वन विभाग द्वारा 200 एकड़ भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराकर किए गए पौधरोपण
Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर जिले में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए लगभग 200 एकड़ वन भूमि को कब्जा मुक्त कर दिया है। विभाग ने अब इस खाली भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने का कार्य शुरू किया है। वन मंडल अधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी। वन विभाग ने इस अतिक्रमण को समाप्त कर पौधरोपण का काम शुरू किया है ताकि वन क्षेत्र को पुनर्जीवित किया जा सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
