गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत पथरदेवा, जनपद देवरिया की ओर से नगरवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत पथरदेवा, जनपद देवरिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रान्ति सिंह और अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह एवं समस्त सभासदगण की ओर से नगरवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
इस राष्ट्रीय पर्व पर नगर पंचायत द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र अपील की जाती है—
सदैव घरेलू शौचालय का प्रयोग करें। खुले में शौच न केवल अस्वच्छता फैलाता है, बल्कि यह सामाजिक अपराध भी है।
प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी वस्तुओं (गिलास, प्लेट, थाली आदि) का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। यह स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है।
नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वृक्षों की रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
नगर आपका अपना है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
गृहकर एवं अन्य करों का समय से भुगतान कर नगर विकास में योगदान दें।
भवन मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही भवन निर्माण कार्य कराएँ।
नगर में लगे हाईमास्ट एवं एलईडी लाइटों को क्षति न पहुँचाएँ, ये रात्रिकालीन सुरक्षा के प्रहरी हैं।
सड़कों, नालियों एवं नगर पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण न करें।
नालों, नालियों, तालाबों एवं पोखरों में कूड़ा-कचरा न डालें।
स्वच्छ भारत – एक कदम स्वच्छता की ओर
आइए, मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित नगर पथरदेवा के संकल्प को साकार करें।
जय हिंद!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|