Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bastar494001

बस्तर के एनएमडीसी स्टील प्लांट में 120 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

AAANOOP AWASTHI
Nov 10, 2025 05:02:05
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के साथ 120 करोड़ रुपए की ठगी का मामला बस्तर में सामने आया है, दरअसल अमेरिकी कंपनी ने कोल बेचने का प्रस्ताव एनएमडीसी स्टील प्लांट को ईमेल के माध्यम से दिया था, ईमेल में बात पूरी होने के बाद फर्जी कंपनी ने 120 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए लिंक ईमेल के माध्यम से भेजा इधर एनएमडीसी स्टील प्लांट ने कम्पनी का सत्यापन भौतिक रूप से ना कर 120 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया, बड़े अमाउंट के ट्रांसफर को बैंक ऑफ न्यूयॉर्क ने संदिग्ध मान कर रोक दिया और इसकी जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनएमडीसी प्रबंधन को दी जिसके बाद हड़कंप मच गया, एनएमडीसी प्रबंधन ने ठगी की शिकायत नगरनार थाने में की है साइबर रेंज थाने के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रांजेक्शन में शामिल अधिकारियों को एनएमडीसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शो कोज़ नोटिस भी जारी किया है।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 10, 2025 06:51:59
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 10, 2025 06:48:07
Ujjain, Madhya Pradesh:सांдиपनि आश्रम में सजी सर्दियों की सेवा जब श्रीकृष्ण की भक्ति में शामिल हुआ मौसम का एहसास उज्जैन की सर्दी के बीच ये नज़ारा कुछ अलग ही है… जहाँ भक्त अपने कोट और शॉल में लिपटे हैं, वहीं यहाँ भगवान भी ऊनी वस्त्रों में सजे हुए हैं। यह है उज्जैन का सांदीपनि आश्रम, जहाँ सर्दियों में भक्ति का रंग मौसम के साथ बदल जाता है। इस समय हम मौजूद हैं उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में। ठंड का दौर अब पूरी तरह शुरू हो चुका है और मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में भी इस मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। अंगीठी जल रही है, ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं और भोग में गर्म भोजन शामिल किया जा रहा है ताकि बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को ठंड से कोई परेशानी न हो। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने यहाँ महर्षि सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी, इसलिए यहाँ उनकी पूजा बाल रूप में की जाती है। ठंड के समय उन्हें ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं, अंगीठी रखी जाती है और भोग में दूध-जलेबी, दाल-चावल, मुंगे के लड्डू और मक्के की रोटियाँ शामिल की जाती है। यह सेवा बसंत पंचमी तक जारी रहती है। यहाँ हर सेवा में भक्ति की वह गर्माहट है जो सर्दियों की ठिठुरन को भी भुला देती है। हर सुबह भगवान को गर्म दूध-जलेबी का भोग और हर शाम अंगीठी की आंच में की जाने वाली आरती, इस परंपरा को और भी जीवंत बना देती है। श्रद्धालु बाइट 1 (शशांक सिसोदिया): हमने दर्शन किए तो देखा कि भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं और अंगीठी रखी है। यह देख कर बहुत अच्छा लगा, ऐसा लगता है जैसे भक्ति में भी अपनापन जुड़ गया हो। श्रद्धालु बाइट 2 (रेनू खत्री, दिल्ली): यहाँ आने पर लगता है कि भगवान हमारे जैसे ही हैं मौसम के साथ उनकी सेवा में भी बदलाव आता है। यही तो असली श्रद्धा है जब भक्ति में भाव के साथ संवेदना भी जुड़ जाए। भक्ति सिर्फ आरती या भोग तक सीमित नहीं, बल्कि यह उस भावना का नाम है जिसमें हम भगवान को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं उनके लिए भी वही सोचते हैं जो अपने लिए। सांदीपनि आश्रम में हर सर्दी इसी भाव के साथ बीतती है जहाँ भक्ति की गर्माहट ही असली ताप बन जाती है।
4
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Nov 10, 2025 06:47:24
1
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 10, 2025 06:47:11
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर99 अखिलेश यादव ने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार हैं एक इंजन गांजा दूसरा शराब परोस रही है यदि देश में घुसपैठिया आ रहे हैं तो पिछले ग्यारह सालों से देश में किसकी सरकार हैं वो क्यों नहीं रोक रहे ए केवल दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं बीजेपी ने पूरी देश की अर्थव्यथा चीन को दे दिया और अब देश में चीन के सामान ही बिक रही है इधर लोग जागरुक हो गए हैं, हर जाति ये चाहती है कि उसकी गिनती हो। राष्ट्रीय पार्टियां भी आजकल रीजनल पार्टियों का नैरेटिव फॉलो कर रही है। जहां लाभ की जगह होगी वहां हमेशा बीजेपी एक रिमोट रखती है। मैं बगल के प्रदेश में गया था वहां डबल इंजन की सरकार में गांजा और शराब पकड़े गए, एक इंजन शराब सप्लाई कर रहा है, एक इंजन गांजा सप्लाई कर रहा है।
3
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 10, 2025 06:46:07
3
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 10, 2025 06:45:47
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस आज ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत जुटाए गए 15 लाख हस्ताक्षर प्रपत्रों को भेजा गया दिल्ली। राज्यभर में चलाए गए इस हस्ताक्षर अभियान में डोर-टू-डोर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर जुटाए। हस्ताक्षरित प्रपत्रों को आज गाड़ी से ट्रक से दिल्ली किया गया रवाना। राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर हस्ताक्षर जुटाए। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू, अध्यक्ष केशव कमलेश, नेता विधायक दल प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कश्यप, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सहित तमाम कांग्रेसी रहे मौजूद.
4
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 10, 2025 06:45:23
Ranchi, Jharkhand:वोट चोर गद्दी छोड़ पर कांग्रेस प्रभारी के राजू की प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में मौजूद है प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,विधायक दल के नेता प्रदीप यादव,पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू,सुबोधकांत सहाय,विधायक ममता देवी,सुरेश बैठा,राजेश कच्छप मौजूद 15 sep से शुरू हुआ था सिग्नेचर अभियान सिग्नेचर अभियान से संतुष्ट नही और हो सकता था हस्ताक्षर:- अध्यक्ष वोट चोर पॉलिटिकल स्लोगन नही है,ये जनता को जानने वाली हकीकत है。 देश मे चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर काम कर रही है。 झारखण्ड से 16 लाख सिग्नेचर कलेक्ट किया गया।जिसे दिल्ली भेजा जाएगा。 5 डिमांड हमारी चुनाव आयोग से है。 सभी पार्टी को मशीन रिडिबल वोटर लिस्ट फ़ोटो के साथ देना चाहिए。 डिलीट और एडिंग चुनाव आयोग अंतिम वक़्त करती है।हमारी मांग है कि जो भी करे उसकी सूचना सब को दे。 बिहार में वोटर लिस्ट से लोगो को हटाया गया लेकिन ऑब्जेक्शन सुनने वाला कोई नही था।ऐसा सिस्टम हो जिससे लोग अपनी समस्या बता सकते है。 वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नही कर रही चुनाव आयोग。 हमारी मांग है कि ऐसी गलती करने वाले पर कार्रवई होनी चाहिए
4
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 10, 2025 06:45:13
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के 22000 से ज्यादा उपनल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को लेकर विभागीय मंत्री गणेश जोशी से Zee Media ने खास बातचीत की। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर गणेश जोशी का कहना है कि उपनल के नियमितीकरण में आरक्षण भी एक मुद्दा सामने आ रहा है। क्योंकि 2022 से पहले उपनल में आरक्षण लागू नहीं था। ऐसे में विधि विभाग से भी इस पर परामर्श लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कर्मचारियों को लेकर घोषणा की है ऐसे में सरकार उनके नियमितीकरण और उनके अन्य मांगों पर गंभीर है। कर्मचारियों से लगातार बातचीत की जा रही है जिससे कोई हल निकाला जाएगा। टिक टेक गणेश जोशी मंत्री सैनिक कल्याण एवं उपनल
1
comment0
Report
Nov 10, 2025 06:44:20
4
comment0
Report
Nov 10, 2025 06:41:18
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी *आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिपाही पर मुकदमा, लोक सेवक के रूप में 50% अधिक मिली संपत्ति* भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई रिपोर्ट के मुताबिक, राजकिशोर भदौरिया ने लोक सेवक के रूप में कुल 64 लाख 85 हजार 801 रुपए की वैध आय अर्जित की थी। हालांकि, इसी अवधि में उनके द्वारा 97 लाख 41 हजार 524 रुपए की चल-अचल संपत्तियां अर्जित करने और खर्च करने के प्रमाण मिले। यह उनकी वैध आय से 32 लाख 55 हजार 723 रुपए, यानी लगभग 50 प्रतिशत अधिक है, जिसका वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। जांच पूरी होने के बाद, भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई प्रभारी सादाब खान ने थाना कदौरा में सिपाही राजकिशोर भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस प्रकरण की आगे की जांच अब भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ को सौंपी ग
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top