Back
समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग पर भीषण हादसे में जीजा-साला की मौत
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 23, 2026 14:47:01
Bihar
समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत ,साली के घर से बाइक से लौट रहे थे दोनों ।
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव निवासी महेश राय (35 वर्ष), पिता राम लखन राय तथा मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी सुमन कुमार (25 वर्ष), पिता सुरज राय के रूप में की गई है। दोनों दूध का कारोबार करते थे।
बताया जाता है कि महेश राय अपने साले सुमन कुमार के साथ वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादोघाट स्थित साली के घर से विभूतिपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विशनपुर चौक से पहले बाइक का डिस्क ब्रेक अचानक लग जाने से वाहन असंतुलित हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद बाइक करीब 50 मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए चली गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में मृतक महेश राय के भाई कैलाश राय ने घटना की जानकारी दी।
इधर, सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 23, 2026 16:05:100
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 23, 2026 16:04:540
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 23, 2026 16:03:000
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 23, 2026 16:02:350
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 23, 2026 16:02:150
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 23, 2026 16:02:000
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 23, 2026 16:01:440
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 23, 2026 16:01:310
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 23, 2026 16:01:150
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 23, 2026 16:00:580
Report
GBGovindram Bareth
FollowJan 23, 2026 16:00:380
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 23, 2026 16:00:170
Report
0
Report
0
Report