icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़: एक साल से फरार NDPS आरोपी महेंद्र गिरफ्तार, 11 मामलों में वांछित

Hanumangarh, Rajasthan:एनडीपीएस मामले में करीब एक साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार खबर हनुमानगढ़ से है। सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट सहित कुल 11 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सदर थाना प्रभारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस थाना पीलीबंगा के प्रकरण में वांछित आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यह मामला 2 नवंबर 2025 का है। उस दिन पीलीबंगा थाना पुलिस ने आरोपी अरविंद के कब्जे से उसकी बिना नंबर की ब्रेजा कार से 140 किलो डोडा पोस्त बरामद किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के दौरान प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। मामले में फरार चल रहे महेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सदर थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

IED विस्फोट के घायल दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग शिविर में पंजीकरण 3000+

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर, छत्तीसगढ़: IED धमाके के पीड़ितों के लिए कृत्रिम अंग शिविर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "आज जगदलपुर में एक कैंप लग रहा जिसमें बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर के सभी गांवों में ग्राम सभा करके वह लोग जिनके IED ब्लास्ट से पैर उड़ गए हैं या दूसरे कारणों से भी अंगभंग हुआ है तो कृत्रिम पैर हाथ, कैलिपर, श्रवण बाधित यंत्र लगाने के लिए 3 हजार से अधिक पंजीकरण हुआ है इसकी और भी संख्या बढ़ सकती है... 15, 16 और 17 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में नवरात्रि के समय यह कार्यक्रम होगा जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा तीन जिलों में पुनः ग्राम सभाएं करके...IED विस्फोट से दिव्यांग हुए लोगों की पीड़ा को समाप्त करने की कोशिश की जाएगी।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

तसिंग गांव में गौशाला की कड़बी में आग, भारी नुकसान का अनुमान

Jaipur, Rajasthan:जिला: KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा: BAHROR लोकेशन: BAHROR बहरोड़ उपखंड क्षेत्र के तसिंग गांव में गौशाला की जमीन पर रखी कड़बी (सूखा चारा) में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उड़ती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कोटपूतली और बहरोड़ नगर परिषद सहित तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही अधिकांश कड़बी जलकर राख हो चुकी थी, जिससे भारी नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
0
0
Report

उत्तराखंड के सीएम धामी ने गुरुद्वारे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में लगाई झाड़ू स्थान- नानकमत्ता, उधम सिंह नगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना हम सबका दायित्व है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग जनसेवा कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन राज्य है, इसलिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。
0
0
Report
Advertisement

रामपुर स्वार में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी हत्या, बच्चे कमरे में बंद

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में मामूली कहासुनी के बाद पति ने सिल-बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. शव लहूलुहान पड़ी थी, दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया. आरोपी पति फरार. पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. घटना स्वार थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव की है. आरोप है कि धर्मेंद्र सैनी ने पत्नी रीना सैनी की हत्या कर दी; महिला के लहूलुहान शव सहित बच्चों को कमरे में बंद किया गया. गांव में हड़कंप मच गया. आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस जांच कर रही है कि मामूली विवाद कैसे बड़ा खूनी रूप ले गया.
0
0
Report
Advertisement

आरा-सरैया में आवास योजना सूची गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने सड़क जाम

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के सारैया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों ने आवास सहायक, मुखिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने जाम को छुड़ाने के लिए भरोसा दिलाया कि मामले की जांच होगी, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मौके पर कल्याण पदाधिकारी ने भी आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करवाया।
0
0
Report

दिल्ली-यूपी हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 7.076 किलोग्राम बरामद

Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की रोहिणी ज़िले की स्पेशल स्टाफ़ टीम ने एक अंतर-राज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हेरोइन बनाने की एक अवैध यूनिट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया और 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई कुल हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लगभग ₹50 करोड़ आंकी गई है। ज़ब्त की गई हेरोइन में 6.275 किलोग्राम ताज़ी बनी हेरोइन भी शामिल है, जिसे लखनऊ के जानकीपुरम इलाके की सीता कॉलोनी में बनी एक अवैध यूनिट से बरामद किया गया था। यह ऑपरेशन 16 सितंबर को शुरू हुआ, जब स्पेशल स्टाफ़ को बेगमपुर इलाके में नशीले पदार्थों की आवाजाही के बारे में जानकारी मिली। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बेगमपुर के सेक्टर 32 में एक सुज़ुकी ग्रैंड विटारा गाड़ी को रोका और हरियाणा के रोहतक निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मण हुड्डा को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन और ₹3 लाख नकद बरामद किए। गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया गया और बेगमपुर पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। आगे की जांच के दौरान, पुलिस ने 17 सितंबर को दिल्ली के रघुबीर नगर से 51 वर्षीय अनिल उर्फ़ भोला को गिरफ़्तार किया। उसकी महिंद्रा XUV-700 गाड़ी से लगभग 501 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि अनिल एक घोषित अपराधी है और भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में दर्ज NDPS मामले में पैरोल जंपर (पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करने वाला) है। इसके बाद जांचकर्ताओं ने तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस (खुफ़िया जानकारी) के ज़रिये मुख्य सप्लायर और हेरोइन बनाने वाले नेटवर्क का पता लगाया। 4 अक्टूबर को पुलिस टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम इलाके की सीता कॉलोनी में हेरोइन बनाने की कथित यूनिट पर छापा मारा और बरेली के रहने वाले 35 वर्षीय बबलू को गिरफ़्तार किया। इस छापे में 6.275 किलोग्राम ताज़ी बनी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने 2.504 किलोग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड, एक गैस सिलेंडर, मिक्सर ग्राइंडर, बर्तन, एक टब, पॉलीथीन, एक इलेक्ट्रॉनिक वज़न मशीन, लकड़ी की टोकरी और गैर-कानूनी तरीके से सामान बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीज़ें भी बरामद कीं। बबलू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रुखसार अली उर्फ ​​राजू का पता लगाया, जो कथित तौर पर मुख्य सप्लायर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का मालिक था। पुलिस ने उसका लगभग 120 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जांच से दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहे हेरोइन सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का पता चला है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों ने कथित तौर पर इस नेटवर्क में अलग-अलग भूमिकाएँ निभाई हैं, जैसे कि सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और यूनिट चलाना। बबलू और रुखसार अली पहले भी NDPS मामलों में शामिल रहे हैं, जबकि अनिल पर भी पहले से NDPS का एक मामला चल रहा है। पुलिस ने कहा कि सप्लाई चेन के अलग-अलग चरणों में कमर्शियल मात्रा में हेरोइन की बरामदगी और साथ ही कच्चा माल और मैन्युफैक्चरिंग उपकरण ज़ब्त करना, नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी है। पूरी सप्लाई चेन, फाइनेंशियल लिंक, प्रीकर्सर और मैन्युफैक्चरिंग सामग्री की खरीद और नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
0
0
Report

कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा का सवाल: हरियाणा में सामूहिक नेतृत्व ही बेहतर?

Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर हरियाणा में किसी एक नेता को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की रणनीति पर सवाल उठाए हैं कुलदीप शर्मा ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी पद से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और पार्टी नेतृत्व को लिखे पत्र में कहा कांग्रेस को चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ना चाहिए और मुख्यमंत्री पद के चेहरे का फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ देना चाहिए पत्र में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के उस हालिया बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कांग्रेस चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी और राहुल गांधी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे कुलदीप शर्मा ने इस विचार को सही दिशा बताया है कुलदीप शर्मा ने पत्र में बिना नाम लिए हरियाणा में एक नेता और अब उसके बेटे को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किए जाने की रणनीति पर सवाल उठाए कुलदीप शर्मा ने लिखा कि हरियाणा में कांग्रेस को बार-बार चुनावी नुकसान उठाना पड़ा है और इसका एक कारण एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करना भी रहा है पत्र में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि वे खुद को 2029 के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं कुलदीप शर्मा के मुताबिक इस तरह की रणनीति कांग्रेस के व्यापक सामाजिक और राजनीतिक गठबंधन की संभावनाओं को सीमित करती है कुलदीप शर्मा ने कहा कि किसी एक चेहरे को आगे करने से पार्टी की विचारधारा और व्यापक संदेश के बजाय उस नेता की व्यक्तिगत ब्रांडिंग ज्यादा प्रमुख हो जाती है कुलदीप शर्मा ने पत्र में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर फैसला छोड़ने की मांग की कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया कि हरियाणा में सामूहिक नेतृत्व की नीति अपनाई जाए और मुख्यमंत्री पद के चेहरे का फैसला अभी से किसी एक नेता के पक्ष में नही किया जाए कुलदीप शर्मा ने पार्टी नेताओं से अपील की कि व्यक्तिगत नेताओं के पक्ष या विरोध में अभियान चलाने के बजाय कांग्रेस को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए और 2029 में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top