494661
डूमरतराई वार्ड में नक्सल पीड़ितों के आवास का विरोध, विकास की आवश्यकता पर जोर
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के डूमरतराई वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद और महिलाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए आवास बनाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में जमीन की कमी के कारण बच्चों के लिए खेल मैदान और अन्य आवश्यक निर्माण नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय महिलाओं ने यह भी बताया कि पहले ही हाउसिंग बोर्ड के मकान बनाए जा चुके हैं, जिससे वार्ड का विकास प्रभावित हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
MP पेट्रोल पंप: UPI पर 2000 से ऊपर बिल नहीं मानेंगे, 16 अक्टूबर से लागू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP के पेट्रोल पंप 2000 से ज्यादा बिल नहीं लेंगे UPI से. 16 अक्टूबर से होगी व्यवस्था लागू. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन का फैसला. MDR चार्ज के चलते लिया गया फैसला. एसोसिएशन का दावा हर महीने 17 हजार 400 का अतिरिक्त भार पड़ेगा.0
0
Report
हरवीर सिंह मामले में मनके यादव को फांसी की सजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनाई
Noida, Uttar Pradesh:ਪੰਜ ਸਾਲਾ ਹਰਵੀਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ੀ ਮਨਕੇ ਯਾਦਵ ਨੂੰ ਫਾਂਸੀ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਵਧੀਕ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲਾ ਲੁਧਿਆણા ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਵੀਡੀਓ ਕਾਨਫਰੰਸਿੰਗ ਰਾਹੀਂ ਪੇਸ਼ ਹੋਇਆ ਦੋਸ਼ੀਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਸਤੰਬਰ: ਸਤੰਬਰ 2025 ਵਿੱਚ ਦੀਪ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਹਰਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰਨ, ਜਿਨਸੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਅਤੇ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵਧੀਕ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਮਨਕੇ ਯਾਦਵ ਨੂੰ ਫਾਂਸੀ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਹੈ। ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਾਸੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਮਨਕੇ ਯਾਦਵ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਏ ਜਾਣ ਸਮੇਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਵੀਡੀਓ ਕਾਨਫਰੰਸਿੰਗ ਰਾਹੀਂ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਦੋਸ਼ੀ karār ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਸਜ਼ਾ ਦੇ ਬਿੰਦੂ ’ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ। ਮਾਮਲੇ ਅਨੁਸਾਰ 9 ਸਤੰਬਰ 2025 ਨੂੰ ਪੰਜ ਸਾਲਾ ਹਰਵੀਰ ਸਿੰਘ ਦੀਪ ਨਗਰ ਸਥਿਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੇਡ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਅਗਵਾ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਬੱਚੇ ਦੀ ਲਾਸ਼ purਹੀਰਾਂ ਸਥਿਤ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨਘਾਟ ਤੋਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ। ਪੁੱਸਟਮਾਰਟਮ ਦੌਰਾਨ ਬੱਚੇ ਨਾਲ ਜਿਨਸੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਅਤੇ ਗਲਾ ਘੁੱਟ ਕੇ ਕਤਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਫਾਸਟ ਟਰੈਕ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸਖ਼ਤ ਸਜ਼ਾ ਦੀ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਹੋਈ। 121 ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਵਕੀਲ0
0
Report
आनंदपुर के स्कूल में शिक्षक पर छेड़खानी के आरोप, हंगामा और हिरासत
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के आनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद स्कूल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, शिक्षक कथित तौर पर बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार करते थे। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक कभी बच्चियों को गोद में बैठा लेते थे तो कभी उनके गाल छूते थे। आरोप यह भी है कि जब बच्चियां बाथरूम जाती थीं, तब शिक्षक उनके पीछे दरवाजे तक पहुंच जाते थे। छात्राओं का कहना है कि इस तरह का व्यवहार कथित तौर पर काफी समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल की अन्य छात्राएं भी सामने आने लगीं और उन्होंने भी शिक्षक पर उनके साथ गलत व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए। मामला सामने आते ही स्कूल में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस छात्राओं और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस I जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच और संबंधित छात्राओं के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर स्कूल और आसपास के इलाके में भी चर्चा बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली अदालत ने IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए
Patna, Bihar:दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत ने IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 16 आरोपियों में से 7 को आरोपों से मुक्त कर दिया। यह मामला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रांची और पुरी के रेलवे होटलों के संचालन का ठेका देने से जुड़ा है। ED का आरोप है कि इन होटलों का ठेका सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। इसके बदले पटना की करीब 2 एकड़ जमीन कम कीमत पर एक कंपनी को दी गई। ED के मुताबिक, यह जमीन पहले डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (DMCPL) के पास गई। इस कंपनी पर प्रेम चंद गुप्ता और उनके परिवार का नियंत्रण था। बाद में कंपनी के शेयर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कम कीमत पर ट्रांसफर किए गए। इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर लारा प्रोजेक्ट्स कर दिया गया। ED का आरोप है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए अपने पद का इस्तेमाल कर रेलवे होटलों का ठेका सुजाता होटल्स को दिलाने में भूमिका निभाई। कोर्ट ने प्रथमदृष्टया इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने के लिए पर्याप्त आधार माना। कोर्ट के आदेश के अनुसार लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम चंद गुप्ता, सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स, सुजाता होटल्स, विनय कोचर और विजय कोचर के खिलाफ PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने 16 में से 7 आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया। इनके खिलाफ इस मामले में आरोप तय करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं पाया गया। जांच के दौरान ED ने PMLA की धारा 5 के तहत करीब 44.75 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की थीं। ED के मुताबिक, इस कुर्की की पुष्टि न्याय-निर्णयन प्राधिकरण ने भी की है। अब आगे क्या होगा आरोप तय होने का मतलब यह नहीं है कि आरोप साबित हो गए हैं। अब मामले में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा, जिसमें अभियोजन पक्ष अपने साक्ष्य पेश करेगा और आरोपियों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। अदालत के आदेश के बाद औपचारिक आरोप तय कर आरोपियों से उनका पक्ष/प्ली लिया जाएगा。0
0
Report
बमीठा में चक्काजाम: राजू पाल लापता, सत्यम शुक्ला पर आरोप गंभीर
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर:छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में झांसी-खजुराहो NH-39 पर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। मध्यांचल बैंक में पदस्थ चपरासी राजू पाल कल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं, नदी के पुल पर उनकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। राजू पाल की बाइक नदी के पुल पर मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम लगातार नदी में सर्चिंग कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सर्चिंग में सफलता न मिलने से नाराज परिजनों ने हाईवे पर जाम लग दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। परिजनों का आरोप है कि गांव के सत्यम शुक्ला द्वारा राजू पाल को कर्ज को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि सत्यम शुक्ला ने ही उन्हें बंधक बनाया है या किसी अनहोनी को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बमीठा पुलिस ने संदेही सत्यम शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है, लेकिन परिजन जाम हटाने को तैयार नहीं हैं।0
0
Report
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में भाजपा नेत्री कुसुम लता ने विकास और जनसेवा का लिया संकल्प
Lehra, Uttar Pradesh:बृजमनगंज/महराजगंज। विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम सभा महुलानी में बृहस्पतिवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महुलानी ग्राम सभा की भाजपा नेत्री एवं बीडीसी प्रत्याशी कुसुम लता प्रजापति शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीपों की रोशनी से जगमगाए कार्यक्रम स्थल पर विकास, जनसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री कुसुम लता प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तभी सार्थक होगा जब गांव के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याएं सामने रखीं, जिस पर भाजपा नेत्री ने जनसेवा की दिशा में लगातार प्रयास करने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम के अंत में दीप प्रज्ज्वलन ने गांव में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता रामशिला चौहान, कन्हैया चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
विदिशा में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश से गर्मी और उमस से राहत
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली। बारिश के बाद शहर का मौसम सुहाना हो गया। पिछले कुछ समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस हुई और मौसम खुशनुْم हो गया।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में लाठी-डंडे से हमला; एक परिवार के तीन घायल
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर बीती रात दर्जनों लोगो ने एक परिवार के लोगो पर लाठी डंडे व राड से किया हमला. तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल. मारपीट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर हो रहा हैँ वायरल. पीड़ितों का सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज मे चल रहा हैँ उपचार. रामकुमार व अभिनन्दन के सिर मे आई गंभीर चोट, कुलदीप के हाथ, पैर व कंधे मे फ्रैक्चर. पीड़ित की माने तो चिकेन की दुकान मे वाई फाई लगाने पहुँचे कर्मचारियों ने दुकानदार से माँगे अतिरिक्त रूपये. परिचित दुकानदार के कहने पर कुलदीप, अभिनन्दन की वाईफाई लगाने वाले कर्मचारियों से अवैध रूपये माँगने को लेकर हुई नोकझोंक. कुछ देर बाद बुलेरो व बाइको से दर्जनों युवक पहुँचे कुलदीप के घर और लाठी डंडे से कर दिया हमला. 3 लोग हुए घायल. ग्रामीणों ने तीनो घायलों को पहुंचाया सीएचसी बेवां. गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने तीनो को किया मेडिकल कालेज रेफर. कुलदीप के परिजनों ने थाने मे दी तहरीर. भवानीगंज थानाक्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव का मामला.0
0
Report
रायपुरा के राम मंदिर के पास युवक पर चाकू हमला, बदमाश फरार
Begun, Rajasthan:रायपुरा स्थित राम मंदिर के पास युवक को मारा चाकू. देर रात पुरानी रंजिश के चलते बदमाश राज ठाकुर ने मारा चाकू. नीरज भोई के सीने, पेट समेत शरीर में मारे चाकू. निजी अस्पताल में इलाज जारी. हालत नाजुक. आरोपी बदमाश राज ठाकुर फरार. कमिश्नरेट में लाख कोशिशों के बाद भी नहीं थम रही है चाकूबाजी. त्योहारी सीजन या आम दिनों में सैकड़ों चाकूबाजों को जेल भेजने के बाद भी नहीं थम रही है चाकूबाजी. सड़को पर बेखौफ होकर चाकू लेकर घूमते हैं बदमाश. डीडी नगर थाना इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिजनों का हंगामा स्थान- ऊधम सिंह नगर एंकर- रुद्रपुर के किच्छा बायपास रोड पर मोदी मैदान के पास तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिस कार से हादसा हुआ उस पर पुलिस लिखा हुआ है, इसके बाद मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर और जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मृतक का नाम अमन उर्फ तारक गाइन बताया जा रहा है, मृतक संजय नगर खेड़ा रुद्रपुर का रहने वाला था। रुद्रपुर के सीओ विभव सैनी ने बताया घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के बाद आगे की कारवाही को किया जाएगा, दोनों ही वाहनों को कब्जे में लिया गया है।0
0
Report
सूरजपुर सिलफिली स्कूल विवाद: प्राचार्य और शिक्षकों पर निलंबन के साथ गहन जांच शुरू
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सिलफिली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा विवाद अब कार्रवाई तक पहुंच गया है..करीब डेढ़ महीने पहले छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य आई.डी. खलखो के खिलाफ प्रदर्शन किया था..मामले में महिला प्यून पायल सिंह ने भी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे..शिकायतों के बाद शिक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की थी..जांच पूरी होने के बाद अब दो कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है..जांच रिपोर्ट में महिला प्यून पायल सिंह की भूमिका पर प्रथमदृष्टया गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई हैं..रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान उनके पति समेत कुछ बाहरी लोग स्कूल परिसर में मौजूद थे..समिति ने उनके आचरण को शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, मनमाने तरीके से कार्य करना, गलत व्यवहार से जोड़ते हुए प्रथमदृष्टया दोषी पाया .इसके बाद पायल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है..वहीं, सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी देवी प्रसाद राजवाड़े पर भी कार्रवाई हुई है..DEO के आकस्मिक निरीक्षण में वे अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए थे..जांच के दौरान कर्मचारियों ने उनके नशे की हालत में स्कूल आने और सहकर्मियों से अमर्यादित व्यवहार की शिकायत की..इसके अलावा अगस्त महीने में 11 कर्मचारियों का वेतन देयक तैयार नहीं किए जाने का मामला भी सामने आया..प्राथमिक रूप से दोषी पाए जाने के बाद देवी प्रसाद राजवाड़े को भी निलंबित किया गया है..सबसे अहम बात ये है कि प्राचार्य आई.डी. खलखो और एक व्याख्याता के खिलाफ भी जांच रिपोर्ट तैयार कर DPI को भेजी गई है..अब इस रिपोर्ट के आधार पर सक्षम स्तर से आगे की कार्रवाई का फैसला होगा..यानी छात्र प्रदर्शन से शुरू हुआ सिलफिली स्कूल का विवाद अब जांच और निलंबन की कार्रवाई तक पहुंच चुका है, और प्राचार्य समेत एक व्याख्याता पर भी आगे कार्रवाई की संभावना बनी हुई है..0
0
Report
कादीपुर में डीडीए का बुलडोजर, खसरा 1148 पर ध्वस्तीकरण—NGT केस जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी कादीपुर में ग्राम सभा की जमीन पर डीडीए का बुलडोजर चला है। खसरा नंबर 1148 पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई का मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) तक पहुंच चुका है। निरीक्षण में संयुक्त समिति ने 15 पेड़ों की अवैध कटाई दर्ज की थी। तस्वीरें जगदम्बा कॉलोनी की हैं, जहां जमीन और पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले में सरकारी कार्रवाई देखने को मिली है। डीडीए ने खसरा नंबर 1148 पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया और मौके पर किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। यह मामला NGT की प्रधान पीठ तक पहुंचा था। 3 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में उपमंडल दंडाधिकारी बुराडी, वन विभाग के अधिकारी और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के प्रतिनिधियों वाली संयुक्त समिति ने मौके का निरीक्षण किया था। संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में मौके पर लिए गए चित्रों और भौतिक निरीक्षण के आधार पर 15 पेड़ों की अवैध कटाई दर्ज की गई है। 16 सितम्बर 2026 को तैयार की गई रिपोर्ट में कादीपुर क्षेत्र के कई खसरा नंबरों का उल्लेख किया गया है, इनमें खसरा नंबर 1148 बेहद महत्वपूर्ण है। भूमि संबंधी जानकारी में खसरा नंबर 1148 के सामने “ग्राम सभा की भूमि” दर्ज है। अब इसी जमीन पर डीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। संयुक्त समिति की रिपोर्ट में केवल पेड़ों की कटाई का ही उल्लेख नहीं है; भूखंड काटने, जमीन की कटाई, नींव बनाने और गलियों/सड़कों से जुड़ी गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया है। समिति ने इन गतिविधियों के आधार पर भूमि स्वामियों और संबंधित लोगों की पहचान का विषय उठाया है। हालांकि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने के लिए आगे की विभागीय जांच जरूरी होगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण में सुनवाई के दौरान संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट और कार्रवाई के तथ्यों को अदालत के सामने रखा गया। डीडीए की ओर से भी ध्वस्तीकरण के संबंध में जानकारी दी गई थी। खसरा नंबर 1148 पर हुई यह कार्रवाई पूरे मामले में अहम मानी जा रही है। पेड़ों की कटाई, जमीन के इस्तेमाल और निर्माण से जुड़े आरोपों पर आगे की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
Advertisement
हाथी टीला विवाद: बुलडोजर की चपेट में मुस्लिम पक्ष ने खुद हटाई बाउंड्रीवॉल
Mathura, Uttar Pradesh:हाथी टीला विवाद: बुलडोजर पहुंचते ही मुस्लिम पक्ष ने खुद हटाई बाउंड्रीवॉल मथुरा। पौराणिक मान्यताओं में कंस का हाथी अस्तबल माने जाने वाले हाथी टीला पर हुए नए निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम और पुलिस की टीम जब बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची, तो अधिकारियों के सख्त रुख को देखते हुए मुस्लिम पक्ष ने खुद ही नव-निर्मित चारदीवारी को ढहा दिया। क्या है पूरा विवाद? हाथी टीला की करीब पांच एकड़ भूमि को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने हैं। एएसआई इसे अपनी संरक्षित संपत्ति बताता है, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड के अधीन है और खसरा संख्या 628 व 629 में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। इस विवादित जमीन का मालिकाना हक वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। कार्रवाई का कारण 12 सितंबर को एएसआई को सूचना मिली थी कि हाथी टीला पर मुस्लिम पक्ष द्वारा चारदीवारी का निर्माण कराकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। मुस्लिम पक्ष के शाकिर हुसैन ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले नगर निगम के बुलडोजर से कब्रों को नुकसान पहुंचा था, जिसे ठीक करने के लिए निगम अधिकारियों के कहने पर ही काम कराया जा रहा था। हालांकि, अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि चूंकि मामला अदालत में लंबित है, इसलिए यहां किसी भी तरह के नए निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। विहिप ने की कार्रवाई की मांग मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मथुरा महानगर के प्रतिनिधियों ने भी अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने प्राचीन धरोहर को सुरक्षित रखने और क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है。0
0
Report
टिहरी झील में बोट लाइसेंस की 15 साल सीमा के विरोध पर आक्रोश, व्यवसायी नाराज
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी झील बोट लाइसेंस की सीमा 15 साल किए जाने के प्रस्ताव के विरोध पर बोट व्यवसायियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में टिहरी झील विशेष क्षेत्र प्राधिकरण, पर्यटन सहित बोट व्यवसायियों के साथ एक बैठक की गयी जिसमें 15 साल की लाइसेंस सीमा पर विरोध जताया गया और बोट संचालन बंद करने का आह्वान किया गया। मामला नियमावली को लेकर है; बैठक में इनपुट लिया गया और अब यह मामला डीएम के समक्ष रखा जाएगा ताकि आगे का निर्णय लिया जा सके।0
0
Report
उन्नाव में बैटरी रिक्शा चालक की हत्या, परिजन पर आरोप की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग उन्नाव उन्नाव: बैटरी रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी。 डूडा कॉलोनी में मिला बैटरी रिक्शा चालक शव。 मृतक की पहचान कॉलोनी के ही दीप नारायण पांडे के रूप में हुई。 कॉलोनी के म. नं. 5/12 में रहता था मृतक का परिवार。 बीती रात परिवार में किसी बात पर हुआ था विवाद。 भांजे पर हत्या का परिजन लगा रहे आरोप。 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की。 फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए。 पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा。 कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के डूडा कालोनी का मामला।0
0
Report
Advertisement
