281403कामर में हुए मिनी कुम्भ के दर्शन, 52 पालों के भंडारे मे जुटे लाखों ग्रामीण
Kosi, Uttar Pradesh:कामर में हुए मिनी कुंभ के दर्शन, 52 पालों के भंडारे में जुटे लाखों ग्रामीण
कोसीकलां। महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली कांमर में शुक्रवार को मिनी कुंभ के दर्शन हुए। नव दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के समापन पर यज्ञ की पूर्णाहुति और आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने आहुतियां देकर विश्व शांति और समृद्धि की कामना की। वही समापन पर आयोजित भंडारे में 52 पालों की सिरदारी के करीब एक लाख से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बूंदावादी के मध्य ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ नए-नए परिधानों में सजकर बैंड-बाजों के साथ नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे थे। आश्रम परिसर को आठ सेक्टरों में विभाजित कर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने सुबह से ही व्यवस्थाओं की कमान संभाली थी। आगरा-दिल्ली के मध्य की 52 पालों की सिरदारी के साथ जाव, बठैन, हुलवाना, पीपरवाला, कादौना, पैगांव, नंदगांव, कोटवन, लालपुर, नगरिया, फालैन सहित दूर-दराज से ग्रामीणों की भीड़ पहुंची थी। ब्रज मंडल त्यागी साधु समाज के सचिव महंत बलराम दास महाराज ने कहा कि सहस्त्र चंडी यज्ञ से भक्तों को आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। यह यज्ञ स्वास्थ्य, धन और सफलता के लिए अत्यंत शक्तिशाली माना गया है, जिसका वर्णन दुर्गा सप्तशती के 12वें और 13वें अध्याय में भी मिलता है। वही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि यज्ञ से मानव का मन और भावना पवित्र होती है अच्छे कर्मों को करना और दूसरे की भलाई करना ही धर्म है।
0
281122मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 79 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में
Farah Town, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 79 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में
फरह। फरह में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 79 जोडों का विवाह धूमधाम से हुआ। सामूहिक विवाह के लिये करीब 100 आवेदन आये थे। शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर बल्देव और फरह क्षेत्र के 79 जांेडों का सामूहिक विवाह का आयोजन फरह ब्लॉक परिसर में किया गया। मंत्रोच्चार की ध्वनि के साथ सभी जोडों के विवाह सम्बन्धी रस्म आदि पूरी कराई गई।
इसके बाद नियमानुसार वर वधू को विभिन्न उपहार भी दिये एवं नगद राशि वधू के खाते में भी जमा करायी गई। समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्रपालसिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर अब प्रति जोड़े ₹1 लाख कर दिया है, जिसमें दुल्हन के बैंक खाते में ₹60,000, विवाह सामग्री के लिए ₹25,000 और समारोह के लिए ₹15,000 शामिल हैं। इस अवसर पर बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल तरकर, बीडीओ नेहा रावत, महीपालसिंह, सुरेश तरकर, पारस आदि मौजूद थे।
0