Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jashpur496331

जशपुर में पुंगनूर नस्ल की पहली मादा बछिया जन्म, इतिहास रचा

SPShiv Pratap Singh Rajput
Nov 16, 2025 07:47:10
Jashpur Nagar, Chhattisgarh
जशपुर जिले में पुंगनूर नस्ल की मादा बछिया का जन्म इतिहास रचने वाला पहला मामला है। पत्थलगांव विकासखंड के गोढ़ीकला गांव में किसान खगेश्वर यादव के घर कृत्रिम गर्भाधान के जरिए पुंगनूर नस्ल के सांड के सीमेन से जन्मी यह मादा बछिया है। डॉक्टर के कहने पर किया गया कृत्रिम गर्भाधान सफल रहा और नौ महीने बाद स्वस्थ बछिया जन्मी। पुंगनूर नस्ल की दूध में A2 प्रोटीन और पौष्टिक गुण होने के कारण इसकी डिमांड बढ़ रही है। यह नस्ल छोटा आकार और दूध के लाभकारी गुणों के कारण प्रसिद्ध है। जिला पशु चिकित्सालय के सहायक पशु चिकित्साधिकारी के.के. पटेल ने बताया कि सीमेन आंध्रप्रदेश से मंगवाया गया था और गोपालन सुरक्षित और सरल है। इस उपलब्धि से जशपुर के लिए गर्व है; नस्ल सुधार के लिए यह कदम अहम है। पुंगनूर गाय के दूध की औषधीयता और पोषण पर ज़ोर दिया गया है, तथा इसकी कीमत ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकती है।
160
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 16, 2025 09:28:48
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Nov 16, 2025 09:28:44
Banda, Uttar Pradesh:Anchor - बांदा पुलिस ने थाना मरका में पंजीकृत एक दहेज हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए थाना मरका व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तथाकथित मृतका को किया गया सकुशल बरामद । महिला के 02 वर्ष से ससुराल में न मिलने तथा किसी प्रकार के संपर्क न होने पर पिता द्वारा दर्ज कराया गया था दहेज हत्या का मुकदमा । आपकों बता दे कि थाना मरका क्षेत्र अन्तर्गत कुम्हेणा के रहने वाले बिन्दा प्रसाद द्वारा मा0 न्यायालय में दायर अपील के क्रम में मा0 न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुरूप दिनांक 02.09.2025 को थाना मरका पर मु0अ0सं0 145/2025 धारा 498A/304B भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनयम (दहेज हत्या) पंजीकृत किया गया था जिसमें वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अपनी पुत्री रागिनी को उसके ससुरालीजनों द्वारा 05 लाख रुपये नकद व सोने की चेन के दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे तथा 02 वर्ष पूर्व उसकी हत्या कर कहीं फेंक दिए । अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी बबेरु श्री सौरभ सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी । त्वरित एवं प्रभावी विवेचना के फलस्वरुप अभियोग का अनावरण किया गया । विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि रागनी उपर्युक्त की शादी 23.02.2023 को अखिलेश कुमार नि0 जयरामबारी थाना अतर्रा के साथ हुई थी । बरामद महिला द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अक्टूबर 2023 में महाराष्ट्र चली गई थी तथा वहीं रह रही थी । पुलिस द्वारा अभियोग में दर्शायी गई तथाकथित मृतका को सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 16, 2025 09:28:28
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:समाज सुधारक राजा राममोहन राय पर दिए विवादित बयान पर उच्च शिक्षा मंत्री ने बताई स्वयं की गलती. मुझे दुख है मैं प्रायश्चित करता हूं. अपनी गलती स्वीकार की मंत्री परमार ने कहा गलती से हुआ है. बिरसा मुंडा की जयंती पर दिया था उन्होंने आगर मालवा में कार्यक्रम में बयान. इंदर सिंह परमार, कैबिनेट मंत्री. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री से एक्शन लेने की मांग की. कुरीतियां खत्म करने के लिए अंग्रेजों के जमाने में काम किया था. जो अंग्रेजों से मिले हुए थे उन्होंने उनके खिलाफ बयान दिया. इनके लोग जेल से माफी मांग कर आ जाए करते थे. मुख्यमंत्री को इस पर एक्शन लेना चाहिए माफी से काम नहीं चलेगा. जो समाज सुधारक रहे उनके ऊपर गलत टिप्पणी हो रही तो भगवान मालिक. पीसी शर्मा,पूर्व मंत्री, कांग्रेस
0
comment0
Report
Nov 16, 2025 09:28:12
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली अंतर्गत नर्मदा स्थल स्थित रघुनाथ दास आश्रम में शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे चोर ने महंत भंडारी बाबा का मोबाइल और नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पाकर हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है। भंडारी बाबा ने अपने यहां आने वाले एक नशेड़ी युवक पर संदेह जताया है। भंडारी बाबा शनिवार की रात भोजन भजन करके सो गए। सुबह जब उठे तो देखा उनकी थैली और मोबाइल गायब है । पर्स में ₹6000 की नगदी तथा कुछ छुट्टा रेजगारी थी। भंडारी बाबा ने बताया पिहानी रसूलापुर का रहने वाला एक व्यक्ति उनके पास आकर रुका था। शाम को जब वह शराब पीकर लौटा तो उन्होंने आने से मना कर दिया। भंडारी बाबा को संदेह है कि उसी ने मोबाइल, नकदी और थैली चोरी की है।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Nov 16, 2025 09:27:49
Nalhar, Haryana:story नूंह की हिदायत कॉलोनी में एसटीएफ की दबिश, एसपी राजेश कुमार और एएसपी आयुष यादव भी मौके पर पहुंचे नूंह जिले की हिदायत कॉलोनी में रविवार को एसटीएफ की टीम ने अचानक पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इलाके में टीम की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में हलचल देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ किसी महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर यहां पहुंची थी और कॉलोनी में कई स्थानों पर गहन जांच की गई। इसी दौरान नूंह के एसपी राजेश कुमार और एएसपी आयुष यादव भी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने एसटीएफ टीम के साथ चर्चा की और पूरी स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच किस मामले को लेकर की जा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां पिछले दिनों क्षेत्र में हुई कुछ गतिविधियों के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ाए हुए हैं। मौके पर पुलिस बल की तैनाती के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जांच पूरी होने तक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 16, 2025 09:27:37
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस ने ढोल बजवा कर किया आरोपी को सीमा से बाहर, गुंडा एक्ट में हुई कार्रवाई, जिला बदर होने पर कहा 4 महीने तक जिले में नहीं दिखूंगा। जनपद आजमगढ़ में एक आरोपी को गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया। पुलिस ने ढोल बजवा कर आरोपी को सीमा से बाहर कर दिया। सीमा से बाहर होने पर आरोपी ने कहा 4 महीने तक जिले में नहीं दिखूंगा। जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अपराध व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। जिसमें वाद संख्या 957/25, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत पारित आदेश के अनुपालन में अभियुक्त इरशाद कुरैशी, निवासी पठान टोला, कस्बा सरायमीर को जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया। V.O.: आजमगढ़ जिले के अपर जिला मजिस्ट्रेट, संजय ओझा द्वारा 7 नवंबर 2025 को पारित आदेश के क्रम में की गई कार्यवाही के अंतर्गत अभियुक्त को 4 माह की अवधि हेतु जनपद आजमगढ़ की भौगोलिक सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि न्यायालय में लंबित अभियोगों में निर्धारित तिथि पर अभियुक्त की उपस्थिति अनिवार्य हो, तो उसे केवल उसी उद्देश्य हेतु जनपद में प्रवेश की अनुमति होगी। अभियुक्त ऐसे मामलों में नियत तिथि से 24 घंटे पूर्व जनपद में प्रवेश कर सकेगा। न्यायालय में पेशी पूर्ण होने के उपरांत वह पुनः तुरंत जनपद की सीमाओं से बाहर चला जाएगा। इस संबंध में आदेश का विधिवत अनुपालन कराया गया तथा अभियुक्त को जनपद की सीमाओं से बाहर भेज दिया गया।
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Nov 16, 2025 09:27:20
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:देश के चारों धाम में से एक भू बैकुंठधाम श्री बद्रीनाथ में इस साल समय से पहले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अक्टूबर और नवंबर की बर्फबारी के बाद, यहां का तापमान माइनस 10 से माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. आमतौर पर कपाट बंद होने के बाद दिखने वाला यह नजारा अब पहले ही सामने आ गया है. बर्फीली हवाओं के कारण शेषनेत्र झील, ऋषिगंगा के झरने और यहां बहने वाली नदियाँ जमने लगी हैं. स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है. बद्रीनाथ यात्रा के कपाट बंद होने में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन ठंड की बढ़ती तीव्रता ने चिंता बढ़ा दी है. अत्यधिक ठंड के कारण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चुनौतियाँ बढ़ गई हैं. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठंड से बचने के उपाय अपनाने के लिए सतर्क किया है. श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े और अन्य शीतकालीन आवश्यकताएँ सावधानीपूर्वक तैयार करने की सलाह दी जा रही है. स्थानीय प्रशासन यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और पर्यटकों को मौसम के बारे में सही जानकारी दे रहा है. आगामी दिनों में ठंड में और वृद्धि होने की आशंका है, ऐसे में यात्रियों को पूरी सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 16, 2025 09:26:02
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার অনুপ কুমার দাস দিল্লি বিস্ফোরণ কাণ্ডে নদীয়ার পলাশিপাড়ার যোগ নদিয়ার পলাশিপাড়ার বড় নলদহের বাসিন্দা সাবির আহমেদ মাদক বিরোধী আইনে প্রেসিডেন্সি জেলে বন্দি সম্ভবত তিনবছর ধরে। তার সঙ্গে দিল্লি বিস্ফোরণ কাণ্ডের যোগ মিলেছে। জেলেই তাকে দফায় দফায় জেরা করেছেন রাজ্য ও কেন্দ্রের গোয়েন্টেডারা। এর পাশাপাশি তার ভাই ফাইসাল আহমেদকেও এস টি এফ বৃহস্পতিবার রাতে জিজ্ঞাসাবাদের জন্য আটক করে নিয়ে গিয়েছে কলকাতায়, সাবির জেলে বসেই বিভিন্ন গ্রুপে ভারত বিরোধী ও জঙ্গী মতাদর্শ প্রচার করতো বলে জানা গিয়েছে। বাড়ির লোকজন বলেছে গত তিনবছর ধরে তার সাথে কোনো সম্পর্ক নেই, কেনো আমাদের বাড়িতে এসেছেন ? সাংবাদিক দের প্রশ্ন ছুঁড়ে দেন, অভিযুক্তর পরিবারের লোকজন।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Nov 16, 2025 09:24:03
Barh, Bihar:मोकामा विधानसभा में दुलारचंद यादव के तारतर गांव में बूथ संख्या 224 पर वोटिंग को लेकर चौंकानेवाले नतीजे सामने आए हैं। जहां तारतर गांव में जेडीयू को बूथ पर एक पोलिंग एजेंट भी नहीं मिला था, वहीं राजद और जनसुराज के पोलिंग एजेंट बूथ पर तैनात थे। तारतर गांव में बूथ संख्या 224 पर कुल 473 वोट में सबसे ज्यादा 264 वोट अनंत सिंह को मिला है। इसके बाद राजद प्रत्याशी सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 174 वोट मिला है। वहीं जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी को मात्र 15 वोट ही मिला है। मुंगेर की पूर्व सांसद वीणा देवी ने 2014 में तारतर गांव को गोद लिया था। वहीं दुलारचंद तारतर गांव में यादवों के सबसे बड़े बाहुबली नेता थे। मोकामा टाल में दबंग की छवि रखनेवाले दुलारचंद के इलाके में अनंत सिंह को सबसे ज्यादा वोट मिलने से स्थानीय लोग भी हैरान हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक चुनावी सभा में अनंत सिंह को टाल क्षेत्र का रक्षक भी कहा था। अब यादवों के गढ़ तारतर में, जहां दुलारचंद की मौत के लिए लोग अनंत सिंह को दोषी ठहरा रहे थे, वहां से सबसे अधिक वोट मिलने से लोग हैरान हैं। दुलारचंड की हत्या जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी, जब एक ही समय जेडीयू के बाहुबली प्रत्याशी अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का काफिला आमने सामने आ गया था। दुलारचंद की हत्या में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Nov 16, 2025 09:23:28
Delhi, Delhi:सरदार पटेल के 150 वें जन्मदिवस पर यमुनापार उत्तर पूर्वी लोकसभा मे एकता के लिए मार्च निकाल कर एकता का दिया संदेश。 सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वें जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता विभिन्न आयोजनों जैसे यूनिटी मार्च, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से सरदार पटेल को याद किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया इस कड़ी में सांसद मनोज तिवkari ने today उत्तर पूर्वी जिला करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के पायलट चौक से यूनिटी मार्च निकाला जिसमें सांसद मनोज तिवारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर यू के चौधरी, जिलाधिकारी अजय कुमार और भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने यूनिटी मार्च निकालकर एकता का संदेश दिया。 सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद देश को एक जुटता की माला में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वें जन्मदिन के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पूरे देश में युनिटी मार्च का आयोजन कर रही है जिसके माध्यम से हजारों कार्यकर्ता सरदार वल्लभाई पटेल के विचार को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाएंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद एक-एक रियासत को एक जुट करके अखंड भारत का निर्माण किया लेकिन वर्षों बरस तक कांग्रेस तथा अन्य विचारों की सरकारों सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को देश के सामने प्रत्यक्ष रूप में नहीं रखा उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार उनके आदर्शों को चरितार्थ करने के लिए और देश के करोड़ों लोगों के दिल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपलब्धियां और उनके अखंड भारत के सपने को बताने के लिए इस तरह के आयोजन कर रही है जिससे करोडो राष्ट्रवादी देशवासियों को प्रेरणा मिलेगी उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से तमाम दिल्ली वासियो से आग्रह कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर अखंड भारत के सटीक इतिहास का दर्शन करें और देश को मजबूत करें। इस आयोजन में स्कूलों के बच्चे एनसीसी स्काउट गाइड सामाजिक संस्थाओं और अन्य राष्ट्रवादी संस्थाओं के हजारों लोग उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के आयोजनों में शामिल हुए और एकता यूनिटी को बढ़ावा दिया。
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Nov 16, 2025 09:23:12
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:देश के चारों धाम में बद्रीनाथ में इस साल समय से पहले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अक्टूबर और नवंबर की बर्फबारी के बाद, यहां का तापमान माइनस 10 से माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आमतौर पर कपाट बंद होने के बाद दिखने वाला यह नजारा अब पहले ही सामने आ गया है। बर्फीली हवाओं के कारण शेषनेत्र झील, ऋषिगंगा के झरने और यहाँ बहने वाली नदियाँ जमने लगी हैं। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बद्रीनाथ यात्रा के कपाट बंद होने में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन ठंड की बढ़ती तीव्रता ने चिंता बढ़ा दी है। अत्यधिक ठंड के कारण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठंड से बचने के उपाय अपनाने के लिए सतर्क किया है। श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े और अन्य शीतकालीन आवश्यकताएँ सावधानीपूर्वक तैयार करने की सलाह दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और पर्यटकों को मौसम के बारे में सही जानकारी दे रहा है। आगामी दिनों में ठंड में और वृद्धि होने की आशंका है, ऐसे में यात्रियों को पूरी सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top