Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Champaran845401
80 किलो चरस-गांजा बरामदगी के बाद रिहाई पर हाईकोर्ट जाने की तैयारी
PKPankaj Kumar
Mar 14, 2026 10:08:44
Motihari, Bihar
80 किलो चरस-गांजा हुआ बरामद, जप्ती सूची भी बना वाबजूद इसके कैसे हो गई रिहाई ? रिहाई के खिलाफ हाईकोर्ट जानेगी मोतिहारी पुलिस मोतिहारी का सुगौली और हरसिद्धि चरस का हब माना जाता है । समय समय पर पुलिस की कारवाई में भारी मात्रा में चरस की खेप भी बरमाद होता रहता है पर सुगौली में बरमाद हुए 80 किलो चरस-गांजा बरामदगी इन दिनों काफी चर्चा में आ गया है। दरअसल 21 मार्च को सुगौली टोल प्लाजा और बंगरी गाँव से करीब 80 किलो चरस बरमाद हुआ था तब के मोतिहारी एसपी कान्तेश मिश्रा ने चरस के साथ पकड़े गए तस्करों के साथ प्रेसकांफ्रेन्स भी किया था। तब ऐसा लगा था कि सुगौली के एक बड़े ड्रग सिंडिकेट पर नकेल लगाने में मोतिहारी पुलिस कामयाब हो गई है पर ऐसा हो ना सका। सुगौली में ड्रग के खेल का यह कोई पहला मामला नहीं है। सुगौली रेलवे स्टेशन से तीन पिट्ठू बैग में करीब 24 किलो चरस बरमाद हुआ था पर जब वो कोर्ट में गया था तो चरस ईंट बन गया था जिसमे जप्ती सूची बनाने वाले सुगौली के सीओ कुंदन कुमार के अलावा जीआरपी और आरपीएफ के कई लोगों पर आर्थिक अपराध में एफआईआर दर्ज हुआ है। सुगौली के सीओ कुंदन कुमार ही इस मामले में भी जप्ती सूची बनाने वाले मजिस्ट्रेट थे। कैसे तीनो आरोपियो को कोर्ट से मिल गई रिहाई दरअसल चरस-गांजा को सुगौली के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बरमाद किया था और उनके ही बयान पर सुगौली थाना में एफआईआर दर्ज हुआ था। मुन्ना कुमार ने एफआईआर दर्ज कर जप्ती सूची बनाकर सम्भु साह को IO बनाते हुए केस सौपा था। गड़बड़ी की सुरुआत यहीं से हुई। अनुसंधानकर्ता सम्भु साह ने 90 दिन से पहले कोर्ट में पकड़े गए तीनों आरोपियो के खिलाफ चार्जशीट तो दाखिल कर दिया पर चरस-गांजा की जप्ती सूची बनाने वाले मजिस्ट्रेट का बयान अपने डायरी में दर्ज नहीं किया था। सरकारी वकील सम्भु शरण सिंह ने बताया कि दो जगह से बरामदगी थी पर एक जगह का सैम्पल जाँच में भेजा गया था जिसको लेकर आरोपियो को बेनिफिट ऑफ डाउट का लाभ मिल गया। अब अगर पुलिस चाहे तो अपील में जा सकती हैं। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतिहारी पुलिस आरोपियो के बरी हो जाने के खिलाफ अपील करेगी। हालांकि अपील का समय 30 दिन का था जो अब बीत चुका है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हाईकोर्ट में क्या अपील स्वीकार किया जाता है ? इधर मोतिहारी एसपी के द्वारा बनाया गया तीन सदस्यीय जांच टीम ने अपना जांच शुरू कर दिया है। जाँच पूर्ण होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की तीनों चरस तस्करों की रिहाई के दोषी कौन है ?
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OTOP TIWARI
Mar 14, 2026 11:31:40
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 14, 2026 11:31:25
Jalore, Rajasthan:जालोर, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश कमल छंगाणी के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कमल छंगाणी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में गणेशजी और सरस्वती की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ लोक अदालत की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद, एसीजेएम संख्या-1 राजेंद्रसिंह चारण, बार एसोसिएशन अध्यक्ष खसाराम परिहार, ट्रेनी मजिस्ट्रेट प्रियंका बैरवा, अलिसा मंसूरी, अक्षिता जैन तथा पैनल अधिवक्ता सरदारखान खोखर सहित कई अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे। लोक अदालत के दौरान दिनभर न्यायालयों में पक्षकारों की भीड़ लगी रही। विशेष रूप से प्री-लिटिगेशन बैंक संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 14, 2026 11:31:13
Patna, Bihar:एनडीए की बैठकें जनता के लिए नहीं, सत्ता बचाने और अपनी अंदरूनी कलह सुलझाने के लिए हो रही हैं: मधुमंजरी राजद की प्रवक्ता मधुमंजरी ने सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार को बने हुए अभी मात्र तीन महीने ही बीते हैं, लेकिन इनका पूरा ध्यान सिर्फ सत्ता के समीकरणों को साधने में लगा है। उन्होंने एनडीए सरकार को घेरते हुए कहा, "बैठकें तो इस बात पर होनी चाहिए थीं कि बिहार की जनता के लिए रोजगार कैसे आएगा। संविदा कर्मियों के मुद्दों को कैसे सुलझाया जाएगा, उनके लिए क्या नीतियां बनेंगी। रोज हो रही हत्याओं और बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं पर लगाम कैसे लगेगी। बिहार किस तरह से पिछड़कर सबसे निचले पायदान पर जा रहा है, इस पर मंथन होना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्य से इन जन सरोकार के मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही है।" राजद के इस आरोप के बाद विपक्ष के जवाब, विकास के मुद्दे और बिहार के हालात को लेकर आगे की बयानबाजी जारी रही। एक सांसद ने कहा कि एनडीए की बैठकें स्वाभाविक भूमिका निभा रही हैं और विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल ऐसे आयोजन करते हैं ताकि रणनीतियाँ स्पष्ट हों। राज्य के विकास कार्यों और सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर चर्चा के साथ-साथ आगामी राज्यसभा चुनावों की तैयारियाँ भी तेज होंगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने कहा कि एनडीए की बैठकें पूरी तैयारी के साथ प्रभावी चुनावी रणनीतियों पर केंद्रित हैं और 16 तारीख के चुनावों में भागीदारी मजबूत रहेगी। पाँचवीं सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चुनाव होना ही है और एनडीए की जीत सुनिश्चित है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 14, 2026 11:30:48
Churu, Rajasthan:ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने की साजिश का पर्दाफाश, एक महिला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी महिला को एसओजी टीम को सोपा मामले में अब तक बीस आरोपी गिरफ्तार सादुलपुर राजस्थान में वर्ष 2022 की तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में एसओजी पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महिला पर ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने का आरोप है। इस संबंध में आईपीएस अधिकारी ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक माफिया और फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसओजी टीम की ओर सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश देकर एक महिला को Detain किया। Detain की गई महिला एकता थालोर निवासी सादुलपुर है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए एसओजी टीम को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के जरिए उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयन पाने का प्रयास किया था। जांच के दौरान एक फर्जी ईमेल आईडी का भी खुलासा हुआ, जिसकी स्पेलिंग में गड़बड़ी होने के कारण पूरे फर्जीवाड़े का राज खुल गया। एसओजी अब इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और संभावित गिरोह की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में किसी भी तरह की धांधली और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मामले में एसओजी टीम ने ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने की साजिश का पर्दाफाश कर बीस आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 की तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से नौकरी प्राप्त करने के लिए ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट का इस्तेमाल करने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई की है। भर्ती प्रक्रियाओं में पेपर लीक माफिया और फर्जीवाड़े के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों ने ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से शिक्षक भर्ती में चयन पाने का प्रयास किया। तथा 14 जिलों में एक साथ रेड कर बड़ी कार्रवाई की है। तथा मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 14, 2026 11:30:32
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी गैस सिलेंडरों की मारामारी देखने को मिली। एंकर मझौली में गैस एजेंसी के बाहर शनिवार सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने की होड़ मची रही। कनिष्ठ पूर्ति अधिकारी निकिता सावलकर ने जांच की और गैस की पर्याप्त उपलब्धता की बात की, साथ ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के अलावा दूसरे विकल्पों की तलाश करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सर्वर समस्या के कारण ग्रामीण इलाकों में भी परेशानी बढ़ी है, जिसे दूर करने के प्रयास जारी हैं; इंडक्शन, सोलर कुकर जैसे विकल्पों के उपयोग से ऊर्जा बचत संभव है। बाइट: निकिता सावलकर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, मझौली
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Mar 14, 2026 11:20:09
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में कृषि उपज मंडी परिसर के पास अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास के व्यापारियों में खलबली मच गई। हालांकि समय रहते दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी परिसर के समीप बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी और झाड़ियां पड़ी हुई थीं। इसी दौरान अचानक आग लग गई और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख मंडी के व्यापारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से आसपास का क्षेत्र कुछ देर के लिए धुएं से भर गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
103
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 14, 2026 11:18:50
Chittorgarh, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से बेगूं क्षेत्र में खटीक समाज के लोगों ने तरुण खटीक की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। खटीक सेवा संस्थान बेगूं के नेतृत्व में समाजजनों ने उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नई दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग में हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी गई। इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे।
123
comment0
Report
Advertisement
Back to top