Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845101
रामनगर के पास बाघ दिखने से ग्रामीण दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू शुरू किया
IAImran Ajij
Feb 07, 2026 16:16:17
Bagaha, Bihar
ANCHORED BY BIGGEST NEWS FROM WEST CHAMPANJ ZILA RAMNAGAR NEAR M STOP M SAN NADI KE KINARE BELWA AUR DHANRPA GAONON KE SAMI P B AGAH T he Bengal tiger tracks on the bank of the M SAN river near Belwa and Dhanrpa villages have created a stir. Therefore, a forest department team reached the spot and is engaged in tracing the tiger. The CF doctor Neshamani confirmed this over the phone from VTR. It is said that a tiger, having strayed from the only Valmiki Tiger Reserve in Bihar, was seen strolling near the Ramnagar M San river, close to Belwa and Dhanrpa villages, which caused panic among the people. However, the VTR team is engaged in tiger rescue operations. It is being said that farmers were heading towards their fields when the tiger suddenly appeared, causing panic among the farmers. Upon receiving the information, forest department teams reached the spot and began tiger rescue efforts via paw paths. Officials appealed to people to avoid venturing alone into fields or away from the village towards the riverbank. The CF also advised marching towards the fields with sticks in a group. It should be noted that in Bihar’s sole Valmiki Tiger Reserve, the tiger population has reached around 60, while leopards are close to 100, often venturing into residential areas due to open boundaries. Therefore, people need to stay alert and immediately inform the forest department if any wildlife is seen so that timely rescue or safe relocation to the forest can be carried out. BITE- Dharmendra Saha and Arjun Yadav. BITE- eye-witness farmers and villagers.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Feb 07, 2026 18:02:36
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग – बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए की हुई क्षति. घटना रोशना थाना क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत के महादेवपुर गांव का. शनिवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगलगी की घटना में लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया गया. कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत के महादेवपुर गांव निवासी टुनटुन भगत की घर शनिवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई. उक्त घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उसके बाद रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी पुलिस दलबल के साथ अग्निशामक टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. अग्निशामक टीम के द्वारा भी आग को बुझाया गया. आग पीड़ित ने मौखिक बताया कि घर में रखे बोरा प्लास्टिक का डब्बा, कुर्सी, टेबुल, पलंग इत्यादि सामान जलकर राख हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने आगलगी की घटना में लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया है. वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं. उक्त घटना से आगल पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 07, 2026 18:02:18
Jamui, Bihar:जमुई: बिहार के जमुई जिले में एक बंगाल के स्क्रैप कारोबारी के अपहरण का मामला बिल्कुल फिल्मी कहानी जैसा सामने आया है। लेन-देन के बहाने बुलाकर कारोबारी का अपहरण कर लिया गया, फिर उन्हें नशे की दवा देकर तीन दिनों तक अलग-अलग जिलों में घुमाया जाता रहा। आखिरकार पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया और दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के लिलुआ निवासी स्क्रैप कारोबारी धर्मेंद्र कुमार महतो (37) को 6 फरवरी को पैसों के लेन-देन के बहाने बख्तियारपुर बुलाया गया था। वहीं से अपराधियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर अपहरण कर लिया। नशे की दवा देकर बनाया बंधक जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अपराधी कारोबारी को नशे की गोली देकर बेहोशी की हालत में रखते थे। उन्हें सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर बख्तियारपुर, मोकामा, देवघर और जमुई सहित कई इलाकों में घुमाया गया। अपराधियों की मंशा मोटी रकम की उगाही करने की थी और वे किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर लक्ष्मीपुर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कारोबारी को सकुशल मुक्त करा लिया। दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है: नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू, पिता चंद्रभूषण सिंह, ग्राम पेंधी, थाना बरहट, जिला जमुई सोनू कुमार तांती उर्फ रेड्डी, पिता स्व. सुनील तांती, ग्राम दाबिल, थाना खैरा, जिला जमुई कांड में प्रयुक्त सफेद स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया है। तलाशी के दौरान गाड़ी से नशे की दवाइयां भी बरामद हुई हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी एसडीपीओ ने बताया कि इस अपहरण कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई और एक कारोबारी की जान बच सकी।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 07, 2026 18:01:53
Morena, Madhya Pradesh:गुना जिले की चाचौड़ा उपजेल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर जेल के भीतर कैदियों के साथ मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, घटना के बाद से ही उपजेलर यू.एस. मोहाने जेल से नदारद बताए जा रहे हैं। वीडियो में पेड़ से खड़ा कर पीटे जा रहे कैदी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जिसे उपजेलर बताया जा रहा है,कैदियों को पेड़ से खड़ा करके उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। हालांकि, फुटेज थोड़ा धुंधला (ब्लर) है, लेकिन मारपीट की घटना साफ नजर आ रही है। इस मामले में एसडीएम रवि मालवीय ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले मीडिया के माध्यम से इस वीडियो की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि वीडियो की प्रमाणिकता और समय की जांच के लिए इसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है ताकि यह पता चल सके कि असल में किस कारण से कैदियों को इस तरह प्रताड़ित किया जा रहा था। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के भी लग रहे आरोप एसडीएम रवि मालवीय ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से उपजेल में कैदियों से पैसों की मांग को लेकर भी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। ऐसी खबरें हैं कि जेल के भीतर सुविधाओं के नाम पर कैदियों के परिजनों से अवैध वसूली की जा रही थी। अब मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। जब इस संबंध में उपजेलर यू.एस. मोहाने से चर्चा की गई, तो उन्होंने इसे छह महीने पुराना बताया, जबकि स्थानीय लोगों और अन्य सूत्रों का दावा है कि यह वीडियो महज तीन महीने पुराना है। अधिकारी नदारद, वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई रिपोर्ट बताया जा रहा है कि वे पिछले तीन-चार दिनों से जेल से नदारद हैं और वर्तमान में छुट्टी पर बताए जा रहे हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद और वरिष्ठ कार्यालय से निर्देश मिलते ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जेल के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने मानवाधिकारों और जेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जिला प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कौन था और जेल के संवेदनशील क्षेत्र में मोबाइल कैसे पहुँचा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 07, 2026 18:01:34
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आईआईटी जोधपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक अरोड़ा को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में लगाई गई एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं को निरस्त कर दिया है। जस्टिस संदीप शाह की एकलपीठ ने महत्वपूर्ण कानूनी टिप्पणी करते हुए कहा कि आईआईटी निदेशक का बंद कार्यालय पब्लिक व्यू के दायरे में नहीं आता, इसलिए ऐसे स्थान पर हुई कथित घटना पर एससी एसटी एक्ट की धाराएं स्वतः लागू नहीं होतीं। मामला 2 सितंबर 2025 को पुलिस थाना करवड़, जोधपुर सिटी ईस्ट में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। आरोप था कि आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश अग्रवाल के कार्यालय में हुई बहस के दौरान डॉ. अरोड़ा ने हाथापाई की, चोट पहुंचाई और कर्मचारी विवेक गौतम के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके आधार पर बीएनएस की धाराओं के साथ एससी एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गई थीं। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जोशी और अधिवक्ता हर्षित भुरानी ने दलील दी कि कथित घटना निदेशक के निजी कक्ष में हुई, जो सार्वजनिक दृष्टि में नहीं आता। साथ ही नीच शब्द को जाति-नाम से जुड़ी गाली नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि सार्वजनिक दृष्टि का अर्थ ऐसा स्थान है, जहां आम लोग या अजनबी बड़ी संख्या में देख या सुन सकें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नीच शब्द अपने आप में जातिसूचक नहीं है। इन निष्कर्षों के आधार पर हाईकोर्ट ने एससी एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही को निरस्त कर दिया, हालांकि अन्य आरोपों पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई खुली रखी गई है。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 07, 2026 18:01:12
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर प्रदेश की जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मिलावटखोरों और कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा—यह संदेश सरकार और प्रशासन ने साफ तौर पर दे दिया है। इन्हीं निर्देशों की पालना में जोधपुर पुलिस कमिश्नर की सीएसटी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है और बाजार में देसी घी की मांग चरम पर होती है। देसी घी को भारतीय खान-पान में स्वास्थ्य और पोषण का अहम स्रोत माना जाता है। यहां तक कहा जाता है कि शुद्ध देसी घी खाने से सेहत बनती है लेकिन जोधपुर में मिलावटखोर इसी भरोसे का फायदा उठाकर लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ कर रहे थे। नकली घी में रिफाइंड पाम ऑयल और अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाकर उसे नामी ब्रांड्स के नाम से बाजार में खपाया जा रहा था, जिससे आमजन को गंभीर बीमारियों का खतरा था। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) शाहीन सी. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनील के. पंवार के निकट सुपरविजन में सीएसटी टीम को नकली घी की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस थाना मंडोर हल्का क्षेत्र के नंदपुरी योजना, आंगणवा में दबिश दी गई। फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली घी और सामग्री बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस और संबंधित विभागों को फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने का पूरा सेटअप मिला। मौके से सागर सरस, जय श्री कृष्णा, सुमन गोल्ड, दीप कृष्णा, डेयरी ट्रीट, प्योर अमुल्या जैसी नामी कंपनियों से मिलते-जुलते नामों वाले करीब 164 नकली घी से भरे टीन, 800 से अधिक खाली टीन, रिफाइंड पाम ऑयल, घी स्टोर करने के लिए एक बड़ा और एक छोटा टैंक, घी गर्म करने हेतु 6 गैस चूल्हे और 6 गैस सिलेंडर, बड़े स्तर की पैकिंग और लेबलिंग मशीनरी प्लास्टिक डिब्बे, ढक्कन, स्टीकर, माप-तौल कांटा सहित अन्य सामग्री बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी दस्तयाब मौक से नवीन कुमार पुत्र महावीर चंद, उम्र 38 वर्ष, जाति जैन, निवासी बालेसर दुर्गावता, पुलिस थाना बालेसर, जिला जोधपुर को दस्तयाब किया गया। आरोपी वर्तमान में भदवासिया 80 फीट रोड, थाना माता का स्थान क्षेत्र में रह रहा था और लंबे समय से नकली घी का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस थाना मंडोर, सीएसटी टीम और डीएसओ (जिला रसद/स्वास्थ्य विभाग) की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। नकली घी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह माल किन-किन इलाकों में सप्लाई किया गया। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 07, 2026 18:00:43
Alwar, Rajasthan:अलवर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी पहुंची अलवर सुबह अलवर टाइगर मैराथन में करेंगे शिरकत अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अलवर टाइगर मैराथन हाफ का आयोजन 8 फरवरी को सुबह पांच बजे शुरू होगा , केंद्रीय मंत्री ,अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वी शक्ति द्वारा आयोजित अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है , इस मैराथन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी अलवर पहुंच चुके है , रात करीब 9 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री अलवर पहुंचे , दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर शीतल मोड पर अलवर सीमा में वन मंत्री संजय शर्मा ,रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ,जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया , उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा जहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव , वन मंत्री संजय शर्मा , तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, बहरोड़ विधायक डॉक्टर जसवंत यादव सहित पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंहल ,रामहेत यादव , मामन सिंह यादव सहित जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता और महासिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया , सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया । उधर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी शाम करीब 5 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से अलवर पहुंची जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । सुबह पांच बजे अलवर टाइगर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा इस दौरान करीब 18 हजार से ज्यादा धावक इस दौड़ में शामिल हो रहे है , अंतरराष्ट्रीय अलवर टाइगर मैराथन में आठ देशों के 31 एथलीट भी भाग ले रहे है ।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 07, 2026 18:00:29
Ujjain, Madhya Pradesh:शिव नवरात्रि के दूसरे दिन दिव्य श्रृंगार में भगवान महाकालेश्वर ने दिए भक्तों को दर्शन रुद्राभिषेक के बाद केसर-चंदन लेपन, जलाधारी में अर्पित हुई पूजन सामग्री, मंदिर परिसर में हुई भव्य विद्युत सज्जा उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव नवरात्रि के दूसरे दिन आज ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर ने दिव्य श्रृंगार में भक्तों को दर्शन दिए。 शिव नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिवस का शुभारंभ महाकालेश्वर मंदिर स्थित कोटितीर्थ कुंड पर गणेश पूजन एवं कोटेश्वर महादेव के पूजन-अभिषेक-आरती के साथ हुआ। महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा भगवान महाकालेश्वर का एकादश-एकादशनी रुद्रपाठ के माध्यम से अभिषेक किया गया。 रुद्राभिषेक के पश्चात ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर पर केसर एवं चंदन का लेपन किया गया। इसके बाद भगवान की जलाधारी में अबीर, गुलाल, कुमकुम, हल्दी एवं मेहंदी सहित पूजन सामग्री अर्पित की गई。 संध्या कालीन पंचामृत पूजन के पश्चात भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार किया गया। संध्या पूजन के बाद भगवान महाकालेश्वर ने अलौकिक एवं मनोहारी रूप में भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही मेखला, दुपट्टा, मुकुट, मुंड-माला, छत्र, नागकुंडल एवं फलों की माला से भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन एवं सूखे मेवों से किए गए श्रृंगार ने दर्शन को और भी दिव्यता प्रदान की। शिव नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया, जिससे संपूर्ण महाकाल लोक और मंदिर परिसर भक्तिमय प्रकाश से जगमगा उठा।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 17:50:52
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज तहसील के ग्राम गोरा लोकनाथपुर में धार्मिक उल्लास और सनातन परंपराओं की अनुपम छटा देखने को मिल रही है। गांव के शिव मंदिर परिसर में भगवान शिव परिवार, शनिदेव और राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान के साथ प्रारंभ हो गया है। मंत्रोच्चार के बीच आरंभ हुए इस पावन आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बन गया है। आयोजन समिति के अनुसार आगामी सोमवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के बाद विधिवत रूप से मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है, वहीं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे गांव को आस्था के रंग में रंग दिया। 51 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रामगंगा नदी से पवित्र जल भरकर कलश धारण किए। आचार्यों के वैदिक मंत्रों के साथ गंगाजल भरवाया गया, जिसके बाद डीजे पर भक्ति गीतों के बीच कलश यात्रा गांव की गलियों से होती हुई शिव मंदिर पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष से यात्रा का स्वागत किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित विनीत त्रिगुनायत, पंडित उत्तम त्रिगुनायत, पंडित अमित शंखधार, पंडित शिवम शंखधार एवं पंडित सुमित शंखधार द्वारा शुद्ध वैदिक परंपराओं के अनुसार किया जा रहा है। वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं में ओमप्रताप उपाध्याय, प्रमोद कुमार मिश्रा, बाबूराम कश्यप, नीरेश शर्मा, गणेश कश्यप, गजेंद्र, सोमपाल सिंह, लक्ष्मीदत्त मिश्रा, विनोद शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 07, 2026 17:45:59
New Delhi, Delhi:शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे एमसीडी मालखाने में भीषण आग, 20 गाड़ियां जलकर खाक। उत्तर पूर्वी शाहदरा जिला फ्लाईओवर के नीचे एमसीडी के मालखाने में लगी भीषण आग ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। शनिवार रात करीब 9 बजे ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी। आग इतनी तेजी से फैली कि मालखाने में खड़ी दर्जनों गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। आग जलती गाड़ियों को जब्त रखने वाले मालखाने में लगी थी। देखते ही देखते करीब 20 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए आठ से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर लगाए गए। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रश्न उठ रहे हैं। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि खुले फ्लाईओवर के नीचे इतने बड़े पैमाने पर जब्त गाड़ियों को रखने की व्यवस्था कितनी सुरक्षित है। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 07, 2026 17:45:44
Dholpur, Rajasthan:बारां-झालावाड़ सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह राजाखेड़ा पहुंचे। वरिष्ठ भाजपा नेता हरिचरण सिंह जादौन को दी श्रद्धांजलि। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिचरण सिंह जादौन को भावभीनी श्रद्धांजलि। धौलपुर के राजाखेड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष धौलपुर एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरिचरण सिंह जादौन के निधन पर बारां झालावाड़ सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह राजाखेड़ा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि हरिचरण सिंह जादौन संगठन के प्रति समर्पित, जुझारू और जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने जीवनभर पार्टी और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी।उनका निधन पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।उल्लेखनीय है कि ठाकुर हरिचरण सिंह जादौन का जयपुर में उपचार के दौरान निधन हुआ था। वे लंबे समय से असाध्य रोग से पीड़ित थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त कर चुकी हैं।हरिचरण सिंह जादौन को राजे के करीबी सलाहकारों में गिना जाता था।बीमारी के दौरान भी वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह समय-समय पर राजाखेड़ा आकर उनका हालचाल पूछते रहे थे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व आरपीएससी चेयरमैन श्यामसुंदर शर्मा, भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी विवेक रावत (आईआरटीएस),सैंपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बड़े पुत्र भाजपा नेता राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार खनपुरा स्थित हरिचरणधाम मंदिर परिसर, नागर रोड, राजाखेड़ा में किया गया।उनके पुत्र डॉ. धर्मपाल जादौन धौलपुर के पूर्व जिला प्रमुख रह चुके हैं।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि हरিচरण सिंह जादौन का संगठनात्मक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल था।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 07, 2026 17:45:29
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 17:42:32
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top