Back
समस्तीपुर में 5 दिन हिरासत में मारपीट: पुलिस पर गंभीर आरोप
MKMANTUN KUMAR ROY
Jan 06, 2026 13:29:07
Bihar
समस्तीपुर में पुलिसिया बर्बरता का आरोप 26 किलो चांदी चोरी के शक में युवक को पांच दिन हिरासत में रखकर किया पिटाई, प्राइवेट पार्ट जलाने का आरोप, परिवार को भी थाने में टॉर्चर, सबूत नहीं मिलने पर बॉन्ड पर छोड़ा गया । बिहार के समस्तीपुर में पुलिस की बर्बर चेहरा सामने आया है जंहा ज्वेलरी दूकान से चांदी चोरी के मामले में चोरी के संदिग्ध से बर्बरता के साथ पांच दिन हिरासत में लेकर मारपीट करने का आरोप लगा है। हालांकि कोई ठोस साक्ष्य नहीं होने पर पुलिस ने उसे बॉन्ड बना छोड़ दिया । इस दौरान चोरी के आरोपी के परिवार को भी तीन दिनों तक थाने पर रख टार्चर का आरोप लगा है । जख्मी हालत में जब युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके पूरे शरीर पर डंडे के निशान और प्राइवेट पार्ट जला हुआ पाया गया ,जिसके बाद ग्रामीण और परिवार वालो ने रेफरल अस्पताल से समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया । घटना समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स दुकान की हैं जंहा 28 जनवरी 2025 में हुए । चोरी मामले में दुकान के कर्मी को 29 जनवरी को ताजपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई ।और पूछताछ के बाद युवक दुकान कर्मी को छोड़ दिया । दुकान कर्मी का पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र वार्ड 16 भेड़ोखडा निवासी सजंय पोद्दार के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है । समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित युवक का बताना है कि 29 जनवरी को पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ दिया था जिसके बाद 31 तारीख को ज्वेलर्स दुकान में काम कर रहें थे तभी दुकान मालिक जकी अहमद अपने दो दोस्त के साथ उसे छत पर ले जाकर बंद करके मारपीट किया ,जिसके बाद पुलिस दुबारा उसे अपने साथ ले गई और पांच दिनों तक मारपीट किया इस दौरान पुलिस ने उसके प्राइवेट पार्ट के पास जख्मी कर पेट्रोल डाल दिया । उसके पिता ,पत्नी और माँ से भी पूछताछ किया गया। जब पुलिस को कुछ बरामद नही हुआ तो सबको छोड़ दिया । वहीं इस मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक का बताना है कि एक मरीज जो ताजपुर रेफरल अस्पताल से रेफर कर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया । उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए है । वहीं उसके इंटरनल पार्ट पर कुछ निशान पाए गए है । जो जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा । हालाँकि इस पूरे मामले पर पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नज़र आ रहे है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कम
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भीमगंज गांव के पास का है मामला
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report