Back
बजट से सभी वर्गों को नई दिशा: भाजपा की प्रेस वार्ता
SPShiv Pratap Singh Rajput
Feb 11, 2026 13:32:06
Jashpur Nagar, Chhattisgarh
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद आम लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जशपुर जिले के पत्थलगांव में भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला है और हर वर्ग के लिए नए अवसर लेकर आया है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे समग्र विकास को गति मिलेगी। जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि बजट की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा जिले और प्रदेश स्तर पर लगातार प्रेस वार्ताएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं जशपुर जिले में सड़कों के विकास कार्यों में पिछड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाएगी और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 11, 2026 16:47:130
Report
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 11, 2026 16:46:550
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:380
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 16:46:210
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 16:45:530
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 11, 2026 16:45:370
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 11, 2026 16:45:140
Report
1
Report
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 11, 2026 16:35:300
Report
0
Report