Back
आज़मगढ़ जेल के बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 22, 2026 18:45:25
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh हत्या के आरोप में कारागार में निरुद्ध बंदी की जेल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही आरोप, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस फोर्स। जनपद आजमगढ़ के जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध एक बंदी की आज देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मंडलीय/जिला अस्पताल पहुंचकर जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बता दें कि जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी उग्रसेन सिंह पिछले वर्ष दिसंबर माह में एक हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध था। आज़मगढ़ जिले के कारागार प्रशासन के अनुसार उग्रसेन सिंह सुबह तक सामान्य था, उसने नियमित रूप से आज भोजन भी किया। शाम के समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, स्थिति गंभीर होने पर उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी देर शाम को मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने जेल पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि इस मामले में जिले के पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से बच रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
रायपुर पेट्रोल पंप आग घटना: कर्मचारियों की बहादुरी पर पुलिस आयुक्त ने किया सम्मान, आरोपियों को गिरफ्
0
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 22, 2026 19:00:450
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 22, 2026 18:31:060
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 22, 2026 18:30:190
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 18:15:370
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 18:15:200
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 22, 2026 18:01:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 22, 2026 18:01:230
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 22, 2026 18:01:150
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 22, 2026 18:01:010
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 18:00:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 22, 2026 18:00:320
Report