icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एनजीटी की रोक बावजूद धनबाद तेलमच्चो घाट पर अवैध बालू खनन दोबारा शुरू

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर एनजीटी की रोक लागू हो चुकी है और धनबाद का खनन विभाग लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब छापेमारी के कुछ ही घंटों बाद उसी घाट पर फिर से अवैध खनन और बालू का भंडारण शुरू हो जाए, तो ऐसी कार्रवाई कितनी प्रभावी साबित हो रही है? धनबाद के तेलमच्चो घाट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां खनन विभाग की कार्रवाई के बाद भी बालू माफियाओं ने दोबारा अपना कारोबार शुरू कर दिया। अब खुद खनन विभाग भी मान रहा है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सक्रिय सहयोग के बिना अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है। मानसून और नदी के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा को लेकर एनजीटी हर वर्ष 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध लगाती है। प्रतिबंध लागू होते ही धनबाद खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए निकली। बरटांड़ बस स्टैंड के समीप धैया रोड पर बालू लदे दो 407 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान चालकों द्वारा कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद जेएच-10 एटी-8754 और जेएच-10 बीजे-7449 नंबर के दोनों वाहनों को जब्त कर धनबाद थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इन वाहनों से करीब 400 सीएफटी बालू बरामद किया गया। इसके बाद टीम तेलमच्चो बालू घाट पहुंची, जहां प्रतिबंध के बावजूद दामोदर नदी से ट्रैक्टरों के जरिए बालू का अवैध खनन जारी था। खनन विभाग की टीम को देखते ही धंधेबाज ट्रैक्टरों की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। टीम ने अवैध खनन के प्रमाण जुटाए और कार्रवाई शुरू कर दी। बाइट-- श्यामानंद सिंह (माइनिंग इंस्पेक्टर, धनबाद) भी/ओ --लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विभागीय कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद तेलमच्चो घाट पर फिर से अवैध बालू खनन और भंडारण शुरू हो गया। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर बालू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबार पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है। माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह ने बताया कि पुलिस बल की मदद से अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी BALU भंडारण की शिकायत मिलती है, वहां पहले अनुमति की जांच की जाती है। अनुमति नहीं मिलने पर अवैध भंडारण को सीज कर दिया जाता है और संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि केवल खनन विभाग के भरोसे अवैध खनन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है। स्थानीय पुलिस, अंचल प्रशासन और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय थानेदारों और सीओ को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन जब तक सभी एजेंसियां मिलकर कार्रवाई नहीं करेंगी, तब तक बालू माफियाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाना मुश्किल बना रहेगा。 बाइट -- श्यामानंद सिंह (माइनिंग इंस्पेक्टर, धनबाद) भीओ फाइनल --एनजीटी की रोक के बावजूद तेलमच्चो घाट पर अवैध बालू खनन और भंडारण दोबारा शुरू हो जाना कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है। खनन विभाग का कहना है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से ही इस अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। अब देखना होगा कि प्रतिबंध अवधि में बालू माफियाओं पर कितना अंकुश लग पाता है。
0
0
Report
Advertisement

बरसात से शामली के कांधला में जलभराव, प्रशासन से जल निकासी की मांग तेज

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कांधला कस्बे में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। हालांकि, इस बारिश के कारण नगर में गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। रातभर हुई वर्षा से नगर पालिका परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जनपद में बीती रात तेज हवाओं के कारण नगर पालिका परिसर में खड़े एक पेड़ को भी नुकसान पहुंचा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह होते ही नगर के कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कस्बे के एक निवासी अजय ने बताया कि देर रात अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण नगर पालिका प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है, जिससे अब लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि जलभराव की इस समस्या से तुरंत निजात मिल सके।
0
0
Report

राजस्थान में पानी सप्लाई ऑनलाइन, जनता भी देख पाएगी सप्लाई की सच्चाई

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पहली बार पानी सप्लाई की मॉनिटरिंग ऑनलाइन शुरू हो गई है. सभी शहरों और कस्बों की सप्लाई मॉनिटरिंग दफ्तर से हो रही है. फिलहाल जलदाय विभाग डेटा उपलब्ध अपडेट कर रहा है, ताकि जल्द ही इस पोर्टल को पब्लिक किया जाएगा पेयजल सप्लाई ऑनलाइन हुई- राजस्थान में शहरी पेयजल सप्लाई की मॉनिटरिंग अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है. बहुत जल्द अपने इलाके या क्षेत्र की पेयजल सप्लाई की सच्चाई देख पाएंगे कि कहां कितना पानी आ रहा है. राज्य सरकार ने PHED के लिए अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम पोर्टल की शुरूआत की है, जिसमें प्रदेश के सभी शहरों में पेयजल सप्लाई का पूरा ढांचा ऑनलाइन किया है, ताकि संबंधित अधिकारी दफ्तर से ही मॉनिटरिंग कर सके. वहीं आम जनता को भी ये जानकारी मिल सके अपने एरिया में कितनी पानी की सप्लाई हो है. इस पोर्टल पर पेयजल सप्लाई के साथ ही सीवरेज का डेटा भी उपलब्ध होगा. जल्द ही PHED_UWSS पोर्टल को आम जनता के लिए खोला जाएगा. पेयजल उपभोक्ता एसएसओ आईडी से पोर्टल पर सप्लाई की जानकारी सर्च सकेंगे. बजट घोषणाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग- इसके साथ साथ बजट घोषणाओं की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन होगी. PHED_BA पोर्टल पर बजट घोषणाओं का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा. अभी 2024 से 2026 की पूरी जानकारी अपलोड की गई है. इसके अलावा पीएचईडी प्रोजेक्ट का पूरा लेखा जोखा भी ऑनलाइन किया जाएगा. इसके लिए फाइल वित्त विभाग में भेजी हुई है. सीएमओं की देख रेख में पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है. घोटालों पर आईटी सिस्टम से लगाम लगेगी- जलदाय महकमे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार IT सिस्टम डवलप करेगी. 50 करोड़ की लागत से सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग सीधे दफ्तर से होगी. किस इंजीनियर के एरिए में किस कॉन्ट्रेक्टर ने कितना काम कितना, कितना बाकी रहा, इसकी मॉनिटरिंग हो पाएगी. पाइप लाइन चोरी को पकड़ा IT सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा. वहीं प्रोजेक्ट्स के कार्यों में गुणवत्ता से खिलवाड़ भी पूरा सिस्टम रोक पाएगा. इसके साथ साथ कहाँ कहाँ पाइप लाइन डल रही है, कौनसे पाइप डले, इसकी पूरी जानकारी सिस्टम के जरिए मॉनिटर होगी. उच्च अफसर अपने दफ्तर से पूरी मॉनिटरिंग कर पाएंगे. जलदाय विभाग ने वित्त विभाग को इस सॉफ्टवेयर का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. प्रस्ताव की मंजूरी के बाद जल्द ही IT सिस्टम लागू होगा.
0
0
Report

अरांई में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर किसान गंभीर घायल

Ajmer, Rajasthan:अरांई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में बड़ा हादसा हो गया ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से किसान गंभीर घायल हो गया.. जानकारी के मुताबिक छाया में सो रहे किसान पर ट्रैक्टर चढ़ गया जिसी वह गंभीर ज़ख़्मी हो गया .. जख्मी किसान को उपचार के लिए किशनगढ़ रैफर किया गया है... जानकारी के अनुसार खेड़ा नोनदपुरा निवासी किसान मुकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली की छाया में आराम कर रहा था। इसी दौरान पास खड़े एक अन्य ट्रैक्टर के चालक ने वाहन स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रैक्टर मुकेश के ऊपर से निकल गया। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अचेत अवस्था में अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए किशनगढ़ रेफर कर दिया गया ।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में चार बेटों ने माता-पिता का नातरा विवाह संपन्न कराया

Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र की शेरगढ़ चौकी अंतर्गत सालिया गांव में एक अनूठा विवाह समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां 60 वर्षीय रतना और 58 वर्षीय कड़वी देवी का आदिवासी समाज की परंपराओं के अनुसार विधिवत नोतरा (विवाह संस्कार) संपन्न कराया गया। खास बात यह रही कि इस शादी का आयोजन दंपती के चारों बेटों ने मिलकर किया। जानकारी के अनुसार रतना और कड़वी देवी करीब 25 वर्ष पहले नातरा प्रथा के तहत साथ रहने लगे थे। उस समय आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह नहीं हो पाया था। वर्षों बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर बेटों ने माता-पिता को सामाजिक सम्मान दिलाने का संकल्प लिया और पूरे पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। विवाह से पूर्व हल्दी रस्म समेत सभी पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ढोल-कुंडी और मंगल गीतों के बीच बुजुर्ग दंपती ने फेरे लिए। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन शामिल हुए। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。
0
0
Report

राजस्थान में पानी सप्लाई ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू, जनता पोर्टल से पानी की सच्चाई जान सकेगी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पहली बार पानी सप्लाई की मॉनिटरिंग ऑनलाइन शुरू हो गई है. सभी शहरों और कस्बों की सप्लाई मॉनिटरिंग दफ्तर से हो रही है. फिलहाल जलदाय विभाग डेटा उपलब्ध अपडेट कर रहा है, ताकि जल्द ही इस पोर्टल को पब्लिक किया जाएगा, आखिरकार इस पोर्टल का क्या फायदा होगा पेयजल उपभोक्ताओं को देखे इस खास रिपोर्ट में! प्यजल सप्लाई ऑनलाइन हुई- राजस्थान में शहरी पेयजल सप्लाई की मॉनिटरिंग अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है. बहुत जल्द अपने इलाके या क्षेत्र की पेयजल सप्लाई की सच्चाई देख पाएंगे कि कहां कितना पानी आ रहा है. राज्य सरकार ने पीएचईडी के लिए अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम पोर्टल की शुरूआत की है, जिसमें प्रदेश के सभी शहरों में पेयजल सप्लाई का पूरा ढांचा ऑनलाइन किया है, ताकि संबंधित अधिकारी दफ्तर से ही मॉनिटरिंग कर सके. वहीं आम जनता को भी ये जानकारी मिल सके अपने एरिया में कितनी पानी की सप्लाई हो है. इस पोर्टल पर पेयजल सप्लाई के साथ ही सीवरेज का डेटा भी उपलब्ध होगा. जल्द ही PHED_UWSS पोर्टल को आम जनता के लिए खोला जाएगा. पेयजल उपभोक्ता एसएसओ आईडी से पोर्टल पर सप्लाई की जानकारी सर्च सकेंगे. बजट घोषणाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग- इसके साथ साथ बजट घोषणाओं की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन होगी. PHED_BA पोर्टल पर बजट घोषणाओं का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा. अभी 2024 से 2026 की पूरी जानकारी अपलोड की गई है. इसके अलावा पीएचईडी प्रोजेक्ट का पूरा लेखा जोखा भी ऑनलाइन किया जाएगा. इसके लिए फाइल वित्त विभाग में भेजी हुई है. सीएमओं की देख रेख में पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है. घोटालों पर आईटी सिस्टम से लगाम लगेगी- जलदाय महकमे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार IT सिस्टम डवलव करेगी. 50 करोड की लागत से सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग सीधे दफ्तर से होगी. किस इंजीनियर के एरिए में किस कॉन्ट्रेक्टर ने कितना काम कितना, कितना बाकी रहा, इसकी मॉनिटरिंग हो पाएगी. पाइप लाइन चोरी को पकड़ आईटी सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा. वहीं प्रोजेक्ट्स के कार्यों में गुणवत्ता से खिलवाड़ भी पूरा सिस्टम रोक पाएगा. इसके साथ साथ कहां कहां पाइप लाइन डल रही है, कौनसे पाइप डले, इसकी पूरी जानकारी सिस्टम के जरिए मॉनिटर होगी. उच्च अफसर अपने दफ्तर से पूरी मॉनिटरिंग कर पाएंगे. जलदाय विभाग ने वित्त विभाग को इस सॉफ्टवेयर का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. प्रस्ताव की मंजूरी के बाद जल्द ही IT सिस्टम लागू होगा.
0
0
Report

खेत बचाओ अभियान से किसानों की आय और मिट्टी स्वास्थ्य सुधरेगी: मंत्री चौधरी

Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक खेत बचाओ अभियान से सशक्त होगा किसान, स्वस्थ मिट्टी से बढ़ेगा उत्पादन: मंत्री कन्हैयालाल चौधरी कार्यशाला में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सॉयल हेल्थ कार्ड योजना, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास तथा "स्वस्थ मिट्टी, sashakt किसान, समृद्ध भारत" की थीम पर सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र की विकास दर को बढ़ाने में केंद्र सरकार की योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने का आह्वान किया। संस्थाजन के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने खेत बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग पर जोर दिया। कार्यशाला में मालपुरा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया。
0
0
Report
Advertisement

PM Modi के 12 वर्ष पूरे पर अजमेर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

Ajmer, Rajasthan:केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ अजमेर के राजकीय संग्रहालय नया बाजार में किया गया केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को चित्रों के माध्यम से तीन दिवसीय प्रदर्शनी में लगाया गया है केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित इस प्रदर्शनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को समर्पित किया गया है सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में योजनाएं, महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण और स्वस्थ परिवार पर विशेष फोकस किया गया है जिला कलेक्टर लोकबंधु और भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया सरकार की उपलब्धि आम जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित प्रदर्शनी में तीन दिनों तक आमजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ले सकेंगे।
0
0
Report

पारिवारिक कलह के कारण नागौद में गोली से योगिता सिंह घायल

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले की नागौद रियासत की परसमनिया गढ़ी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान गोली चलने से योगिता सिंह घायल हो गई हैं। योगिता सिंह, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे 'बाबा राजा' की पत्नी हैं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल रीवा के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर उनकी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब योगिता सिंह अपने निवास में प्रवेश कर रही थीं। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद एक अन्य महिला ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनके पेट में चोट आई। बाबा राजा के अपनी पत्नी से अलग रहने और पारिवारिक कलह को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और घटना स्थल पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में पेपर लीक विरोध: उम्मीदवारों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आक्रोश

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कॉकरोच जनता पार्टी का पेपर लीक विरोध प्रदर्शन देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में आज हजारो युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जुटे युवाओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है युवाओं ने विशेष रूप से नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की प्रदर्शन के दौरान राज्य और केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की अपील भी की गई छात्रों का कहना है की हम मेहनत से पढ़ाई करते हैं लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से हमारा भविष्य दांव पर लग जाता है। हम चाहते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और निष्पक्ष परीक्षाएं कराई जाएं बता दे कि दिल्ली से शुरू हुआ यह युवा आंदोलन अब देश के विभिन्न शहरों तक पहुंच रहा है। लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन के जरिए युवाओं ने साफ संदेश दिया है कि वे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही चाहते हैं अब देखना होगा कि उनकी मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top