Back
भोरमदेव महोत्सव: छपरी में एक दिवसीय आयोजन ने रंगीन सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया
STSATISH TAMBOLI
Mar 18, 2026 07:05:06
Kawardha, Chhattisgarh
भोरमदेव महोत्सव: सांस्कृतिक रंग में डूबा कबीरधाम, एक दिवसीय आयोजन बना चर्चा का केंद्र
कबीरधाम जिले में आयोजित 30वां भोरमदेव महोत्सव इस वर्ष एक दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। तेरस के पावन अवसर पर आयोजित इस पारंपरिक महोत्सव में देर रात तक दर्शक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए झूमते नजर आए। हालांकि, आयोजन स्थल में बदलाव और विशिष्ट अतिथियों की अनुपस्थिति ने इस बार महोत्सव को चर्चा का विषय भी बना दिया।
भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य के चलते इस वर्ष महोत्सव को पारंपरिक स्थल के स्थान पर ग्राम छपरी में आयोजित किया गया। साथ ही, पूर्व में दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन इस बार केवल एक दिन तक सीमित रहा, जिससे स्थानीय जनमानस में कुछ मायूसी भी देखने को मिली।
महोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, विधानसभा सत्र के कारण प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिसकी चर्चा आयोजन स्थल पर दिनभर बनी रही।
संस्कृति संध्या कार्यक्रम महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं शास्त्रीय परंपराओं का मनमोहक संगम देखने को मिला। स्थानीय एवं बाहरी जिलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेष रूप से सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू और जसगीत सम्राट दिलीप षाड़ंगी की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हो गया।
एक ओर जहां आयोजन की भव्यता और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं दूसरी ओर आयोजन अवधि में कटौती और प्रमुख अतिथियों की अनुपस्थिति ने दशकों में पहली बार हल्की मायूसी भी छोड़ दी। इसके बावजूद, भोरमदेव महोत्सव ने अपनी सांस्कृतिक गरिमा को बरकरार रखते हुए एक यादगार छाप छोड़ गया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 08:04:270
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 18, 2026 08:03:430
Report
ARAarti Rai
FollowMar 18, 2026 08:03:220
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 18, 2026 08:02:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 08:02:21Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ चढ़ने का हैरतअंगेज़ तरीका
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 18, 2026 08:02:030
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 18, 2026 08:01:420
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 18, 2026 08:01:250
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 18, 2026 08:01:130
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 18, 2026 08:00:460
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 18, 2026 08:00:27Noida, Uttar Pradesh:20 फीट पानी में भरतनाट्यम का प्रदर्शन
0
Report
0
Report
591
Report
600
Report