा अलग-अलग राज्यों के लिए एक ही UCC मॉडल लागू नहीं किया जा सकता नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अलग कानून व्यवस्था होने का भी मौलाना ने हवाला दिया कहा संविधान ने विभिन्न समुदायों को अलग-अलग अधिकार और संरक्षित दिया है मौलाना ने कहा धार्मिक आजादी छीनने की कोशिश देशहित में नहीं होगी UCC लागू होने पर मुसलमानों को इस पर अमल के लिए मजबूर नहीं करने की अपील मुस्लिम संगठनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार और केंद्रीय मंत्री ने यूपी में वायु गुणवत्ता पर अहम बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Bhupender Yadav (Union Minister) On Environmental Protection Issues/ Meets CM Yogi Adityanath लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ़ हवा की गुणवत्ता प्रबंधन पर बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर कहा, "दिल्ली NCR में वायु गुणवत्ता के लिए काम किए गए हैं। आज यहां इससे जुड़ी बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई है। उन्होंने विगत वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया है। उत्तर प्रदेश में हमने तय सीमा से भी अधिक पेड़ लगाए हैं... मैं उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।"0
0
Report
फर्रुखाबाद में कुत्ते की भौंक पर विवाद, युवक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा का मामला Location - Farrukhabad Date - 18-09-2026 फर्रुखाबाद के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी का कुत्ता भौंकते हुए संदीप की तरफ दौड़ा, जिस पर संदीप ने कुत्ते को लकड़ी मार दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कुछ लोगों ने संदीप को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे घर में घुसकर भी पीटा गया। परिजनों का आरोप है कि संदीप को तीन बार घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में संदीप को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रीती और भाई कुलदीप ने मारपीट को लेकर आरोप लगाए हैं। वहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। बाइट - प्रीती, मृतक संदीप की पत्नी बाइट - कुलदीप, मृतक का छोटा भाई0
0
Report
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय यशवेंद्र सैनी लापता, परिजन परेशान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मुहाना थाना इलाके से लापता 17 वर्षीय किशोर का सुराग नहीं लगा न्यू सांगानेर रोड सुमेर नगर में रह रहा यशवेंद्र सैनी 15 सितंबर से लापता है。 परिजनों की ओर से मुहाना थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है यशवेंद्र सैनी 15 सितंबर को अचानक घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा。 रिश्तेदारों, दोस्तों और हर संभावित जगह पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला यशवेंद्र सैनी का कद 5 फुट 7 इंच, सांवला रंग, मध्यम शरीर का है घर से निकलते समय हाफ पेंट और बनियान पहने हुए था मुहाना थाना पुलिस लापता किशोर यशवेंद्र की तलाश कर रही है0
0
Report
Advertisement
आगरा में यूजीसी रोलबैक विरोधी प्रदर्शन: सवर्णों ने जिला मुख्यालय घेराव किया
Noida, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग यूजीसी रोलबैक को लेकर सर्वणों का बड़ा प्रदर्शन 18 सितंबर यानि आज सवर्ण समाज ने जिला मुख्यालय घेराव का किया था एलान आगरा पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं को किया सील आगरा के एत्मादपुर के ग्राम समाई में सैंकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे जिला मुख्यालय की ओर कूच कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका सुबह से ही आगरा की एतमापुर पुलिस,एसीपी और एसडीएम भारी फोर्स के साथ थे मुस्तैद पुलिस के रोके जाने से नाराज लोगों ने कभी देशभक्ति तो कभी हनुमान चालीसा का किया पाठ0
0
Report
डोटासरा का भाजपा पर दुरुपयोग आरोप; राजस्थान में आक्रोश की चेतावनी
Sikar, Rajasthan:सीकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप, पुलिस व प्रशासन का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप डोटासरा बोले - अगर कोई मर्डर हुआ, खून खराबा हुआ तो उसकी जिम्मेदार राजस्थान की पुलिस और सरकार होगी पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में भाजपा व प्रदेश सरकार पर बाडाबंदी, पार्षदों दबाव की राजनीति सहित कई आरोप लगाए। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने और कांग्रेस व कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाकर अपनी और करने के आरोप भी लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में पुलिस के इस रवैये को लेकर मैंने डीजीपी को पहले भी कह दिया और अब मीडिया के माध्यम से कह रहा हूं कि अब आप इस तांडव नृत्य को रोक लीजिए वरना राजस्थान की जनता में आक्रोश फैल जाएगा। अगर कोई मर्डर हुआ या खून खराबा हुआ तो जिम्मेदार राजस्थान पुलिस और सरकार होगी। बाइट गोविंद डोटासरा पीसीसी चीफ0
0
Report
शिक्षा विभाग के HRM मुद्दों की समीक्षा के लिए मंत्री ने बैठक बुलाई
Srinagar, Uttarakhand:Srinagar, September 18: Hon’ble Minister for Health & Medical Education, School Education, Higher Education and Social Welfare, Ms. Sakeena Masood Itoo, today chaired a meeting at the Civil Secretariat, Srinagar, to review the progress of Human Resource Management (HRM) related issues of the School Education Department. The meeting was attended by senior officers of the School Education Department, including the Directors of School Education Jammu and Kashmir, Special Secretary, Additional Secretary, Deputy Secretary, Personnel Officers and Under Secretaries. During the meeting, the Minister reviewed the status of various HRM-related matters and took detailed feedback from the concerned officers. She emphasized the need for timely disposal of pending issues and directed the officers to ensure efficient and transparent human resource management in the department. Out-stationed officers participated in the meeting through virtual mode.0
0
Report
Advertisement
