Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845438

बेतिया में सड़क हादसे में 11 घायल; इंटर की परीक्षार्थी भी शामिल

DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 09, 2026 09:04:30
Bettiah, Bihar
बेतिया से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में ग्यारह लोग घायल हो गए हैं। कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में घायलों में 6 छात्राएं और पांच परिजन शामिल हैं, सभी घायलों का इलाज लौरिया सीएचसी में चल रहा है। घायलों में इंटर की परीक्षार्थी भी शामिल है जो परीक्षा देने जा रही थी। घटना नरकटियागंज जयमंगलापुर की है, जहां एक अनियंत्रित कार ने ऑटो में भीषण टक्कर मार दी। ऑटो में सवार ग्यारह यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने कार और ऑटो को जप्त कर लिया है; पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Feb 09, 2026 11:03:57
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 9 फरवरी। जन-सुरक्षा, पशु-पक्षियों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरियाणा सरकार द्वारा चाइनीज मांझा (कांच, धातु या अन्य नुकीले पदार्थों से लेपित पतंग डोर) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की अधिसूचना संख्या S.O. 5/C.A.29/1986/S.5/2023 दिनांक 21 मार्च, 2023 के द्वारा राज्य में चाइनीज मांझा के उत्पादन, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति, आयात एवं उपयोग पर पूरी तरह रोक लागू है। मानव जीवन और वन्यजीव संरक्षण के लिए हरियाणा पुलिस का कड़ा रुख। हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में इस प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इसके कारण सड़क हादसे, जानलेवा चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पर पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। प्रतिबंधित मांझा बेचने, रखने या इस्तेमाल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पतंगबाजी के लिए केवल साधारण सूती डोर का ही उपयोग करें और यदि कहीं चाइनीज मांझा का प्रयोग या बिक्री दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। जनहित में सख्ती: चाइनीज मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार केवल साधारण सूती (कॉटन) डोर से ही पतंग उड़ने की अनुमति है, जो किसी भी प्रकार के काँच, धातु, रासायनिक लेप अथवा थ्रेड स्ट्रेंथनिंग सामग्री से मुक्त हो। प्रतिबंधित मांझा का उपयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह मानव जीवन, वन्यजीव एवं सार्वजनिक संपत्ति के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी सीपी/एसएसपी, रेंज अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखें, प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों व उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करें तथा बाजारों में नियमित जांच एवं जब्ती अभियान चलाएं। जन-जागरूकता पर जोर: स्कूलों और समुदायों में चाइनीज मांझा के खतरों की जानकारी। इसके अतिरिक्त, आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर बाजारों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामुदायिक स्तर पर चाइनीज मांझा से होने वाले खतरों के संबंध में आवश्यक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित मांझा की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासन को दें। हरियाणा पुलिस आम जनता से सहयोग की अपील करती है कि वे सुरक्षित पतंगबाजी को अपनाएं और कानून का पालन कर समाज को सुरक्षित बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 09, 2026 11:03:40
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के दामजीपुरा गांव में बीते दिनों सांप्रदायिक घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार ज़मीनी स्तर पर प्रयास कर रहा है। आज जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दूरस्थ इलाकों का संयुक्त भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। गौरतलब है कि बीते दिनों ग्राम दामजीपुरा में सांप्रदायिक तनाव के दौरान आगजनी की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से प्रशासन लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। संयुक्त भ्रमण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन ने नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहाद्र बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी सख्त संदेश दिया गया। अधिकारियों ने नागरिकों को किसी भी भ्रामक, अपमानजनक या आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की समझाइश दी। प्रशासन का साफ संदेश है कि शांति और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। जिले में अमन चैन बनाए रखने के लिए प्रशासन हर स्तर पर सतर्क और सक्रिय है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 11:03:37
Deoria, Uttar Pradesh:

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत पथरदेवा, जनपद देवरिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रान्ति सिंह और अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह एवं समस्त सभासदगण की ओर से नगरवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ


इस राष्ट्रीय पर्व पर नगर पंचायत द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र अपील की जाती है—

सदैव घरेलू शौचालय का प्रयोग करें। खुले में शौच न केवल अस्वच्छता फैलाता है, बल्कि यह सामाजिक अपराध भी है।

प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी वस्तुओं (गिलास, प्लेट, थाली आदि) का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। यह स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है।

नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वृक्षों की रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।


नगर आपका अपना है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।


गृहकर एवं अन्य करों का समय से भुगतान कर नगर विकास में योगदान दें।

भवन मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही भवन निर्माण कार्य कराएँ।

नगर में लगे हाईमास्ट एवं एलईडी लाइटों को क्षति न पहुँचाएँ, ये रात्रिकालीन सुरक्षा के प्रहरी हैं।


सड़कों, नालियों एवं नगर पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण न करें।


नालों, नालियों, तालाबों एवं पोखरों में कूड़ा-कचरा न डालें।

स्वच्छ भारत – एक कदम स्वच्छता की ओर
आइए, मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित नगर पथरदेवा के संकल्प को साकार करें।

जय हिंद!

0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Feb 09, 2026 11:03:30
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 09, 2026 11:02:36
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रही एक महिला पर्यटक को कुचल दिया। हादसे में महिला पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे स्थित घसियार श्रीनाथजी मंदिर के पास हुई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शव क्षतविक्षत हो गया। महिला की बेटी दौड़कर अपने मां के शव के पास पहुंची और लिपटकर रोने लगी। वह बार-बार अपनी मां को पुकारत रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर शव को मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी किताब देवी ने बताया कि महिला अनिता यादव उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थी। वह अपनी बेटी निधि के साथ मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आई थी। घसियार स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद महिला सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार ट्रेलर का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। ट्रेलर गुजरात नंबर का और ऑरेंज कलर का था, जिसमें कोयला भरा हुआ था। महिला बेटी और ग्रुप के साथ 3 दिन पहले उदयपुर आई थी।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 09, 2026 11:01:56
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मंडला को बड़े शहरों से रेल को जोड़ने की मांग अब तेज़ हो गई है । वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे मंडला के लोगों ने आज रेल कनेक्टिविटी को लेकर मोर्चा खोल दिया है । रेलवे संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और महाराजपुर रेलवे स्टेशन के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार को साफ संदेश दे दिया की अब लड़ाई आर पार की है । वॉ - बड़े शहरों से रेल कनेक्टिविटी की मांग को लेकर मंडला में आज रेलवे संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया । महाराजपुर रेलवे स्टेशन के सामने समिति के सदस्यों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया । धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली जो महाराजपुर रेलवे स्टेशन पहुंची । यहां रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मंडला को जल्द से जल्द जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नागपुर और अन्य बड़े शहरों से सीधी रेल सेवा से जोड़ा जाए । रेलवे संघर्ष समिति का कहना है कि रेल कनेक्टिविटी के अभाव में मंडला जिला विकास की मुख्यधारा से कटता जा रहा है । रोजगार के अवसर सीमित हैं, व्यापार प्रभावित है और गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को इलाज, शिक्षा और रोज़गार के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है । समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा वहीं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनकी यह आवाज अब दिल्ली तक पहुंचेगी और मंडला को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना साकार होगा ।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 09, 2026 11:01:21
Noida, Uttar Pradesh:जब देश आजाद हुआ था भारत स्थिति दो प्रतिशत रह गई थी दुनिया में,आज भारत प्रगति की ओर अग्रसर है–सीएम भारत दुनिया में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है–सीएम कुंभ की परम्परा भारत के अंदर हजारों वर्षों की है,जैसे नैमिष की परम्परा है–सीएम राम के साथ एक आत्मीयता का रिश्ता हर भारतीय ने जोड़ा है–सीएम हर भारतीय समझता है हम सनातन धर्म के अनुयाई हैं इस पर गर्व करता है–सीएम मथुरा वृंदावन हमारा कार्य चल रहा है जैसे नैमिष में हमारा कार्य चल रहा है–सीएम सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा,सनातन मज़बूत होगा तो देश मजबूत होगा–सीएम बांग्लादेश से प्रतिदिन समाचार आ रहे है कि एक हिंदू जला दिया गया,सब मौन हैं–सीएम देश का दुश्मन आंखे लगाए बैठा है अगर हम बंट गए तो समझो कट गए–सीएम भूतकाल में हम कटे थे क्योंकि हम बटे थे–सीएम आज सीतापुर विकास की ऊंचाईयों को छू रहा है–सीएम महंत तेज नाथ जी का मै हृदय से अभिनन्दन करता हु–सीएम
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Feb 09, 2026 11:01:08
Raipur, Chhattisgarh:LOCATION- खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप सामाजिक बहिष्कार से त्रस्त व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम पीड़ित की पहचान शीतलाल निर्मलकर, निवासी कटंगी गंडई खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का किया प्रयास मौके पर मौजूद पुलिस और कर्मचारियों की तत्परता से टली बड़ी घटना हल्का झुलसा पीड़ित, हालत स्थिर — जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित का आरोप: गांव में किया गया सामाजिक बहिष्कार मनमाने अर्थदंड वसूली का विरोध करने पर बहिष्कृत करने का दावा बच्चों से बातचीत तक पर रोक, गांव में पूरी तरह अलग-थलग गंडई थाना, कलेक्टर कार्यालय, गृह मंत्रालय और मानवाधिकार आयोग में शिकायत का दावा न्याय न मिलने से हताश होकर उठाया आत्मघाती कदम पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 09, 2026 11:00:53
Dhanbad, Jharkhand:लोन सेटलमेंट विवाद को लेकर रिकवरी एजेंट अमित कुमार मित्तल उर्फ अग्रवाल के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी संगीता देवी के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण और 15 लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और छापामारी के दौरान पुलिस को संदेह के आधार पर सूर्या हाईलाइन अपार्टमेंट के डुप्लेक्स में रहने वाले विकास खंडेलवाल से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अमित मित्तल की धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के किचन में छिपाने की बात स्वीकार की पुलिस ने आरोपी के घर से मृतक का शव बरामद कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का गड़ांसा, खून लगा जिंस, मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी विकास खंडेलवाल (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लोन सेटलमेंट को लेकर दोनों के बीच विवाद था, जिसके कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Feb 09, 2026 11:00:28
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 10:54:18
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस प्लेस-जालौन यूपी डेट-09-02-2026 एंकर जालौन के आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में रविवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 27 वर्षीय योगेश यादव ने अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक योगेश, ग्राम गढ़ा निवासी रामसजीवन यादव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात योगेश अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला, तो योगेश का शव फंदे से झूलता मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर आटा थाना
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 10:53:05
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली के आदेशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “नशा उन्मूलन : पहल प्रगति का” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स-रेंजर्स एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायकों द्वारा किए गए मूल्यांकन में आर्यन ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा अनुज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही ड्रग फ्री इंडिया का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, डॉ. विजेंद्र प्रधान, डॉ. सचिन, डॉ. फैज सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रत्नाकर दुबे ने किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top