Back
समस्तीपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च, मनरेगा नाम बदले के विरोध में नारे
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 21, 2025 14:25:28
Bihar
समस्तीपुर में कांग्रेस ने पैदल march निकालकर कलेक्ट्रेट पर जमकर की नारेबाजी, मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर में पैदल march निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने किया। इससे पहले लोगों ने शहर के मधुरापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लोग मनरेगा योजना को दोबारा मूल रूप में लागू करने, महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश पर माफी मांगने आदि मांग से जुड़ी हुई हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के मथूरापुर से निकला जुलूस शहर के, चीनी मिल चौक, ओवर ब्रिज, सदर एसडीओ कार्यालय के रास्ते कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि देश में एक तरफ जहां युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। महंगाई चरम पर है, वहीं मनरेगा योजना का नाम बदलकर केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। अबू तमीम ने कहा कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना देश के लिए जीवन न्योछावर करने वाले महात्मा गांधी का यह अपमान है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द इस योजना को पूर्व के मूल रूप में लागू करें अन्यथा कांग्रेस का यह शुरू हुआ आंदोलन लगातार जारी रहेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SLSanjay Lohani
FollowDec 21, 2025 16:01:210
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 21, 2025 16:00:390
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 21, 2025 16:00:250
Report
0
Report
0
Report
1
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 21, 2025 15:48:520
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 21, 2025 15:48:400
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 21, 2025 15:48:260
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 21, 2025 15:48:120
Report
SVShweta Verma
FollowDec 21, 2025 15:47:520
Report
0
Report
0
Report