Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

कोटा पहुंचे मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, गार्ड ऑफ ऑनर और चंबल सफारी का निरीक्षण

RJRahul Joshi
Mar 22, 2026 05:32:53
Kota, Rajasthan
Kota प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास कोटा दौरे पर, सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर की ली सलामी, चम्बल सफारी के माध्यम से मुकंदरा एवं चम्बल घड़ियाल सेंचुरी का किया दौरा, कोटा बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रगति एवं LPG गैस हालातों को लेकर ले रहे रिव्यू मीटिंग, कोटा बूंदी जिला प्रशसन के अधिकारी एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी,KDA एवं निर्माण सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद, चम्बल सफारी के दौरान सम्भावित पर्यटन को लेकर भी हई अधिकारियों से चर्चा, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल,आईजी राजेंद्र गोयल,जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा,पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्विनी गौतम, एयरपोर्ट अथॉरिटी, केडीए अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Mar 22, 2026 06:38:30
New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद। उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात और वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम इलाके में वांछित अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी और जमानत पर बाहर आए बदमाशों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर धीरज कुमार (इंचार्ज, स्पेशल स्टाफ/नॉर्थ-ईस्ट) के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्यदेव उर्फ सत्ते (50), निवासी नंद नगरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था और स्पेशल सेल में दर्ज एक मामले (FIR संख्या 03/2026, आर्म्स एक्ट) में वांछित भी था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना नंद नगरी में FIR संख्या 156/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना कबूल कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पहले भी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 22, 2026 06:36:35
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर के सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में से एक प्रताप चौक पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत 'साक्षी फैशन' कपडे की दुकान से हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कपड़े की दुकान होने के कारण भीतर रखे ज्वलनशील सामानों ने आग को तेजी से भड़काया, जिसके परिणामस्वरूप लपटें अगल-बדל की दो अन्य दुकानों तक भी फैल गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया हैँ वही पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैँ लाखो के नुकसान की आशंका जताई जा रही हैँ।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 22, 2026 06:35:44
Danapur, Bihar:पटना में सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथा मोड़ के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही बेउर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करने या जांच की प्रारंभिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय जल्दबाजी में शव को तिरपाल में लपेटकर पिकअप वाहन में लोड कर लिया और वहां से निकल गई। बेउर थाने की पुलिस न तो फॉरेंसिक टीम को सूचना दी और न ही मौके को सील किया。
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 22, 2026 06:35:32
Jaipur, Rajasthan:बेजेजेएम 2.0 से 45 लाख परिवारों को पेयजल राहत, केंद्र सरकार 2 साल से दो हजार करोड का अटका बजट जारी करेगी जयपुर- बजट का संकट दूर होगा.राज्य में जेजेएम घोटालों के कारण केंद्र से बजट नहीं मिल रहा था, लेकिन अब नए वित्तीय वर्ष से जल शक्ति मंत्रालय से बजट देगा. आखिरकार हर घर नल योजना में कैसे दूर होगा बजट का संकट. देखें इस रिपोर्ट में 2 हजार करोड का अटका बजट जारी होगा- जल जीवन मिशन 2.0 की नई गाइडलाइन के अनुसार राजस्थान ने जल शक्ति मंत्रालय से एमओयू कर लिया है इस एमओयू के बाद प्रदेश के बकाया 44.65 लाख घरों को नल से जल मिल पाएगा. एमओयू करने वाला राजस्थान पहला राज्य है. जल जीवन मिशन 1.0 में एक करोड़ सात लाख घरों में से केवल 63.03 लाख ग्रामीण घरों में ही नल कनेक्शन हो पाए थे. इसके साथ ही नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश को जेजेएम कार्यों के लिए केंद्रीय आर्थिक हिस्सा राशि में मिल पाएगा. कहा जा रहा है कि यह एमओयू प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ और नियमित जल सप्लाई करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में भूमिका निभाएगा. विभागीय जानकारी के मुताबिक राजस्थान में 2 से अटका हुआ 2 हजार करोड का बजट भी जारी होगा. जेजेएम दिसंबर 2028 तक बढ़ा- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जेजेएम की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जेजेएम के पुनर्गठन के लिए परिव्यय को बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए करने की मंजूरी दी है, जिसमें कुल केंद्रीय सहायता 3.59 लाख करोड़ रुपए है. जेजेएम 2.0 देश भर के सभी 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों को दिसंबर 2028 तक नल-जल कनेक्शन उपलब्ध कराकर सभी ग्राम पंचायतों को ‘हर घर जल’ के प्रमाणन में सहयोग देगा. जेजेएम 1.0 में हिन्दुमानगढ़ आगे, बाड़मेर सबसे पीछे- प्रदेश में एक करोड़ सात लाख ग्रामीण घर है. अब तक केवल 58.54 फीसदी यानी 63.03 घरों तक नल से पानी पहुंच रहा है. जेजेएम-1.0 के कार्यों में हनुमानगढ़ जिला आगे रहा. यहां 90.89 फीसदी घरों में नल से पानी पहुंच रहा है. वहीं गंगानगर में 88.56, भीलवाड़ा में 88.25, पाली में 84.99, डीडवाना-कुचामन जिले में 84.62 फीसदी घरों तक पानी पहुंचा है. बाड़मेर में केवल 21.30, डीग में 28.63, चित्तौडगढ़ में 28.94 फीसदी में सबसे कम काम हुआ.
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 22, 2026 06:35:11
Kota, Rajasthan:पीपलू टोंक मुस्लिमो से कम्बल छीनने पर पूर्व सांसद आज भी कायम बोले मेरी बात पर PM MODI ने मोहर लगाई..? आज कोंग्रेस बन गई है मुस्लिम लीग माओवादी कोंग्रेस पार्टी... पूर्व जिला प्रमुख से पूर्व सांसद ने माइक छीनकर कही अपनी बात... बेमौसम बारिश पर मुख्यमंत्री ने लिया है संज्ञान निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संज्ञान लेते हुए सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्पर है। साथ ही उन्होंने भी क्षेत्रीय अधिकारियों को किसानों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 22, 2026 06:33:40
Rewari, Haryana:रेवाड़ी हाईवे पर रफ्तार की होड़ ने ली साढ़े तीन साल के मासूम आयुष की जान. ओवरटेक के दौरान कुचलकर फरार. गुरुग्राम से झुंझुनूं जा रहा था परिवार. रेवाड़ी में नेशनल हाईवे-371 पर नारनौल बाईपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार कारों के ओवरटेक के कारण आयुष की मौत हो गई. घटना के अनुसार, परिवार राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र के संजय नगर जा रहा था. रास्ते में एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर गाड़ी सड़क किनारे रोक दी गई. महिला को उल्टी आने पर वह नीचे उतरीं, जिसके साथ मासूम आयुष भी नीचे आ गया. पीछे से आ रही दो तेज रफ्तार स्विफ्ट कारों ने ओवरटेक करने के चक्कर में आयुष को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया. आयुष की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 22, 2026 06:33:26
New Delhi, Delhi:बस स्टॉप पर महिला टीचर से मोबाइल झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी के फोन खरीदने वाला भी दबोचा。 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर झपटमारों और एक चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है。 ज्योति नगर थाने में एक महिला शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह वह विनय बेकरी के पास बस का इंतजार कर रही थीं, तभी स्कूटी सवार दो बदमाश उनका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR संख्या 114/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान SHO इंस्पेक्टर वेद प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर दो आरोपियों—सेहजान (21) और राजा मोह्निश (21), निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली。 आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी कामिल (22) को भी गिरफ्तार किया, जो चोरी के मोबाइल फोन खरीदने और आगे बेचने का काम करता था। पुलिस ने इनके पास से कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से तीन अन्य मामलों से भी जुड़े पाए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी (DL3SEB2520) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सेहजान पहले भी चोरी के एक मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 06:23:15
Pachperwa, Uttar Pradesh:श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जनकपुर में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन नेपाल से आए सैकड़ो लोगों ने पीर रतन नाथ योगी के विश्राम के साथ कथा का श्रवण किया। कथावाचक सर्वेश जी महाराज ने कहा कि राजा हिमाचल माता महीना के घर एक कन्या का जन्म हुआ जिसका नामकरण गर्गाचार्य जी ने किया। नाम रखा उमा। जब उमा बड़ी हुई तो जंगल में जाकर 4100 वर्ष की तपस्या करती है। तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी वरदान देते हैं कि है देवी तुम्हारा विवाह भोलेनाथ के साथ ही होगा। इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम,काली शरण मिश्रा,निर्भय मिश्रा, सुनील कनौजिया, प्रमोद कनौजिया, लाले यादव, संतोष कमलापुरी समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
939
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 22, 2026 06:19:26
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रामडीह मोड़ स्थित ठाकुर बांध तालाब के पास एक पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ। सुबह आसपास के लोगों की नजर जब पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आंगवाली के रहने वाला धर्मदेव गुप्ता पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जो सेक्टर 8 में रहता है मृतक एक बैग भी घटनास्थल के पास मिले एक बैग भी पुलिस को प्राप्त हुआ। मृतक का उम्र लगभग 25 वर्ष बताया जा रहा है यह मामला हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
796
comment0
Report
Advertisement
Back to top