Back
समस्तीपुर में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग की हत्या, आरोपी फरार
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 22, 2026 05:31:04
Bihar
समस्तीपुर में जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, घास लेने गए थे चौर; लाठी-डंडे व ईंट से हमला, आरोपी फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज ,जांच में जुटी ।
समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जोरपुरा वार्ड-6 में हुई, जहां 10 इंच बांस की जमीन के विवाद में 68 साल के सुरेंद्र सहनी को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान स्वर्गीय कारी सहनी के बेटे सुरेंद्र सहनी के रूप में हुई है। उनकी बहू ललिता देवी ने बताया कि सुरेंद्र सहनी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के सभी सदस्य उसी जमीन पर बने घरों में रहते हैं।
ललिता देवी के अनुसार, उनके पड़ोसी लालो सहनी ने तीन महीने पहले 10 इंच जमीन के इसी विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पटोरी थाने में एक केस भी दर्ज किया गया था और गांव में कई बार पंचायतें भी हुई थीं।शनिवार को सुरेंद्र सहनी चौर में घास लेने गए थे। इसी दौरान लालो सहनी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंचा और लाठी-डंडों व ईंटों से सुरेंद्र सहनी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे और सुरेंद्र सहनी की मौत हो चुकी थी ।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पटोरी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowMar 22, 2026 06:38:300
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 22, 2026 06:36:350
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 22, 2026 06:35:440
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 22, 2026 06:35:320
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 22, 2026 06:35:200
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 22, 2026 06:35:110
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 22, 2026 06:33:490
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 22, 2026 06:33:400
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 22, 2026 06:33:260
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 22, 2026 06:30:300
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 22, 2026 06:30:230
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 22, 2026 06:30:090
Report
931
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 22, 2026 06:19:26788
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 22, 2026 06:19:11823
Report