Back
आरक्षक भर्ती घोटाले के आरोप, अभ्यर्थी पारदर्शिता मांगे
GBGovindram Bareth
Dec 14, 2025 01:46:58
Saiki, Bihar
आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन। पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस बल भर्ती में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध तेज होता जा रहा है। अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। दरअसल, आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। लिखित परीक्षा देने वाले कई जिलों के अभ्यर्थी हाईकोर्ट तक पहुंच चुके हैं और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का दावा कर रहे हैं। सारंगड़-बिलाईगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों का कहना है कि कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है, जबकि मेरिट में आने वाले कई योग्य अभ्यर्थियों के नाम चयन सूची से गायब हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के अंक सार्वजनिक किए जाएं। साथ ही, विवादित नियुक्तियों को रद्द कर पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से दोबारा कराया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों का कहना है कि कई अभ्यर्थी कई जिलों में चयन हुआ है लेकिन उसका कटप नम्बर जारी किया जाए और साथ ही यह भी मांग की भर्ती 2007 के नियम के अनुसार एक व्यक्ति का नाम एक ही जिला से कटअप करने का मांग किया गया है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report