icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा: पढ़ाई कराकर बेटी को छोड़कर पति से अलग होना चाहती पत्नी, 10 लाख की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- वैसे तो आपने एसडीएम ज्योति मौर्या वाला केस अपने सुना होगा कि एक सफाई कर्मी ने अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया साथ दिया और जब वह एसडीएम बन गई तो अब उसी पति के साथ नहीं रहना चाहती है। गोंडा जिले से भी एक मामला सामने आया है जहां 28 वर्षीय राजेश कुमार वर्मा ने बाहर रहकर मजदूरी कर लोहे की धुलाई कर करके अपनी भैंस बेचकर अपने गन्ने बेचकर 2 साल तक अपनी पत्नी रेनू वर्मा को पढ़ाया। जब वह ANM कोर्स पूरा कर ली और जिले के अस्पताल में काम करने लगी तो अब रेनू वर्मा अपने ही पति के साथ नहीं रहना चाहती है। अपनी पत्नी रेनू वर्मा को ले जाने के लिए पीड़ित पति राजेश कुमार वर्मा कई बार अपने ससुराल भी गए हैं। ससुराल लोग कह रहे हैं कि माता-पिता को छोड़कर रेनू के साथ रहना पड़ेगा और 10 लाख रुपए दे दीजिए मामला खत्म हो जाएगा। ससुराल के लोगों द्वारा दबाव बनाते हैं कि आप अपने माता-पिता को छोड़कर रेनू के साथ गोंडा में रहें। लेकिन राजेश कुमार वर्मा अपने पागल पिता और अंधी मां को छोड़कर अपनी पत्नी के साथ अकेले रहने में असमर्थ है। राजेश ने गोंडा सीओ शिल्पा वर्मा को शिकायती पत्र देकर पढ़ाई के लिए दिया गया पैसा और दिए गए जेवरात वापस दिलाने की मांग की है। रक्षा- दरअसल मोतीगंज थाना क्षेत्र के चपरतल्ला कौरहे गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राजेश कुमार वर्मा की शादी 2001 में रेनू वर्मा से हुई थी। यह शादी जब हुई तब राजेश की उम्र 8 से 10 वर्ष थी। 2018 में गौना हुआ और फिर वे अपने घर लेकर गए। गौना के बाद 2018 में ही उन्होंने ANM कोर्स कराए जाने की बात कही। 2022 में अपनी मायके जाकर पति द्वारा दिए गए 12 हजार रुपए के पायल से एडमिशन करवा लिया; पति ने बाहर मजदूरी कर पैसा देकर पढ़ाई में सहयोग किया। फिर 15–16 वर्ष तक भैंस और गन्ना बेचकर पैसा दिया, ताकि पत्नी पढ़ सके। लेकिन अब जब वह शिक्षित होकर सरकारी नौकरी पाने लगी है, तो वह पति के साथ नहीं आना चाहती है। राजेश ने कहा कि उसने पढ़ाई के दौरान लगभग डेढ़ लाख रुपये दिए, दो भैंस बेचकर 20,000 और 15,000 रुपये दिए, गन्ने की बिक्री से 60,000 रुपये दिए। कहा गया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद तक वे पति के घर में रहेंगे, नौकरी लगने के बाद साथ रहेंगे। माता-पिता की जिम्मेदारी को लेकर पति ने कहा कि वे अभी भी अपने माता-पिता के साथ रहना चाहते हैं और दूसरी शादी या vetëm निर्णय को नहीं मना सकता। बेटी के जन्म और नामकरण को लेकर भी चर्चा होती रही, लेकिन पत्नी अस्पताल से बच्चा लेने की बात कर रही है।
0
0
Report

ढाई करोड़ खर्च, फिर भी सूखी पड़ी भैंसही नदी

VKVasim KhanFollow2m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मोहम्मदाबाद गोहना मऊ में भैंसही नदी पुनर्जीवन योजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी नदी कई स्थानों पर सूखी पड़ी है। तलहटी में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और किनारों पर लगाए गए पौधे भी सूखने लगे हैं, जिससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। भैंसही नदी के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत 1 मार्च 2025 को रसूलपुर गांव से हुई थी। करीब 53 किलोमीटर लंबी नदी की खुदाई, सफाई और पौधरोपण कराया गया था। अधिकारियों ने सालभर पानी रहने का दावा किया था, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआती दौर में काम तेजी से हुआ, लेकिन बाद में रखरखाव के अभाव में योजना प्रभावहीन हो गई। समाजसेवी अखंड प्रताप सिंह और महेंद्र यादव ने नदी को स्थायी रूप से जलयुक्त बनाने की मांग की है। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से बात कर अधूरे कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे।
0
0
Report

रतलाम के मंत्री चेतन काश्यप ने 17 करोड़ लागत सड़क की गुणवत्ता जांच आदेश दिए

Ratlam, Madhya Pradesh:CHANDRASHEKHAR SOLANKI/रतलाम रतलाम में भाजपा के कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। क्यों की आमतौर पर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, गुणवत्ता में कमी या अनियमितताओं को लेकर विपक्ष आंदोलन करता है या जनता सड़क पर उतरती है, लेकिन इस बार मामला अलग है。 मंत्री चेतन काश्यप ने खुद अपने विधानसभा क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये लागत सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद बगैर किसी के प्रदर्शन विरोध के पहले जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह सड़क जावरा रोड अंडर ब्रिज से सेजावता चौराहे तक करीब 4 किलोमीटर लंबी बनाई गई है। निर्माण कार्य में गड़बड़ी और गुणवत्ता में कमी की शिकायत मिलने पर मंत्री ने बिना किसी विरोध प्रदर्शन का इंतजार किए निष्पक्ष जांच बैठा दी। खास बात यह है कि जांच समिति में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। जाँच समिति के अध्यक्ष एस.आर. गोरखेड़े, प्रभारी मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग इंदौर परिक्षेत्र को बनाया गया है। वहीं सदस्य के रूप में मयंक शुक्ला, प्रभारी अधीक्षण यंत्री भोपाल, और गणेश प्रसाद पटेल, अधीक्षण यंत्री उज्जैन मंडल को शामिल किया गया है。 मंत्री चेतन काश्यप के इस फैसले को जनता हितैषी और पारदर्शी कार्यशैली के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि इसी तरह जनता की शिकायताओं पर तुरंत कार्रवाई करें, तो बिना आंदोलन के भी न्याय मिल सकता है。 फिलहाल देखना होगा की जाँच में गुणवत्ता में क्या कमी आती है और कितनी गड़बड़ी?
0
0
Report
Advertisement

शिव पुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, दिनेश साहू गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के वनांचল क्षेत्र अंबागढ़ चौकी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में भोलेनाथ सेवा समिति की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम होलिकासा निवासी दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोलेनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने अंबागढ़ चौकी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दिनेश साहू ने समिति को भरोसा दिलाया था कि वह 8 मई से 14 मई तक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित कराएगा। इसके एवज में समिति से करीब 21 लाख रुपये लिए गए थे। समिति के सदस्यों को बाद में टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि उन्हीं तारीखों में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा रांची में प्रस्तावित है। संदेह होने पर समिति ने कथावाचक के कार्यालय से संपर्क किया, जहां से बताया गया कि अंबागढ़ चौकी में किसी कथा आयोजन की जानकारी कार्यालय को नहीं है और न ही किसी प्रकार की राशि जमा कराई गई है। इसके बाद समिति के सदस्यों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी झांसे में तो नहीं लिया है।
0
0
Report

पायरी गांव की आंगनवाड़ी: जर्जर भवन और दूषित शौचालय बच्चों के लिए खतरा

Agar, Madhya Pradesh:एंकर - बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल के लिए सरकार ने गांव-गांव में आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए हैं, ताकि उन्हें शारीरिक और मानसिक विकास के साथ जरूरी पोषण मिल सके। लेकिन आगर मालवा जिले के पायरी गांव में जब आंगनवाड़ी केंद्र की हकीकत देखी गई, तो तस्वीर बेहद चौंकाने वाली नजर आई। यहां आंगनवाड़ी केंद्र खुद के भवन में नहीं, बल्कि प्राथमिक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहा है। वहीं स्कूल और आंगनवाड़ी के बच्चों के इस्तेमाल में आने वाले शौचालय में पशुओं के खाने का भूसा भरा हुआ मिला। शौचालय अधूरा और जर्जर हालत में है। वीओ - पायरी गांव में संचालित इस आंगनवाड़ी केंद्र में चालीस से ज्यादा बच्चों का पंजीयन है, लेकिन मौके पर दस बच्चे भी मौजूद नहीं मिले। बच्चों के खेलने की सामग्री भी केंद्र में नहीं थी। बताया गया कि खेल सामग्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने घर पर रखती हैं। वीओ - आंगनवाड़ी केंद्र जिस अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहा है उसकी हालत बेहद खराब है। बीम और कॉलम लगभग कमजोर हो चुके हैं और दीवारों का प्लास्टर हाथ लगाने से झड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाइट - बनेसिंह, ग्रामीण बाइट - राहुल, ग्रामीण वीओ - करीब बयालीस डिग्री तापमान के बीच बच्चों के लिए बिजली और पंखों तक की व्यवस्था नहीं है। पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं होने से बच्चे अपने घर से पानी की बोतल लेकर आने को मजबूर हैं। या फिर जैसे तैसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने साधनों से पानी की व्यवस्था जुटाने को मजबूर है। बाइट - मंजु बाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वीओ - सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभा रहे हैं...? और जनप्रतिनिधियों को अगर वाकई बच्चों की चिंता होती, तो शायद पायरी गांव के इस आंगनवाड़ी केंद्र की तस्वीरें इतनी बदहाल नहीं दिखाई देतीं।
0
0
Report

मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, इमरजेंसी से एमसीएच विंग तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, एमसीएच विंग, चिल्ड्रेन वार्ड एवं ओपीडी सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण एवं उपचार व्यवस्था की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वार्डों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एमसीएच विंग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए स्टाफ नर्स से मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं के कार्ड पर अंकित स्वास्थ्य संबंधी विवरणों का नियमित एवं सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए, जिससे उनकी स्थिति की प्रभावी निगरानी हो सके और जटिल परिस्थितियों से समय रहते बचाव किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों के मामलों की भी छानबीन की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना गंभीर कारण अथवा अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को यथासंभव मेडिकल कॉलेज में ही बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान डॉ. आर.के. श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

60% अंक और 100% रिजल्ट की शर्त से पीएम श्री स्कूल भर्ती पर विवाद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के लिए भेजी जाने वाले शिक्षकों की योग्यता से संबंधित बड़ा विवाद खड़ा हो रहा है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों से पीएम श्री स्कूलों में लगभग 4000 से अधिक पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता तय की गई है, जिसमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक योग्यता तक हर परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता और पिछले पांच वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परिणाम जैसी शर्तें शामिल हैं। शिक्षक संगठनों ने इसे अव्यावहारिक बताया है। राजस्थानी शिक्षक संघ एकीकृत के प्रमुखों ने कहा कि ऐसे नियमों से प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों पर अस्वीकार्य दबाव पड़ेगा, और पूर्व में भी प्रतिनियुक्ति के लिए इंटरव्यू लेने के बावजूद नियुक्ति नहीं दी गई। Pradesh में 4000 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, पर कड़े नियमों के कारण विरोध शुरू हो गया है। शिक्षक संगठनों ने नियमों में बदलाव की मांग उठाई है, और अब देखना है कि विभाग किसी यू-टर्न लेता है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में गेहूं खरीदी में नंबर-1, किसानों को मिली तेज़ भुगतान और टोकन व्यवस्था

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन प्रदेश में गेहूं खरीदी में नंबर-1 75 हजार से ज्यादा किसानों से खरीदा गया 4.69 लाख मीट्रिक टन गेहूं उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की निगरानी में उज्जैन जिला प्रदेश में गेहूं खरीदी में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जिले में किसानों से गेहूं खरीदी का काम लगातार जारी है और प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर टोकन दिए जाएं और लाइन के अनुसार खरीदी की जाए। उन्होंने स्वीकृति पत्र जारी करने की स्थिति की भी जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि 24 हजार मीट्रिक टन गेहूं में से 20 हजार मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से भी बातचीत की। ग्राम खलाना के एक किसान ने बताया कि उसने अब तक चार ट्रॉली गेहूं बेचा है और करीब 24 घंटे में खरीदी प्रक्रिया पूरी हो गई। किसान ने यह भी बताया कि बिल बनने के तीन दिन के भीतर भुगतान मिल गया। किसान ने अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक के अनुसार जिले के 198 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी जारी है। 7 मई तक 75 हजार 309 किसानों से 4 लाख 69 हजार 564 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से 4 लाख 2 हजार 426 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन भी हो चुका है। किसानों को अब तक 450.67 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। साथ ही 22 हजार 353 गठान बारदाना जारी किया जा चुका है। बाइट - कलेक्टर रौशन कुमार सिंह
0
0
Report

एबी रोड पर भिड़ंत: दो युवकों की मौत, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर घायल

Dhar, Madhya Pradesh:धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधी में पुरानी एबी रोड पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाबला सर्विस सेंटर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जगदीश पिता शिवकुमार नायक (37) निवासी चिकटियाबढ़ टांडा और मोहन पिता धनसिंग भील (25) निवासी भोडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार गुजरी बगवानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष करण kahiर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके हाथों में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश नायक ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहे थे, तभी सड़क पर भीड़ देखकर रुके। मौके पर पहुंचने पर हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने घायलों को पिकअप वाहन से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. सचिन पाटीदार ने जांच के बाद जगदीश और मोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल करण kahiर का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे.
0
0
Report

इटावा महिला/पुरुष फाइनेंस कर्मियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल: चाबी निकालना और बदसलूकी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा शहर में इन दिनों फाइनेंस कर्मियों की गुंडागर्दी खुलेआम देखने को मिल रही है नेशनल हाइवे पर फाइनेंस कर्मी के द्वारा चलती बाइक सवार की बाइक से चाबी निकलते हुए और उसके साथ बदसलूकी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में फाइनेंस कर्मी के द्वारा बाइक में नंबर प्लेट न होने की बात कर रहा है जबकि बाइक सवार का कहना है नंबर प्लेट चेक करने का अधिकार प्रशासनिक अधिकारियों का है हालांकि इन दिनों फाइनेंस कर्मी की गुंडागर्दी चरण सीमा पर है इससे पूर्व में भी कई लोगों से मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली gun attack: पूर्वांचल के लोगों के हक और बेरोजगारी पर राजनीतिक तकरार तेज

Delhi, Delhi:पप्पू यादव, सांसददिल्ली के जाफरपुर कलां में पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, पूर्वांचल के लोग देश के नागरिक नहीं है क्या भारत को बनाने में क्या पूर्वांचल के लोगो की भूमिका नहीं है क्या सबसे ज़्यादा मेहनत पूर्वांचल के लोग करते है, अपने बच्चो के भविष्य के लिए बिहार के लोग मेहनत करते है। सबसे ज़्यादा भूमिका बिहार के लोग और पूर्वांचल के लोग करते है। महाराष्ट्र में कहा गया की जो मराठी बोलेगा वही रहेगा, यह सही नहीं है. शीला जी ने पूर्वांचल के लोगो को सम्मान दिया, कांग्रेस हमसे पूर्वांचल के लोगो को सम्मान देते है। बिहार के बच्चे को गोली मारी गई सीने में कोई बीजेपी ने संवेदना व्यक्त नहीं की पीएम ने गृह मंत्री ने कुछ नहीं कहा। दिल्ली पुलिस इसमें शामिल है, करवाई होनी चाहिये, कोई मुआवजा या नौकरी की बात नहीं कही जा रही है जहाँ बीजेपी की देश में सरकार है वहाँ पूर्वांचल के लोगो के अधिकार छीने जाते है। न्याय के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी, कांग्रेस की तरफ़ से रोजगार के लिए और मदद की जाएगी। और आर्थिक मदद की जाएगी । पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को 50 हज़ार रुपये दिए आर्थिक मदद देने पर आगे भी दिया है भरोसा। देवेन्द्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बिहार के युवा की गोली मारकर हत्या की गई पीड़ा से परिवार गुजर रहा है, दिल्ली देश की राजधानी है मौजूदा रूप को देख पाते है तो ना केवल पूर्वांचल के लोग हो बल्कि देश के अलग अलग राज्यों से आते है जहाँ लोगो को रोजगार दिया है अब दिल्ली की हालत जैसी हो रही है उसे देख का दुख होता है रक्षक ही भक्षक बन जाय तो दुख होता है, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या की है। दिल्ली सरकार को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए थी पीड़ित परिवार को सरकार एक करोड़ का मुआवजा दे , सरकारी नौकरी दी जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top