icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
JKJitendra Kanwar6 Oct 2025, 01:36 pm

देवरहा में राइस मील से तनाव, किसानों को मुआवजे की मांग तेज

Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला के देवरहा गांव में एक निर्माणाधीन राइस मील के कारण गाँव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पानी निकासी के स्थान को राइस मील के मालिक द्वारा डस्ट डालकर रोक देने से गाँव के 20 से अधिक किसानों का धान तबाह हो गया है, और खेत जल मग्न हो गया है. ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों द्वारा फसल के मुआवजे की मांग किए जाने पर उलटे पाँव लौट गई. इधर विधायक ब्यास कश्यप ने भी ग्रामीणों के फसल खराब होने का कारण राइस मील संचालक और जिला प्रशासन द्वारा शिकायत की अनदेखी को बताया और किसानों को मुवाबजे देने की मांग की. जांजगीर चाम्पा जिला के उदयबंद ग्राम पंचायत का आश्रित ग्राम देवरहा के किसान राइस मील के संचालक की मनमानी से तंग आ गए हैं, राइस मील के संचालक द्वारा पहले ग्रामीणों को बहला कर गांव में कॉलेज चलाने के लिए जमीन खरीदी की और अब उस जमीन में राइस मील स्थापित कर रहा है. बारिश के पानी जिस शासकीय भूमि से होता था उस में भी फ्लाइ एस डाल कर पानी निकासी बंद कर दिया गया. तीन महीने पहले ग्रामीणों ने अपने खेतों से पानी निकासी की मांग को लेकर कलेक्टर के साथ विधायक से शिकायत की लेकिन अधिकारी उस स्थान से नाली बनाने के बजाय मुख्यमंत्री सड़क योजना की सड़क को खोद कर खाना पूर्ति किया, लेकिन उसका कुछ खास फायदा ग्रामीणों को नहीं हुआ और खेत में धान की एक बाली भी नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीण मुवाबजा की मांग कर रहे हैं. ग्रामीण महिला: केरु बाई ग्रामीण आक्रोषित महिला: बृहस्पति बाई स्थानीय महिला: अंजू केंवट ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार भी देवरहा गांव पहुँचे और ग्रामीणों से राइस मील के लिए हाई टेंशन लाइन बिजली खंभा और नए ट्रांसफर लगाने के लिए चर्चा करने लगी, जिससे आक्रोषित होकर ग्रामीणों ने तहसीलदार से फसल बर्बाद होने पर मुआबजे की मांग की और अधिकारी वहां से चले गए. इधर विधायक ब्यास कश्यप ने भी ग्रामीणों के फसल बर्बाद होने का मुख्य कारण जिला प्रशासन की लापरवाही को बताया और अगर पहले पानी निकासी की व्यवस्था कर लेते तो ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होने का दावा किया. देवरहा गांव में राइस मील के मालिक से इस विषय में जानकारी चाही गई लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. राइस मील संचालक द्वारा ग्रामीणों से गलत बर्ताव किए जाने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है और ग्रामीण अपने फसल का मुआवजा नहीं मिलने और खेतों से पानी निकासी की पूरी व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्रकूट: निषाद- Mallah आरक्षण की मांग पर मुकेश सहनी का बिगुल, सरकार पर हमला

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:मुकेश साहनी ने चित्रकूट से निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर फूंका बिगुल टॉपलीड-चित्रकूट में मुकेश सहनी का सामाजिक सम्मेलन, निषाद-मल्लाह समाज के आरक्षण की उठाई मांग. लोकेशन- चित्रकूट. टॉपलीड - चित्रकूट के किशोर रिजॉर्ट में आज वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने निषाद-मल्लाह समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान मुकेश सहनी ने सरकार से निषाद-मल्लाह समाज को आरक्षण देने की मांग की. मुकेश सहनी ने सम्मेलन में मौजूद लोगों को गंगाजल हाथ में लेकर शपथ दिलाई कि वे उन्हीं लोगों को वोट देंगे, जो निषाद-मल्लाह समाज को आरक्षण देने का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा और आरक्षण की मांग को लेकर पीछे नहीं हटेगा. सम्मेलन के दौरान सहनी ने भाजपा नेता और निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का वोट लेने के बाद संजय निषाद भाजपा के साथ समझौता कर लेते हैं। सहनी ने दावा किया कि यह समझौता अपने बेटे को सांसद और विधायक बनाने के लिए किया गया है. यूजीसी बिल को लेकर भी मुकेश सहनी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक वर्ग शासन और सत्ता पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए यूजीसी का विरोध कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग अपने अधिकारों के लिए यूजीसी की मांग कर रहा है। सहनी ने कहा कि अब पहले जैसी व्यवस्था नहीं चलेगी और निषाद-मल्लाह समाज अपने अधिकार और आरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखेगा. चित्रकूट में आयोजित इस सामाजिक सम्मेलन में हजारों की संख्या में निषाद-मल्लाह समाज के लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। सम्मेलन में आरक्षण और सामाजिक अधिकारों को लेकर सहनी ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया. सम्राट चौधरी सरकार पर मुकेश सहनी का हमला चित्रकूट में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधा। बिहार में महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे जबरन उठाए जाने का वीडियो वायरल होने की घटना का जिक्र करते हुए सहनी ने इसे बिहार और देश के लिए बेहद शर्मनाक बताया। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं और इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ खुलेआम इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सहनी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने घटना को लेकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से बिहार की छवि प्रभावित होती है.
0
0
Report

AePS फ्रॉड गिरोह के दो आरोपी गिरफ्त में; बैंक खाते से पैसे निकालने तरीका पकड़ा

Panipat, Haryana:फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी बनाकर करते थे ठगी 5 मोबाइल लैपटॉप और फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद पानीपत। पानीपत साइबर थाना पुलिस ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) के जरिए बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार और उनकी टीम ने की। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और फिंगरप्रिंट से जुड़ा डेटा हासिल कर फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी के माध्यम से बैंक खातों से रकम निकालते थे। ASP हर्षित गोयल ने बताया कि AePS की व्यवस्था मुख्य रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए की गई है, जहां बैंक शाखा या एटीएम की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं होती। बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सत्यापित एजेंट के रूप में काम करते हैं और लोगों को खाते से पैसे निकालने सहित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। OTP और लिंक के बिना खाते से निकले थे 2 हजार पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति के बैंक खाते से AePS ट्रांजैक्शन के माध्यम से 2 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि पीड़ित ने न तो किसी को OTP बताया था और न ही उसे कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रांजैक्शन की कड़ी को खंगाला तो रकम पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खाते में पहुंचने की जानकारी सामने आई。 जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि यह खाता साकिब नामक आरोपी ने खुलवाया था। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि साकिब आसपास के लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट हासिल करता था। इसके बाद PayBingo ऐप के माध्यम से उनकी मर्चेंट आईडी तैयार कर उन्हें फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। तीन स्तर पर चल रहा था पूरा नेटवर्क पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में साकिब के अलावा हरिओम और बिहार निवासी मोहम्मद इश्तियाक की भूमिका सामने आई है। साकिब लोगों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम पर बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी तैयार कर उन्हें आगे उपलब्ध कराता था। हरिओम लोगों के आधार नंबर और बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट डेटा जुटाता था। इसके बाद बिहार निवासी मोहम्मद इश्तियाक को हरिओम से आधार-बायोमेट्रिक डेटा और साकिब से बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी मिलती थी। पुलिस के मुताबिक इश्तियाक ऐप के माध्यम से इन जानकारियों का इस्तेमाल कर आधार से जुड़े बैंक खातों से अवैध रूप से रकम निकालता था। 150 लोगों से करीब 2.5 लाख रुपये निकालने का दावा पुलिस के अनुसार साकिब पिछले करीब छह महीने से इस गतिविधि में शामिल था और अब तक लगभग 18 से 20 बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी तैयार कर बेच चुका था। वहीं मोहम्मद इश्तियाक पिछले करीब दो महीने से सक्रिय था और उसने करीब 150 लोगों के आधार से जुड़े बैंक खातों से लगभग 2.5 लाख रुपये निकालने की बात सामने आई है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के संबंध में भी जांच कर रही है। 5 मोबाइल, लैपटॉप और फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने कितने लोगों का आधार-बायोमेट्रिक डेटा हासिल किया और कितने बैंक खातों से रकम निकाली गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नौवीं कक्षा तक पढ़ा है, जबकि दूसरा मजदूरी का काम करता था। साइबर थाना पुलिस मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

आली गांव में DDA का बुलडोजर फिर चला; अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के आली गांव इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिला है जहां बड़े भूभाग पर फैले अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. वही बताया गया है कि चार बीघा जमीन पर दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा आज कार्रवाई की गई है इससे पहले भी यहां पर कार्रवाई की गई थी चुकी दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से तोड़फोड़ पर रोक लग गई थी इस वजह से पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई थी आज जब कोर्ट के द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण को फिर से आदेश दिया गया उसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई फिर से शुरू की गई है. दिल्ली के आली गांव (Aali Village) में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई आज की गई है।DDA ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आली गांव में अवैध रूप से बनाई गई लगभग 15 दुकानों और पक्के मकानों/बहुमंजिला इमारतों को ध्वस्त किया है ।सरिता विहार मेट्रो डिपो के पास स्थित करीब ढाई से साढ़े आठ एकड़ जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे किए गए थे।DDA द्वारा पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और यह विध्वंस कार्रवाई अदालत (कोर्ट) के आदेश तथा GRAP-3 प्रतिबंध हटने के बाद की गई। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल के जवान की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार का विरोध का सामना दिल्ली विकास प्राधिकरण को ना करना पड़े और उनकी कार्रवाई में किसी भी प्रकार का खलल ना पड़े और आसानी से बुलडोजर की कार्रवाई की सके. इस दौरान बड़ी-बड़ी इमारत पर बुलडोजर गरजा है. वही हम आपको बता दे आज तकरीबन चार बीघा जमीन पर से अतिक्रमण को हटाया गया है तो वहीं इस दौरान अब दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा अपनी जमीन पर आज बोर्ड लगा दिया गया है जहां साफ तौर पर लिख दिया गया है कि यह जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण का है अगर यहां पर किसी भी प्रकार का कूड़ा या मलवा डाला जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है. वही हम आपको बत दे जब से सादुल्लजॉब और सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसा हुआ है तब से नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माणों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

नारायणपुर में चाय-चर्चा के बीच चुनावी हवा तेज, राजभर-यादव वोट निर्णायक

JPJai Pal12m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के नारायणपुर में चाय की चुस्की गीत व शेरो-शायरी के साथ जमी चुनावी चौपाल。 • स्थानीय समस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छिड़ी तीखा बहस。 • गांव के दर्जनों लोगों ने प्रदेश सरकार के कामकाज की खुलकर तारीफ की。 • नारायणपुर क्षेत्र वाराणासी की चर्चित शिवपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है。 • शिवपुर विधानसभा से बीजेपी के अनिल राजभर वर्तमान में विधायक हैं。 • अनिल राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं。 • शिवपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3.13 लाख से 3.40 लाख के बीच है。 • शिवपुर सीट पर सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं, जिनकी संख्या लगभग 55,000 से 70,000 है。 • क्षेत्र में करीब 40,000 से 50,000 राजभर मतदाता हार-जीत तय करने में अहम हैं。 • सीट पर लगभग 45,000 दलित मतदाता भी चुनावी समीकरण में बड़ा असर डालते हैं。 • ब्राह्मण और अन्य सवर्ण मतदाताओं की संख्या लगभग 25,000 से 35,000 के करीब है。 • क्षेत्र में पटेल और अन्य पिछड़े वर्ग के लगभग 25,000 से 30,000 मतदाता मौजूद हैं。 • पाल एवं मौर्य समुदाय के लगभग 15,000 से 18,000 वोट भी काफी महत्वपूर्ण हैं。 • यादव बहुलता के बीच राजभर और दलित वर्ग के वोट जीत की कुंजी माने जाते हैं。 • नारायणपुर में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राजनीतिक हवा का रुख भांप रहे हैं लोग。
0
0
Report

चार महिलाएं गिरफ्तार: चोरी के मास्टरमाइंड नकद और आभूषण बरामद

Jalaun, Uttar Pradesh:पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का सामान और 4,710 रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है। बरामद सामान में पैंडल, गुरिया और दो मंगलसूत्र शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना की जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों महिला आरोपियों को कोंच कोतवाली क्षेत्र में पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं में कुछ आरोपी जालौन जनपद की रहने वाली हैं, जबकि अन्य का संबंध फिरोजाबाद और आगरा से बताया गया है। पुलिस ने बरामद आभूषण और नकदी को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद चारों महिला आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

बांदा में बुजुर्ग महिला हत्या: धान खेत से नाक की कील लूट, आरोपी गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने आज एक ब्लाइंड हत्या का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के द्वारा वृद्ध महिला की खेत में पीट कर हत्या की गई थी और उसके नाक की सोने की कील को लूट लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अभियुक्त के कब्जे से महिला की लूटी हुई नाक की कील बरामद की है। बता दें कि अतर्रा पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि दिनांक 18.09.2026 को थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम खम्हौरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई थी जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में मृतका की बहु सरोज की तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्त ददुआ को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 18.09.2026 को उसके द्वारा धान के खेत में बुजुर्ग महिला के साथ मार पीट कर नाक की कील छीनी गई थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा, लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:बूंदी, 22 सितंबर। जिला परिषद सीईओ चारू (आईएएस) ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियों को लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के कन्वर्जेंस से लाभार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवास निर्माण के लिए अकुशल मजदूरी घटक के तहत पात्र लाभार्थी को 90 श्रमिक दिवस की मजदूरी का प्रावधान है। सीईओ ने विकास अधिकारियों को मस्टररोल जारी नहीं होने के कारणों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रगतिरत आवासों के लाभार्थियों को 90 दिवस का पारिश्रमिक उपलब्ध कराकर स्वीकृत आवास समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए।
0
0
Report

आशीष सूद ने पंजाब में ड्रग समस्या पर सरकार की विफलता का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:SAS NAGAR, MOHALI (PUNJAB): ASHISH SOOD (DELHI EDUCATION MINISTER) ON PUNJAB DRUG MENACE / ALLEGED FAILURE OF PUNJAB GOVERNMENT TO CURB DRUGS / BJP'S PLEDGE FOR DRUG-FREE PUNJAB मोहाली, पंजाब: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद कहते हैं, "वादे करने के बावजूद, ड्रग्स की समस्या को रोकने में नाकामी मिली है। ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली में यमुना की सफाई, रोज़गार देने और दूसरे वादे पूरे करने के लिए बार-बार डेडलाइन तय की गईं और उन्हें पूरा नहीं किया गया, वैसे ही पंजाब के लोगों को भी ड्रग्स की समस्या खत्म करने के लिए एक के बाद एक डेडलाइन दी गई। हालांकि, आने वाला फरवरी का महीना वह समय होगा जब पंजाब के लोग खुद ड्रग-फ्री राज्य के लिए वोट करेंगे।"
0
0
Report
Advertisement

गजरौला में जमीन विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार न हों

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में जमीन बेचने से इनकार किया तो युवक पर जानलेवा हमला, जानेन्द्र सिंह समेत तीन पर मुकदमा, अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान परिवार ने लगाई अधिकारियों से गुहार अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में जमीन के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टोकरा पट्टी गांव निवासी समरपाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने मेहम्मदी निवासी जानेन्द्र सिंह, शानू और भानपुर निवासी दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक आरोपियों पर जमीन बेचने का दबाव बनाने और इनकार करने पर धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि 7 अगस्त को समरपाल का भाई अमरपाल गजरौला स्थित डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे शानू और दिनेश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अमरपाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे पहले सीएचसी गजरौला और बाद में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने परिवार को लगातार धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 109 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top