Back
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया
HSHITESH SHARMA
Feb 03, 2026 12:46:57
Durg, Chhattisgarh
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र यानी I4C के समन्वय से हुई इस कार्रवाई में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो 22 बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे.
दर-अलस पूरा मामला थाना मोहन नगर क्षेत्र का है जहां 3 नवंबर 2025 को समन्वय पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की जांच में सामने आया कि कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने पाया कि इन खातों के जरिए 10,67,665 रुपए की ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी पुलिस के अनुसार खाताधारकों ने जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे इन म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल अलग-अलग मामलों में ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था प्रकरण में थाना मोहन नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर 16 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना अभी जारी है पुलिस ने मामले से जुड़े बैंक खातों का विवरण और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या मोबाइल बैंकिंग की जानकारी किसी के साथ साझा न करें साइबर ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 05:33:000
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 07, 2026 05:32:500
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 05:32:380
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 07, 2026 05:32:230
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 07, 2026 05:32:070
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 07, 2026 05:31:400
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 07, 2026 05:30:360
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 05:30:090
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 07, 2026 05:18:510
Report
APAbhay Pathak
FollowFeb 07, 2026 05:18:370
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 07, 2026 05:18:200
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 05:18:020
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 07, 2026 05:17:370
Report