icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852131
MPMohan Prakash Follow12 Jun 2024, 12:49 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी के शराब ठेके पर युवक की मौत: ओवरडोज, वायरल CCTV ने पुलिस पर सवाल

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - 6 दिन पूर्व शराब के ठेके पर युवक की हुई मौत के मामला, पुलिस के मुताबिक ओवर डोज शराब पीने से हुई थी मौत, युवक के साथ हुई घटना को सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल, वायरल वीडियो में शराब के ठेके पर मृतक युवक के साथ दोस्तों द्वारा शराब के नवें में अभद्रता की गई बेहोश होकर गिरे युवक के मोबाइल फोन से पैसे ट्रांसफर करने व जमीन पर पड़े युवक को घसीट कर अलग लेने व साक्ष्य मिटाने का किया गया है प्रयास, पुलिस के मुताबिक परिजनों ने जहर पिला कर हत्या की तहरीर दी है जिसपर जांच पड़ताल की जा रही है, पीएम रिपोर्ट में भी ओबरडोज का मामला आया है सामने, वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप, जामो थाना क्षेत्र के भोये के है मामला,
0
0
Report

कांठ में तेंदुए का बार-बार दर्शन, ग्रामीणों में दहशत फैली

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र मे एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप, कांठ थाना क्षेत्र के हिरनपुरा गांव के रिहायशी इलाके मे तेंदुआ आने से एक बार फिर दहशत मे ग्रामीण, पहले गांव के घरो के बिच मे खंडर पड़े घर मे घात लगाकर बैठा रहा तेंदुआ...... लेकिन जैसे ही लोगो ने देखकर हल्ला मचाया तो दहाड़ता हुआ मौके से भागा, तेंदुए के प्लाट मे बैठे देखे जाने की घटना आज सुबह की बताई जा रही है.... जिसकी वीडियो भी अब समाने आयी है, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल, ग्रामीणों ने की जिला प्रशासन एवं वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग。 बता दें 2 दिन पूर्व भी कांठ थाना क्षेत्र मे ही अन्य स्थान स्कूल को दीवार पर बैठा देखा गया था तेंदुआ, इससे पूर्व अब तक कांठ और तहसील क्षेत्र से वन विभाग की टीमों कुल 30 तेंदुए रेस्क्यू कर चुकी जिसमे 26 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल है, तो वहीँ तेन्दुओ के हमले मे अब तक 4 लोगो की मौत हों चुकी और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल भी हों चुके, मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव हिरणपूरा का पूरा मामला。
0
0
Report

हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई के शूटर कैराना कोर्ट में पेश

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में हुए हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ अब जेल में बंद गैंगस्टरों में भी नजर आने लगा है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के दो शूटर सोमवार को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर और बेड़ियों में जकड़े हुए भारी संख्या में पुलिस बल की सुरक्षा में कैराना कोर्ट पहुंचे। जहाँ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच शामली लाया गया। पेशी के दौरान दिल्ली और शामली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बीती 26 अगस्त की शाम शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से घर लौट रहे हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोलियां भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के पांच दिन बाद 31 अगस्त को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या में शामिल दो शूटर मोहित और सुमित को मार गिराया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या की साजिश में करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के अलावा तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश टूंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया था। इस फिर तीन नवंबर को तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा और दीपक डबास को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कराया गया था। शामली पुलिस ने दोनों को हत्या की साजिश के मामले में आरोपी बनाते हुए अदालत से रिमांड लिया था। इसके बाद दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस पर अदालत ने सोमवार को दोनों को पेश करने के आदेश दिए थे। आप को बता दे कि तीन नवंबर को दोनों शूटरों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाने और बेड़ियां लगाकर लाने की मांग की थी। इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को बंदी रक्षक वाहन से तिहाड़ जेल से कैराना लाया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस, शामली पुलिस और कैराना पुलिस के अधिकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

पचमढ़ी के सतपुड़ा जंगल में बाघ-बाघिन ने झील किनारे शिकार किया; वीडियो वायरल

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम- मध्यप्रदेश के सतपुड़ा के घने जंगलों में वन्यजीवों के रोमांचक नजारे अक्सर देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र में देखने को मिला, जहां झील में बाघ और बाघिन ने हिरण का शिकार किया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। पचमढ़ी में दिन के समय पहली बार इस तरह का नजारा देखने को मिला, बाघ और बाघिन को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस रोमांचक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाघ बाघिन झील किनारे बैठे हैं ओर शिकार का लुत्फ ले रहे है, वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट बताते हैं कि इस प्रकार का नज़ारा दुर्लभ होता है लेकिन यह पचमढ़ी सीमा के अंदर ही देखने को मिल गए ।
0
0
Report

NSUI-ABVP तनाव: शाजापुर कॉलेज में प्रवेश-घेराव, ताला बंद, भविष्य में नोटिस की मांग

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब NSUI के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कॉलेज परिसर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष का घेराव करते हुए करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और महाविद्यालय की प्राचार्य के बीच तीखी बहस भी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर लालघाटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं सहित अन्य आयोजनों की सूचना उन्हें नहीं दी जाती है। इतना ही नहीं, कार्यक्रमों में NSUI के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के साथ सम्मानित भी नहीं किया जाता। कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार उन्हें कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है, जबकि ABVP के कार्यकर्ताओं को हर आयोजन में मंच और प्राथमिकता दी जाती है।
0
0
Report

हांसी में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपা

Hansi, Haryana:हांसी में कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, डीसी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी नहीं हुईं तो कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस का करेंगे घेराव, प्रदेश के सभी 23 जिलों में हुआ प्रदर्शन हांसी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार पर लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। इसी के विरोध में प्रदेश के सभी 23 जिलों में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गंगा राम मोन ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की कथित तानाशाही और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक व मौलिक अधिकारों के हनन के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 16, 19 और 21 का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से सभा करने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित सभा की पूर्व सूचना सरकार को देने के बावजूद कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। यहां तक कि खाना खाते और रात को सोते समय कर्मचारियों को उठाया गया, जो उनके अनुसार अपहरण जैसी कार्रवाई है। गंगा राम मोन ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में गेस्ट टीचरों को नियमित करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और सर्वोच्च न्यायालय व हाईकोर्ट के फैसलों को लागू करना शामिल है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

ओरछा के रामराजा मंदिर खजाने के ताले काटे जाने पर सियासत गरमा गई

Niwari, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा के भगवान रामराजा मंदिर के खजाने को जिला प्रशासन द्वारा ताले काटकर गुपचुप खोलने के मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पूछा है कि ऐसी क्या आवश्यकता थी कि खजाने के ताले काटने पड़े, और उन्होंने कहा कि उनकी सनातन यात्रा 26 नवंबर को ओरछा पहुंचेगी ताकि वह इस मामले को उठाएं. जिला प्रशासन ने इस मामले में बचाव की मुद्रा अपनाई है और कहा है कि खजाने को खोले जाने की बात असत्य व भ्रामक है. छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी जिसने दान में आई आभूषण व अन्य सामग्री का सत्यापन किया. रामराजा मंदिर की देखभाल हेतु एक सरकारी ट्रस्ट बना है जिसमें मुख्य व्यवस्थापक जिले का कलेक्टर होता है और स्थानीय स्तर पर तहसीलदार ओरछा यह सब देखता है. बताया गया कि निवाड़ी टीकमगढ़ जिले के समय भी ऐसी तैयारियां हुई थीं जबकि विरोध के कारण रोक दिया गया था. अभी निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिडे ने 1 नवंबर 2026 को खजाने को फिर से खोलने और दान में मिले आभूषणों के सत्यापन का आदेश जारी किया था, जिसके बाद 2 और 3 नवंबर को गुपचुप तरीके से ताले काटकर इसे खोला गया. विवाद के बाद से कलेक्टर जमुना भिडे मीडिया कर्मियों के फोन नहीं उठा रही हैं और कार्यालय बुलावे के बावजूद उपलब्ध नहीं हो पातीं. वहीं मंदिर के पास मौजूद स्थानीय लोग व श्रद्धालु भी खजाने को गुपचुप तरीके से खोले जाने पर रोष जता रहे हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने इस मामले को खूब उठाते हुए कहा कि मंदिर के खजाने की चेस्ट (तिजोरी) को प्रशासन ने मनमाने तरीके से खोला, जिससे अयोध्या जैसी चढ़ावा चोरी की आशंका भी उठ सकती है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के ओरछा पहुंचने पर भी सवाल उठाये हैं.
0
0
Report

कबीरधाम पुलिस ने जुआ और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम पुलिस की जुआ और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जुआ और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुसुमघटा बाजार के पास जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर 88 हजार 800 रुपये नगद जब्त किए गए। वहीं ग्राम कुटकीपारा में जुआ खेलते 3 अन्य आरोपियों से 4 हजार 280 रुपये और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई। इसके अलावा कवर्धा, पिपरिया, पंडरिया और पोड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने की सुविधा देने के मामलों में भी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है。
0
0
Report

उज्जैन के सांघी टाटा शोरूम में नकाबपोश चोरों ने तिजोरी तोड़कर लाखों चुरा लिए

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के आगर रोड स्थित सांघी टाटा शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने तिजोरी तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह कि दो गनमैन शोरूम की लाइटें बंद कर सोते रह गए। चिमनगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सांघी टाटा शोरूम की जनरल मैनेजर रागिनी पिता अजय साही निवासी चककमेड ने 1 नवंबर को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि सेल्स मैनेजर के केबिन में रखी तिजोरी से 10 से 12 लाख रुपए नकद चोरी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे चैक किए। जांच अधिकारी सूर्यप्रकाश तालविया ने बताया कि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। इस दौरान शोरूम के गनमैन में एक कार में और दूसरा रूम में सो रहा था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर संभवत: शोरूम के पीछे बाउंड्री कूदकर आए थे। उन्होंने पहले वर्कशॉप का हैंडल तोड़ा और यहां बॉक्स में रखी सेल्स मैनेजर के केबिन की चाबी निकाली। इसके बाद चोर केबिन का ताला खोलकर तिजोरी तक पहुंचे और तिजोरी उठाकर पीछे की तरफ ले गए और ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए निकाले। फिलहाल शोरूम के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार चोरी की यह घटना रात्रि लगभग 12 से 5 के बीच की है, जिसमें तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। प्रकरण दर्ज कर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि इसमें किसी अंदर के आदमी की मिलीभगत हो।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में एम्बुलेंस तीन बार पलटी, मरीज नहीं था, चालक समेत स्टाफ सुरक्षित

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस ने तीन पलटी खाईं और उसके परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था और चालक सहित पूरा स्टाफ सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक निवास उप स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस ग्राम जिलहटी में एक मरीज को लेने जा रही थी। इसी दौरान ग्राम अमगांव के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। तीन बार पलटने के बाद एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि एम्बुलेंस चालक और स्टाफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल निवास पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
0
0
Report

यमुनानगर किसानों के गन्ने के भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल की मांग पर धरना-प्रदर्शन

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सरकार की ओर से गन्ने के भाव में महज 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से नाराज किसानों ने मिल यार्ड के अंदर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. दरअसल, गन्ने के रेट को लेकर किसानों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, डीजल और मजदूरी के खर्च में भी इजाफा हुआ है, लेकिन सरकार ने गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी कर किसानों को निराश किया है. किसानों के मुताबिक, कल यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री के सामने भी उन्होंने अपनी मांग रखी थी। रेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की, लेकिन उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद किसानों ने धरना शुरू करने का फैसला लिया. संजू गुदियाना किसान नेता किसान के तर्क है कि बाजार में चीनी के दाम 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रहे हैं, लेकिन गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से फैसला नहीं लेती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. अब देखना होगा कि किसानों के इस आंदोलन के बाद सरकार गन्ने के रेट को लेकर क्या फैसला लेती है।
0
0
Report

आलीराजपुर में शिव मंदिर तोड़ने की धमकी, धर्मांतरण के आरोप, फत्तू के खिलाफ मामला दर्ज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: शिव मंदिर तोड़ने की धमकी देने और धर्मांतरण के आरोपों पर आरोपी फत्तू के खिलाफ मामला दर्ज घटनास्थल: आलीराजपुर जिला, जोबट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला भीलखेड़ी गांव。 मुख्य आरोपी: फत्तू (धर्मांतरित व्यक्ति)। आरोप: शिव मंदिर तोड़ने की धमकी, धार्मिक भावनाएं आहत करना और गांव में धर्मांतरण करवाना。 पुलिस कार्रवाई: सरपंच और ग्रामीणों की शिकायत पर जोबट थाने में मामला दर्ज。 मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के भीलखेड़ी गांव से एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां एक धर्मांतरित व्यक्ति 'फत्तू' द्वारा गांव में स्थित शिव मंदिर को तोड़ने की धमकी देने کا मामला تूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और सरपंच में भारी रोष देखा जा रहा है。 शिव मंदिर को लेकर दी थी धमकी मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फत्तू ने गांव में बने शिव मंदिर पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि "गांव में शिव जी का मंदिर क्यों बनाया गया है, इसे तोड़ देना चाहिए।" आरोपी के इस बयान से स्थानीय ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं。 धर्मांतरण के भी गंभीर आरोप सरपंच और ग्रामीणों का आरोप है कि फत्तू न केवल धार्मिक स्थलों के प्रति आpsonsत टिप्पणियां करता है, बल्कि वह गांव में लोगों का धर्मांतरण भी करवाता है। इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा के लिए ग्राम पंचायत की एक विशेष बैठक बुलाई गई थी, लेकिन आरोपी फत्तू इस बैठक में शामिल नहीं हुआ。 पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्राम पंचायत की बैठक में आरोपी के न पहुंचने और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने के बाद, सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने एकजुट होकर जोबट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी फत्तू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

पानी मांगने पर डोमिनोज़ मैनेजर पर हमला, CCTV में मारपीट रिकॉर्ड

Faridabad, Haryana:पानी नहीं देने पर डोमिनोज के मैनेजर को पीटा, VIDEO:फरीदाबाद में बहस के बाद थप्पड़ मारे, मैनेजर बोला- वहां खड़े पुलिसकर्मी देखते रहे फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित डोमिनोज पिज्जा स्टोर के मैनेजर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पानी ना दिए जाने पर स्टोर में घुसकर उसको थप्पड़ मारे गए। मारपीट स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित का कहना है कि वहां स्टोर पर कुछ पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन वो केवल देखते रहे। शिकायत दिए जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है。 उधर, पुलिस का कहना है कि हमें शिकायत मिली है। हम सीसीटीवी फुटेज जांच रहे हैं। जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। पानी मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद स्टोर मैनेजर नितेश कुमार (22) ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं और फिलहाल विनय नगर, सेक्टर-31 में रहते हैं। वह पिछले एक साल से सेक्टर-12 स्थित डोमिनोज आउटलेट में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में नौकरी करते थे。 नितेश के मुताबिक, वह एक कर्मचारी के साथ स्टोर में काम कर रहे थे। बाकी तीन कर्मचारी ऑर्डर सप्लाई करने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अजय नाम का एक व्यक्ति स्टोर पर आया और पानी मांगा। कर्मचारी कम होने और काम में व्यस्त होने के कारण उनकी आवाज अंदर तक नहीं पहुंची। इसी बात को लेकर उसने विवाद शुरू कर दिया。 शांत रहने को कहा तो मैनेजर को थप्पड़ मारे नितेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने युवक को शांत रहने के लिए कहा तो उसने उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान युवक के अन्य साथी भी स्टोर के अंदर आ गए और झगड़ा करने लगे। स्टोर में लगे CCTV कैमरे में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद नितेश ने फोन कर पुलिस को सूचना दी。 मैनेजर का आरोप- पुलिस के सामने भी की मारपीट नितेश का आरोप है कि घटना 2 नवंबर की रात की है। तभी पुलिस को फोन कर बुलाया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि पुलिस के सामने भी उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिसकर्मी खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने मामले की लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है。 पुलिस बोली- CCTV फुटेज की जांच कर रहे सेंट्रल थाना प्रभारी सतबीर ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top