Back
मरवाही में राशन दुकान में दो महीने के चने की एंट्री, उपभोक्ताओं को एक महीने का चना मिला
DBDURGESH BISEN
Feb 14, 2026 14:02:01
Pendra, Chhattisgarh
एंकर - सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पूरे भारत में अपने सिस्टम का डंका बजाने वाले छत्तीसगढ़ के फूल प्रूफ माने जाने वाले PDS सिस्टम में गड़बड़ी देखने को मिल रही है, जहां उपभोक्ताओं को दो महीने के चने के बदले में एक महीने का चना देकर 2 महीने की एंट्री की जा रही है, भोले भाले उपभोक्ता एक महीने का चना लेकर यह समझ रहे हैं कि सरकार ने चना भेजा ही नहीं, जी मीडिया ने मौके पर राशन दुकान संचालक द्वारा की जा रही गड़बड़ങ്ങള़് negligible को पकड़ लिया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मौके पर ही उपभोक्ताओं को उनके हक के राशन का 2 महीने का 4 किलो चना दिलवाया, पर राशन का महीने का शक्कर उपभोक्ताओं को कैसे मिले इसका कोई ऑप्शन नजर नहीं आता....
मामला मरवाही विकासखंड के मड़वाही गांव का है, जहां एक महिला स्व सहायता समूह राशन दुकान का संचालन करती है मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले इस राशन दुकान के सामने से निकलते हुए जब हम राशन दुकान पहुंचे और राशन वितरण के संबंध में उपभोक्ताओं से पूछने पर पता चला कि उन्हें एक महीने का चावल, नमक, चना एवं शक्कर मिल रहा है पर राशन कार्ड में 2 महीने के चने की एंट्री हो रही थी, हमने जब गोदाम में मौजूद चने का स्टॉक देखा तो वहां 2 महीने का चना मौजूद था जिसके बाद हमने राशन दुकान के विक्रेता से जानकारी ली तो पहले तो उसने मना किया बाद में नागरिक आपूर्ति से मिले 2 महीने के चैन एवं गोदाम में मौजूद स्टॉक के बाद उसने कहा कि उसने एक महीने का चना दिया है पर अब वह सबको दो-दो महीने का चना देगा इसके बाद हमने तीन लोगों को दो महीने के 4 किलो चना दिलाया उसके बाद उसने वादा किया कि वह सभी को 2 महीने का चार पैकेट चना नियमानुसार बांट देगा, पर उसने यह भी बताया कि उसके पास 2 महीने का शक्कर भी मौजूद है पर ऑनलाइन ऑप्शन नहीं होने की वजह से वह सिर्फ एक महीने का चना ही बांट पा रहा है...
बाइट कोमल सिह उपभोक्ता
बाइट शांति बाई - उपभोक्ता
बाइट राम लखन उपभोक्ता
बाइट अशोक कुमार राशन दुकान संचालक
मामले पर हमने मौके से ही खाद्य निरीक्षक को पूरे मामले की फोन पर सूचना दी उनके दौरे पर होने की वजह से हमने अनविभागीय अधिकारी एसडीएम से पूरे मामले पर बात की पर जब तक हम कार्यालय पहुंचे वह भी कहीं दौरे पर जा चुके थे हालांकि दोनों ही अधिकारियों ने पूरे मामले पर जांच कर सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार राशन दिलाने का आश्वासन दिया....
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:360
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 14, 2026 17:02:220
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 14, 2026 17:01:440
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 14, 2026 17:01:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 17:01:230
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 14, 2026 17:01:070
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 14, 2026 17:00:510
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 14, 2026 17:00:240
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 14, 2026 17:00:140
Report
0
Report
0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowFeb 14, 2026 16:45:440
Report
1
Report
0
Report