icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494444
Pawan DurgamPawan DurgamFollow11 Jul 2024, 07:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर दूर बाढ़ पीड़ित लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के तहत गंगा का जलस्तर बड़ा हुआ है। गंगा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके कारण गंगा किनारे तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी आने से जीवन अस्त व्यस्त है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण लोग परेशान है दो दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों के अंदर पहुंच बाढ़ का पानी गंगा का जलस्तर 112.71 सेंटीमीटर है जबकि खतरे का निशान 113 है। उन्नाव जिला प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में नजर बनाए रखे हुए। बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव,बाढ़ केंद्र आदि चीजों का जिला प्रशासन द्वारा पीड़ितों को व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि बाढ़ आने से अनेक तरह की बीमारियां भी आ जाती है बदन में खुजली होना खांसी जुखाम बुखार आदि समस्याओं से बाढ़ प्रभावित लोगों को जूझना पड़ता है। ऐसी जगहों पर जहां पर स्वास्थ्य सेवा संबंधित व्यवस्थाएं लोगों को मिलना चाहिए वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। शाही नगर के लोगों का कहना है कि यदि वह बोल प्रभावित इलाकों में अपने घरों को छोड़कर जाते हैं तो उन्हें घरो में चोरी का भी डर रहता है। इसलिए वह अपने घरों को छोड़कर भी नहीं जा सकते। जिस कारण उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाके में ही रहने को मजबूर रहते लोगों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सेवाएं भी उपलब्ध करा दी जाए तो उन्हें अन्य बीमारियों से निजात मिल सके।
0
0
Report

श्रीमाधोपुर नगर चुनाव: कलेक्टर-एसपी ने मतगणना स्थल व प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रिपोर्टर लक्की अग्रवाल 9784203178 @lakkyagarwal78 जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे श्रीमाधोपुर कलेक्टर आशीष मोदी,एसपी प्रवीण नायक नुनावत पहुंचे पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण स्थल , राजकीय कन्या महाविद्यालय में किया मतगणना स्थल का निरिक्षण,पोलिंग पार्टियों को दिए दिशानिर्देश,प्रशिक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशानिर्देश, एसडीएम सौरव भाम्बु तथा तहसीलदार राकेश पूनियां एवं पुलिस के अधिकारी भी रहें मौजूद एंकर श्रीमाधोपुर में कल होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत श्रीमाधोपुर पहुंचे। अधिकारियों ने राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन के संचालन, मतदान प्रक्रिया, चुनाव संबंधी नियमों एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कलेक्टर ने मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर और एसपी ने 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के लिए निर्धारित राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की आवाजाही, ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव तथा मतगणना प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सौरव भाम्बु, तहसीलदार राकेश पूनियां सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।इस बार मतदान के बाद 14 सितंबर को राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतगणना करवाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हल्द्वानी में खड़गे अपमान पर विरोध तेज, कांग्रेस दलितों के हक के लिए लामबंद

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़。 अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा का बयान उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का मामला। खड़गे के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दि चेतावनी। मामला नहीं दर्ज करना बीजेपी को बड़ा महंगा पड़ेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी संसद में बाबा साहेब का अपमान किया जबकि कांग्रेस संविधान और अंबेडकर साहब की बात कर रही है। खड़गे साहब के अपमान के मामले में खुद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नहीं संसद में कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी कई बार पत्र लिख चुके हैं। लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा। जब तक हल्द्वानी में खड़गे साहब के अपमान के मामले में फिर दर्ज नहीं होगी विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा मनुस्मृति और आरएसएस के लोग मिलकर दलितों का विरोध कर रहे हैं। छोटे-छोटे मामलों में भी दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ रहे हैं निशु आजाद और आकृति चौधरी इसका उदाहरण है आकृति चौधरी पर एक एक सवाल पूछने की आवाज में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगा दिया जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार और नोएडा डीएम को फटकार लगाई इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनएसए लगाने के मामले में डीएम नोएडा को 5 लाख का जुर्माना भी किया। जंतर मंतर पर पैलेट गन से घायल हुए साहिल की एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे थे नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को 7 heure थाने में धरना देना पड़ा। इसके बाद फिर दर्ज हुई। कांग्रेस किसी भी सूरत में बीजेपी को दलितों के हक कुचलना नहीं देगी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमाग में डर झलक रहा है लाल किले से कभी दिमागी नक्सली तो कभी किसी शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।
0
0
Report

बड़वानी के किसानों ने मोटर चोरी के आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-किसानों की सतर्कता से मोटर चोरी के संदिग्ध पकड़े, ग्राम पीपलूद में लगातार किसानों के खेतों से पानी की मोटर और केबल चोरी होने से किसान परेशान थे मामले को लेकर किसानों ने बड़वानी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसी बीच किसानों ने सतर्कता बरतते हुए मोटर चोरी के संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने संदिग्धों को गांव में घुमाया और बाद में उन्हें बड़वानी पुलिस के हवाले कर दिया. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच किसानों की सजगता से संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में राहत का माहौल है अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मोटर व केबल चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
0
0
Report
Advertisement

हिंदी: हैल्टर हड़ताल अपडेट: 18 गिरफ्तार, मांगें जारी

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह, अग्निशमन कर्मचारी जसबीर, विनोद कर्मचारी हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और हड़ताली कर्मचारी आमने-सामने पुलिस ने 18 कर्मचारियों को गिरफ्तार इनमें 9 महिलाएं भी शामिल, कोर्ट में किया जायेगा पेश 34 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पुलिस ने 18 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। सफाई कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों का नागरिक अस्पताल में आज मेडिकल करवाया गया, अब थोड़ी देर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले 34 दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी कर्मचारी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए 18 कर्मचारियों को पहले नारनौंद ले जाया गया था और बाद में उन्हें नहीं छोड़ा गया। अब इनका नागरिक हस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। हड़ताल के दौरान यह पहला मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने सरकार पर ज्यादती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। गिरफ्तारी से कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 18 लोगों को गिरप्तार किया गया है।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार चाहे जितने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर ले, लेकिन जब तक लिखित में आदेश जारी नहीं होता, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। वहीं गिरफ्तार किए गए कर्मचारी जसबीर ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से पकड़ा गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने की मांग की। अग्निशमन कर्मचारी विनोद कुमार ने भी कर्मचारियों की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 18 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और कर्मचारियों के साथ गलत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने साथियों के साथ खड़े हैं और जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक संसाधनों के जरिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीएमसी लक्षित सरीन ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि लोग सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें। घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग मिल सके। फिलहाल हांसी में 34 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और 18 कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद टकराव और बढ़ता नजर आ रहा है। कर्मचारी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं, जबकि प्रशासन सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर रहा है।
0
0
Report

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: लखनऊ ने इतिहास रचा, वार्ड-70 देशभर में पहले स्थान पर

Lucknow, Uttar Pradesh:स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास पहला स्थान हासिल किया। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास। इसी के साथ वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान। स्वच्छ शहर के लिए 1.5 करोड़ और स्वच्छ वार्ड के लिए 50 लाख का मिला इनाम। इस उपलब्धि को लेकर लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने अपने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए यह संकल्प लिया कि स्वच्छता में भी लखनऊ जल्द नंबर वन बनेगा。
0
0
Report
Advertisement

EOU की छापेमारी: दरभंगा-मुजफ्फरपुर BDO पर आय से अधिक संपत्ति का मामला

Muzaffarpur, Bihar:दरभंगा जिला के BDO और मुजफ्फरपुर के कांटी के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. आनंद विभूति के خلاف आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU की टीम ने दरभंगा और मुजफ्फरपुर आवास सहित पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है और कई घंटे तलाशी चली है। मामले के अनुसार उनका आय से करीब 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये अधिक संपत्ति अर्जित किया गया है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 121.87 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। छापेमारी पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक आवास, पटना के दानापुर स्थित साई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट, दरभंगा के बहादुरपुर BDO कार्यालय, सरकारी आवास और मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित आदर्श ग्राम स्थित निजी आवास पर की जा रही है। बताया गया है कि डॉ. आनंद विभूति दरभंगा जिले में पदस्थापना से पहले कांटी प्रखंड में भी BDO के पद पर तैनাত थे और बाद में दरभंगा के बहादुरपुर में पदस्थ हुए। छापेमारी के दौरान दस्तावेज और अन्य सामग्री की गहन जांच चल रही है। कार्रवाई की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर के निजी आवास पर छापेमारी जारी है; पूरी कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या बरामद हुआ है।
0
0
Report

दुमका में प्रदर्शन, JPSC-JSSC में अनियमितताओं की साक्ष्य-सीबीआई जांच की मांग

Dumka, Jharkhand:दुमका जे पी एस सी, जे एस एस सी परीक्षा में हुई गढ़वड़ी की जाँच सी बी आई से कराने और छात्रों पर हुए मुक़दमे को सरकार वापस लेने के साथ साथ छात्र हित और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की ओर से शहर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता यज्ञ मैदान से जुलूस की शक्ल में निकले और नीचे बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव किया गया।प्रदर्शन में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ,पूर्व सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के नौजवान और छात्र अपने हक-अधिकार के लिए धरना और विधानसभा घेराव करते हैं तो सरकार उन पर मुकदमा दर्ज कर देती है, लेकिन गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। छात्रों के आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top