Back
तेंदुआ खाल तस्करी: वन विभाग पर सवाल, 5 गिरफ्तारी
STSATISH TAMBOLI
Mar 22, 2026 04:32:16
Kawardha, Chhattisgarh
कबीरधाम वनमंडल में तेंदुआ खाल जप्ती का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। वन विभाग ने भले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की हो, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल द्वारा 2 नग तेंदुआ खाल के साथ हड्डी और नाखून जैसी सामग्री जप्त की गई है। खास बात यह है कि यह पूरी कार्रवाई स्थानीय स्तर की सूचना पर नहीं, बल्कि वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो भोपाल और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल रायपुर से मिली इनपुट के बाद की गई। यानि साफ है कि वन विभाग को बाहरी टीम से सूचना मिलने के बाद ही हरकत में आना पड़ा। तरेगांव क्षेत्र के ग्राम गुडली और कवर्धा परिक्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि तेंदुआ खाल का उपयोग तांत्रिक विद्या और पूजा-पाठ में किया जाता था। बड़ा सवाल – अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार और खाल के अवैध कारोबार का यह नेटवर्क कब से सक्रिय था? क्या वन विभाग की नियमित गश्त और खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है? अगर समय रहते बाहरी एजेंसियों से सूचना नहीं मिलती, तो यह अवैध नेटवर्क और भी बड़ा रूप ले सकता था। फिलहाल सभी 5 आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई जारी है, लेकिन इस पूरे मामले ने वन विभाग की सतर्कता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowMar 22, 2026 05:32:530
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 22, 2026 05:32:440
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 22, 2026 05:32:310
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 22, 2026 05:32:170
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 22, 2026 05:31:590
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 22, 2026 05:31:480
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 22, 2026 05:31:170
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 22, 2026 05:31:040
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowMar 22, 2026 05:30:500
Report
SGSagar Gaikwad
FollowMar 22, 2026 05:30:380
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 22, 2026 05:30:180
Report
440
Report
Puranpur, Uttar Pradesh:ईद- उल- फितर पर एस के मजहर हॉस्पिटल ने दीं मुबारकबाद .
एस के मजहर हॉस्पिटल की ओर से आप सभी को ईद उल फितर की तहे दिल से ढेर सारी मुबारकबाद यह पवित्र महीना हर आपके जीवन में खुशियां अमन और बरकत लेकर आए
275
Report
Puranpur, Uttar Pradesh:ईद- उल-फितर पर डॉ शाज़िया ने दीं मुबारकबाद .
डॉ शाज़िया की ओर से आप सभी को ईद उल फितर की तहे दिल से ढेर सारी मुबारकबाद यह पवित्र महीना हर आपके जीवन में खुशियां अमन और बरकत लेकर आए
371
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 22, 2026 05:19:06457
Report