icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490023
ASAtul SharmaFollow26 Sept 2024, 09:58 am

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस हो रही है आधुनिक, नियम तोड़ने वालों पर होगी तकनीकी तरीके से कार्यवाही

Bhilai, Chhattisgarh:

नेशनल इन्फार्मेटिक सेंटर (NIC) ने मोबाइल ऐप m-Parivahan का नया वर्जन लॉन्च किया है जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में लागू हुआ। नए वर्जन में 'सिटीजन सेंटेनेल' का विकल्प शामिल किया है, जिससे आम लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का फोटो या वीडियो लेकर पुलिस को भेज सकेंगे। वहीं मिली जानकारी पर पुलिस उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसे केरल व ओडिशा के साथ छत्तीसगढ़ में भी लागू किया गया। यह ऐप वाहनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लेने में मदद करेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

11 माह की नाबालिग की हत्या: प्रेमिका की छोटी बहन के सिर पर पत्थर से वार, आरोपी गिरफ्तार

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना पुलिस ने करीब 11 माह पुरानी नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी प्रेमिका की 17 वर्षीय छोटी बहन की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की थी। घटना के बाद से वह पुलिस और परिजनों को गुमराह कर रहा था। मामला पपरा पहाड़ जंगल का है। 17 जनवरी 2026 को किशोरी के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर अस्पताल गए थे। घर से निकलते समय उन्होंने बेटी को भैंस चराने जंगल की ओर भेजा था। शाम करीब 5 बजे परिजन घर लौटे तो किशोरी गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद ताला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 25 जनवरी को जंगल में किशोरी का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि सीधी जिले के बेलकशरी निवासी शीतल केवट का मृतिका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। 16 जनवरी की रात आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां किशोरी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात की जानकारी परिजनों को मिलने के डर से आरोपी ने किशोरी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। 17 जनवरी को वह किशोरी के पीछे पपरा पहाड़ जंगल पहुंचा। वहां उसने किशोरी को घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा। जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने हत्या में इस्तेमाल पत्थर को तेंदू के पेड़ के पास छिपा दिया। करीब 11 माह तक चली जांच में साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी शीतल केवट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report

हांसी में चोरों ने कंबल ओढ़कर दो दुकानों के ताले तोड़े, लाखों का नुकसान

Hansi, Haryana:हांसी के मोची मोहल्ला में चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी. चोरी का नया तरीका सीसीटीवी फुटेज में रात को कंबल ओढ़कर दुकानों के बाहर सोते रहे चोर, मौका मिलते ही वारदात को दिया अंजाम. एक दुकान से लैपटॉप और कंप्यूटर डिवाइस समेत 15 हजार का सामान चोरी, दूसरी दुकान में करीब 1 लाख 25 हजार का नुकसान. हांसी शहर में सर्दी का मौसम आते ही चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। इस बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हांसी के मोर्ची मोहल्ला में रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दो युवक पहले दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोने का नाटक करते रहे और मौका मिलते ही दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। आपको बता दे कि शहर के मोची मोहल्ला में चोरों ने रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। बताया जा रहा है कि दो युवक बाहर कंबल ओढ़कर सोते रहे और इसी दौरान मौका पाकर दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार रणजीत ने बताया कि रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात के समय दो युवक दुकान के बाहर कंबल ओढ़कर सोए हुए थे। आरोप है कि इन्हीं युवकों ने मौका पाकर दुकान के ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनकी दुकान से एक लैपटॉप और कंप्यूटर डिवाइस सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं दूसरी दुकान के मालिक आलोक पुत्र जसवंत की दुकान से भी चोरों ने करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

भोपाल रैली पर पानी फेंकती विपक्ष: बच्चों की पढ़ाई पर असर? भाड़े की भीड़ पर बड़ा सवाल

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का भोपाल में भाजपा की रैली पर तंज जीतू पटवारी ने कहा- फिर जुटाई जा रही 'भाड़े की भीड़' रैली के कारण प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय बदलने और छुट्टी घोषित करने पर पीसीसी चीफ ने उठाए सवाल जीतू पटवारी ने पूछा- भाजपा के कार्यक्रमों का खामियाजा बच्चे और अभिभावक क्यों भुगतें? क्या पढ़ाई भी अब भाजपा की मोहताज है? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी- सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार याद रखे, बच्चों के भविष्य से बड़ा कुछ नहीं भोपाल रैली से व्यापारियों और बच्चों को होने वाली असुविधा वाले कांग्रेस के सवाल पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम करती है रैली से किसी को भी परेशानी नहीं होगी यह रैली किसी मार्केट से होकर नहीं गुजरेगी बल्कि मुख्य मार्ग निर्धारित है इस रैली में व्यापारी भी भारी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम करती है बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया का बयान अपने किस नेता को खुश करने के लिए ऐसे पदयात्रा निकल रही भाजपा त्योहारों के समय व्यापारी और बच्चे परेशान हो रहा है बीजेपी अराजकता फैला रही है दिल्ली में कांग्रेस की महारैली के समय व्यापारियों की आड़ में घड़ियाली आँसू बहाने वाले भाजपा नेता अब खुद त्योहारी सीजन में भोपाल के मुख्य बाजारों और व्यस्त रास्तों से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। इससे व्यापारियों के कारोबार, आम जनता की आवाजाही और स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ना तय है। कई स्कूलों में छुट्टी तक घोषित करनी पड़ी है। आखिर भाजपा की राजनीति चमकाने का खामियाजा स्कूली बच्चों को क्यों भुगतना पड़े? आज भाजपा के जो नेता और मंत्री रैली में झूठ फैलाने निकल रहे हैं, अगर उनमें थोड़ी भी संवेदनशीलता होती तो वे बालाघाट, भागीरथपुरा, सागर और देवास भी जाते, जहां भाजपा सरकार की कुव्यवस्था और लापरवाही के चलते लोगों की जान चली गई.
0
0
Report
Advertisement

मऊरानीपुर में आतिशबाजी लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए दिए जाने वाले अस्थाई लाइसेंस और दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र की आड़ में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। वहीं मौुरानीपुर फायर स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एनओसी जारी करने के एवज में रुपयों का लेनदेन होता दिखाई दे रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि फायर स्टेशन के ऑफिस में कुर्सी पर दो स्टार लगाकर बैठा कर्मचारी चेकिंग के नाम पर रौब गांठने वाला कोई अधिकारी नहीं, बल्कि दमकल विभाग में चालक के पद पर तैनात है। वी/ओ.1- दरअसल दीपावली को लेकर मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड सहित उल्दन, कटेरा, बंगरा और ग्रामीण इलाकों में आतिशबाजी बाजार सजाने की तैयारियां चल रही हैं। व्यापारी नियमों के तहत अस्थाई लाइसेंस के लिए दमकल विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया में जुटे हैं। इसी दौरान फायर ब्रिगेड स्टेशन मऊरानीपुर का एक वीडियो सामने आया, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एनओसी और लाइसेंस की प्रक्रिया के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।
0
0
Report

द्वारका स्वदेशी मेले में मनोज तिवारी ने देशभक्ति गीतों से माहौल गरमाया

New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेला में उस समय खास रौनक देखने को मिली, जब सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। यहां उन्होंने गीत-संगीत के जरिए स्वदेशी अपनाने और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने भी मनोज तिवारी के साथ गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी भी उनके साथ इस संगीतमय माहौल में शामिल हुए। इस मौके पर चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने स्वदेशी के महत्व पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के समय में स्वदेशी को अपनाना बेहद जरूरी है। जब हम अपने देश में बनी वस्तुओं को खरीदेंगे, तो हमारे देश का पैसा देश में ही रहेगा। इससे देश के व्यापारियों, छोटे उद्योगों, कारीगरों और स्थानीय कारोबारियों को मजबूती मिलेगी।
0
0
Report

अखिलेश यादव के बयान पर बवाल, राहुल गांधी का मोदी पर विदेशी फंडिंग सवाल

Noida, Uttar Pradesh:Ambedkar Nagar (UP): Om Prakash Rajbhar (Cabinet Minister Up, Sbsp) On Bjp’s Gorakhpur Padyatra / Akhilesh Yadav’s Remarks On Varanasi Visit And Dhirendra Krishna Shastri / Rahul Gandhi’s Debate Challenge To Pm Modi / Congress’ Punjab 2027 Poll Preparations Krishna Shastri को लेकर के अखिलेश यादव काफी मुखर हैं, कहते हैं कि इनके ऊपर मुकदमा होना चाहिए, ये इश्षद्रोही हैं के मामले पर अब तक आपने किया क्या? किलेश जी से हमारा सवाल है आप भगवान कृष्ण के वंशज कहते हो? और आज तक अयोध्या दर्शन करने नहीं गए, पहला सवाल। दूसरा सवाल कि आपके पास आपकी बिरादरी के लोग आपके साथ आज भी 60-70% हैं। उनके खिलाफ मुकदमा लिखने के लिए सड़क पर क्यों नहीं उतरते हो? खाली दिखावा कर रहे हो। राहुल गांधी ने चैलेंज किया कि मोदी जी विदेशी फंडिंग से सरकार में हैं और एक संसद लगाई जाए बाहर जहाँ मीडिया हो नौजवान हो वहीं बहस हो जाए के सवाल पर कुछ भी बोल रहे हैं? राहुल जी की बात का कोई वैल्यू नहीं ले रहा है। संसद पहले से बनी हुई है। संसद में चर्चा करने के लिए जनता चुन के भेजती है। तो संसद में चर्चा करने से भाग क्यों रहे हो आप लोग? जितने विपक्ष के लोग? हैं? ये भाग क्यों रहे हैं? इनको संसद में चर्चा करना चाहिए। कुछ किसी भी इशू पर सरकार हर इशू पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन ये लोग? बाहर निकल कर के कपारे पर डब्बा रख के रोज नाचते हैं? ड्रामा पार्टी हो गए हैं, ये सब जितने विपक्ष के लोग? हैं? ना, अभी सब ड्रामा पार्टी हो गए हैं, ड्रामा करते हैं। कांग्रेस की अराजकता के खिलाफ आज गोरखपुर में बड़ा प्रदर्शन है भाजपा का, नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता शामिल हो रहे हैं, क्या कहेंगे? कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के जो नेता हैं, चाहे वो समाजवादी पार्टी हो, टीएमसी हो, शिवसेना हो, ये लोग संविधान को नहीं मानते ये लोग लोकतंत्र को मानने वाले लोग नहीं हैं, जनता ने जब नकार दिया तब इन लोगों ने शुरू किया है जो है अपना वो सरकारी जो संवैधानिक संस्थाएं हैं उनके खिलाफ ये लोग अपना आवाज उठाना शुरू किए हैं।और यह चाहते हैं कि अब हम लोग माहौल को खराब करेंगे, सरकार को बदनाम करेंगे। तो इस नाते एनडीए गठबंधन ने यह तय किया कि हम लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं, हम लोकतंत्र के खिलाफ जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, हम लोकतंत्र बचाने के लिए और जो यह अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं, उससे इनको सबक सिखाने के लिए जनता को इस बात की जानकारी देने के लिए अखिलेश यादव कल बनारस में थे, उन्होंने कहा कि जब हम चुनाव नहीं लड़ते तब मुख्यमंत्री होते इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे के सवाल पर कहा कि अखिलेश जी देखिए दिग्भयमित हो गए हैं। और अखिलेश जी सोच रहे हैं कि हम का कर दें कि हम पर से शपथ ले लें। जनता ने उनको नकार दिया है।जनता ने उनको 2017 में ही नकार दिया। 12 से लेकर 17 तक जो उनका कार्यकाल था। उसको लोग गुंडों की सरकार कहते हैं, माफियाओं की सरकार, अलग अलग नाम से लोग कहते हैं और 5 साल में या जब जब सरकार रही सपा की। उन्होंने अपनी जाति को बढ़ावा दिया। 2012 से 17 तक अखिलेश जी का पूरा सिस्टम पर कब्जा था। उनकी देखरेख में चुनाव हुआ और योगी जी मुख्यमंत्री बन गए। जब मुख्यमंत्री योगी जी बन गए तो सपा की सरकार में सरकारी नौकरी जो है पैसे पर बिकती थी और योगी जी के राज में बिना पैसे में नौकरी मिल रही है। जो योग्य हैं उनको मिल रही है। सपा की सरकार में अयोग्य लोग पैसे पर खरीदते थे। इनकी बात में कोई दम नहीं है, आप देख लीजिएगा। 27 नहीं, ये अगली पैदाइश में अपना मंत्र पढ़ते रहें। इसी तरह अगली पैदाइश में शायद हो ही गया कि माने, नहीं तो इस जन्म में तो नहीं है पाएंगे सत्ता。 ये सो के उठते हैं 12 बजे तब अली अली चिल्लाते हैं, नहा धो लेते हैं, टीका लगा लेते हैं तो बजरंगबली हो जाते हैं, तब बजरंगबली याद आते हैं। आपने देखा कि अयोध्या में आए। और पूरा साधु का रूप बनाए त्रिशूल ले लिए हाथ में। और त्रिशूल के बाद जो है। चक्र ले लिए हाथ में अयोध्या गए थे और आप वहीं बगल में भगवान राम का मंदिर आप दर्शन करने नहीं गए, डर लग रहा है कि कहीं हम वहाँ चले गए तो मुसलमान साथ छोड़ कर चला जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सीएम ने मंदीप हुड्डा के खिलाफ शिकायत के बाद किया निलंबन

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक्शन मोड़ में नज़र आए सीएम सीएम ने पटवारी को किया निलंबित पटवारी मंदीप हुड्डा के खिलाफ बैठक में की थी शिकायत जिसके बाद सीएम ने कार्रवाई करते हुए मंडीप हुड्डा को किया निलंबित काम से कोई समझौता बर्दर्शत नही किया जाएगा- सीएम आज की बैठक में 15 एजेंडे बैठक में रखे गए जिसमे से 11 का हुआ समाधान बकी बाकी समस्याओं को रखा गया पेंडिंग सरकारी स्कूल की बिल्डिंग को रिपेयर करने का होगा काम- सीएम सड़क की मरमत ना होने पर 1 अधिकारी की सैलरी काटने के भी दिये निर्देश सीएम ने पंजाब सरकार पर भी एक बार फिर साधा निशाना भ्रष्टाचार में लिप्त है आप सरकार पंजाब में ना युवाओं को नौकरी मिली ना ही सरकार नशे को करावा पाई खत्म- सीएम सीएम ने नशे को लेकर पंजाब सरकार पर कसा तंज पॉल्यूशन को लेकर भी पंजाब सरकार पर साधा निशाना पंजाब सरकार ने पराली को लेकर किसानों के लिए नहीं किया कोई इंतजाम सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पराली को लेकर किसानों के लिए करें व्यवस्था पंजाब सरकार व्यवस्था करने में फेल
0
0
Report

दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow13m ago
Mohanpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया 30 अक्टूबर 2026 को गांव के कुछ लोगों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी परिवार को लगातार धमका रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यादव महासभा में आक्रोश, धीरेंद्र शास्त्री और संगीत

Patrkaar MainpuriPatrkaar MainpuriFollow16m ago
Sansarpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन कर रहे यादव महासभा के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति इस तरह की टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यादव महासभा के जिला अध्यक्ष रावल सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन की बात करने वाले ही सनातन पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के लिए जेल या अस्पताल की नौबत आ सकती है। यादव महासभा ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। रावल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष, यादव महासभा।
0
0
Report
Advertisement

किसानों की 36 सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत के लिए लखनऊ रवाना हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर,

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow17m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:किसानों की विभिन्न समस्याओं और 36 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 4 नवंबर को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन तोमर की महापंचायत होगी। महापंचायत में शामिल होने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर बीती देर रात अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रेन में सवार होते समय कार्यकर्ताओं ने 'भारतीय किसान यूनियन तोमर जिंदाबाद' के नारे लगाए। समर्थकों का बड़ा काफिला और कार्यकर्ताओं का जोश चर्चा का विषय रहा। महापंचायत में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना, किसानों की कर्जमाफी और अन्य 36 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
0
0
Report

थांवला में सरपंच चुनाव से पहले मिठाई डिब्बों में नोट बांटने का आरोप

Kota, Rajasthan:टोंक में सरपंच चुनाव से पहले वोट के बदले मिठाई के डिब्बों में 500 के नोट बांटने का आरोप, थांवला गांव में हंगामा, पुलिस ने वैन जब्त की टोंक टोंक में सरपंच चुनाव से पहले ही मतदाताओं को प्रलोभन देकर प्रभावित करने की कोशिश का मामला सामने आया है। देवली उपखंड की थांवला ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह उस समय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जब एक वैन में मिठाई के डिब्बों की आड़ में कथित तौर पर पैसे बांटने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने वैन को पकड़ लिया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर नासिरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को जब्त कर लिया。 मिठाई के डिब्बे में 500 के नोट होने का दावा जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह थांवला गांव में एक वैन से ग्रामीणों को मिठाई के डिब्बे बाँटे जा रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें मिठाई के डिब्बे में 500 रुपये के नोट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण डिब्बा दिखाते हुए उसमें 500-500 रुपये के दो नोट होने की बात कहता सुनाई दे रहा है। साथ ही ग्रामीण को कथित तौर पर यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वोट सरपंच प्रत्याशी अंकित सोनी को देना। बताया जा रहा है कि मिठाई के डिब्बों पर सरपंच प्रत्याशी अंकित सोनी का नाम और फोटो भी अंकित थी। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं。 पुलिस की तलाशी में नहीं मिली नकदी ग्रामीणों की सूचना पर नासिरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को अपने कब्जे में लेकर मिठाई के डिब्बों की तलाशी ली। हालांकि पुलिस की तलाशी के दौरान डिब्बों में कोई नकदी बरामद नहीं होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है。 एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश मामले की सूचना देवली एसडीएम प्रशासन को भी दी गई है। प्रशासन की ओर से पूरे प्रकरण की जांच करवाने का आश्वासन दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव के लिए अभी नामांकन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में चुनाव से पहले मिठाई के डिब्बों को लेकर सामने आए इस विवाद ने क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है।
0
0
Report

सीएम धामी के निर्देशों पर टिहरी डीएम ने पर्यटन स्थलों की सुरक्षा जांच कराई

New Tehri, Uttarakhand:सीएम धामी के पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए गए दिशा निर्देश पर टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल ने भी सभी पर्यटन स्थलों पर एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांचने को कहा है, डीएम ने कहा पर्यटन स्थलों पर एसओपी के अनुसार पर्यटन गतिविधियां संचालित हो इसका ध्यान रखा जा रहा है जिसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर देवप्रयाग में बंजी जम्पिंग और कैंपटी में जिप लाइनिंग की सीलिंग की कार्रवाई भी की गई है वही टिहरी एक पर्यटन जिला है जहाँ बोटिंग, राफ्टिंग अन्य एडवेंचर पर्यटन गतिविधियां संचालित होती है जिसको लेकर समय समय पर निरीक्षण किया जाता है और सुरक्षा मानकों को भी परखा जाता है जिससे पर्यटकों को सुविधा और सुरक्षा मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में भाजपा पदयात्रा, पंकज चौधरी विपक्ष पर लोकतंत्र बचाओ हमला

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर -उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुँच चुके है । इस पदयात्रा के जरिए बीजेपी विपक्ष पर लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगा रही है। कार्यक्रम को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जनता और युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का रास्ता केवल चुनाव और जनता का वोट है, न कि सड़क पर अराजकता। पंकज चौधरी का कहना है कि विपक्ष चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'रिजीम चेंज' की बात करते हैं और बांग्लादेश का उदाहरण देते हैं लेकिन भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है। यहां सत्ता परिवर्तन का अधिकार केवल जनता के पास है और यह बदलाव वोट के जरिए होता है न कि सड़कों पर अराजकता फैलाकर। इसी संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। पार्टी का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और यह संदेश देना है कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के अनुसार ही चलेगा। बाइट- पंकज चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report

इमरान मसूद ने राहुल गांधी की चुनौती पर मंच सजाने की बात कही

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राहुल गांधी की चुनौती पर कहा, "... आइए एक मंच सजाते हैं। वहां लाखों आदमी होंगे और पूरी दुनिया की मीडिया होगी। आप जिसे बालबुद्धि बता रहे हो, उसकी चुनौती को स्वीकार करिए... संसद में आपका वन-वे ट्रैफिक है। राहुल गांधी का माइक ही ऑफ कर देते हो। राहुल गांधी का माइक चलता कहां है? आप राहुल गांधी पर आरोप लगा रहे हो तो राहुल गांधी ने खुली चुनौती दी है। अब आप बचकर नहीं जा सकते हो। आपको पता है? कि आप गड्ढे के अंदर फंसे हो इसलिए आप बचने की कोशिश कर रहे हो। हम बचने नहीं देंगे। हम आखिर तक लेकर चलेंगे, चलिए कहां तक चलना है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top