Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

ग्वालियर रेलवे स्टेशन को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर नामित करने की मांग

KSKartar Singh Rajput
Mar 18, 2026 08:02:03
Morena, Madhya Pradesh
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के नाम से हो ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम संसद सत्र के दौरान ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने की मांग ग्वालियर । लोकसभा में 2026-27 के रेल बजट पर चर्चा के दौरान ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण मांगों को माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के सामने रखा। -ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर किया जाए। वर्तमान में ग्वालियर रेलवे स्टेशन का 500 करोड़ से अधिक लागत से उन्नयनीकरण हो रहा है। -झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी और सवाई माधोपुर तक रेल लाइन का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, इस नई रेल लाइन की स्वीकृत से क्षेत्र की जनता को सुविधा होने के साथ पर्यटन भी बढ़ेगा। -नई दिल्ली से ग्वालियर होते हुए भोपाल तक स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शुरु की जाए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Mar 18, 2026 09:22:56
Jaipur, Rajasthan:आस्था का सबसे बड़ा उत्सव चैत्र नवरात्रि दस्तक दे चुका है। शक्ति, श्रद्धा और साधना का संगम इस साल खास संयोग लेकर आया है, जहां अमावस्या युक्त प्रतिपदा में घटस्थापना होगी। मंदिरों में भव्य दरबार सजेंगे, घर-घर में आस्था की ज्योति जलेगी। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगी और नौ दिनों तक भक्ति, व्रत और साधना का सिलसिला चलेगा। माता रानी के आगमन पालकी पर माना जा रहा है, प्रस्थान हाथी पर—शांति और वैभव के प्रतीक। नवरात्र के साथ नव संवत्सर 2083 की शुरुआत भी होगी। नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती के पाठ, पूजन, और देवी मंदिरों की सजावट चालू रहेगी। आमेर शिला माता मंदिर, दुर्गा पुरा दुर्गा माता मंदिर, राजापार्क वैष्णो देवी मंदिर आदि में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। घटस्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:58 बजे तक माना गया है।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Mar 18, 2026 09:22:26
Sirsa, Haryana:सिरसा में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमें फील्ड में उतरकर कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी कर रही हैं। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सिरसा जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (गैस सिलेंडर) की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में LPG, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। लोगों से पैनिक न करने और अफवाह न फैलाने की अपील की गई है। गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग, ओवरचार्जिंग और डबल स्टॉकिंग रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं और अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 4 लाख 11 हजार 867 घरेलू गैस कनेक्शन और 798 व्यावसायिक गैस कनेक्शन सिरसा जिले में पंजीकृत हैं। सभी डीलरों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं और मार्केटिंग कंपनियों से प्रतिदिन स्टॉक-आपूर्ति रिपोर्ट मांगी जा रही है। असामाजिक तत्वों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी या कालाबाजारी के प्रयास पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से LPG का विवेकपूर्ण उपयोग करने और किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 18001802087 या 18001802405 पर संपर्क करने को कहा गया है।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 18, 2026 09:19:59
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में उत्तराखंड से आए मोरंग से भरे ट्रक में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश ट्रक के अंदर मोरंग के बीच दबी हुई थी। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या करके शव को ट्रक में मोरंग के बीच दबाया गया। पूरी घटना थाना क्षेत्र कलान कस्बे की है जहां बिल्डिंग मटेरियल के मालिक ने उत्तराखंड के किच्छा से मौरंग का एक ट्रक मंगवाया था। कर्मचारी जब ट्रक से मोरंग को अनलोड कर रहे थे तभी उन्हें मोरंग के बीच एक लाश दिखाई दी। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मोरंग में फंसे शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही एक टीम मृतक की शिनाख्त के लिए उत्तराखंड रवाना कर दी गई है इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 18, 2026 09:17:57
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद से एक दुखद मामला सामने आया है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित मिनी खेतरपाल अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाज में कोताही बरती गई, जिसकी वजह से महिला की जान गई। उन्होंने अस्पताल में डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी को भर्ती करवाया था जहां उसने डिलीवरी के बाद एक बेटी को जन्म दिया वहीं उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से आए डॉक्टर ने उनकी पत्नी को गलत इंजेक्शन दे दिया जिसके बाद उसके मुंह से झाग आने लगे और तड़प तड़प करके उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 18, 2026 09:17:29
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। रेलवे तथा अग्नि समन विभाग के द्वारा संयुक्त अभ्यास किया गया। साथ ही रेल यात्रियों को भी इस संबंध में जागरूक किया गया कि आग लगने की स्थिति में उहें कैसे बच सकते हैं? साथ ही किस तरह से आग लगने की घटना को कम किया जा सकता है? रेलवे तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी के द्वारा यह संयुक्त मॉक ड्रिल किया गया। सासाराम के रेलवे स्टेशन परिसर में इस मॉक ड्रिल के दौरान आरपीएफ के जवानों तथा अग्निशमन विभाग के जवानों ने मिलकर अग्नि सुरक्षा से संबंधित संसाधनों का कैसे उपयोग करना है, इसका भी पुर्नभर्यांश किया। बता दे कि चैत महीने के बाद अगले दो अन्य महीनों तक आग लगने की घटनाएं आम हो जाती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण जान माल की क्षति पहुंचती है। इस परिस्थिति से कैसे बचा जाए तथा आग लगने पर जब कोई घायल हो जाता है तो उसे कैसे बचाना है? इस संबंध में भी लोगों को जागरुक एवं प्रशिक्षित किया गया।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 18, 2026 09:17:15
Hisar, Haryana:हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का वार्षिक किसान मेला 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। एच ए यू के कुलपति प्रोफेसर बी आर कंबोज ने आज यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी आर कंबोज ने ज़ी मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय ने सरसों का हाइब्रिड बीज आरएचएच 2101 विकसित किया है, जिसका फायदा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के किसानों को मिलेगा। प्रोफेसर कंबोज ने बताया कि यह पहली बार है जब पब्लिक सेक्टर में इस तरह का हाइब्रिड बीज विकसित किया गया है, जिसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है और तेल की मात्रा भी अधिक है। उन्होंने बताया कि इस हाइब्रिड बीज को किसानों तक पहुंचने में अभी लगभग 1 साल का समय लगेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top