Back
रोसड़ा में DSP ने छात्रों को साइबर सुरक्षा और पुलिस सहायता की जानकारी दी
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 13, 2025 13:48:40
Bihar
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा द्वारा रोसड़ा शहर के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में छात्रों के बीच पुलिस सहायता की जानकारी दी गई। रोसड़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल, पीएसआई अनीश कुमार, महिला हेल्प डेस्क के एसआई मधुबाला कुमारी मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम में साइबर अपराध और छात्रों को सुरक्षा और पुलिस सहायता के बारे में जानकारी देने के लिए किया गया था। इस कार्यक्रम में, छात्रों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग बारे में बताया गया। उन्हें यह भी सिखाया गया कि कैसे अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखना है और ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए क्या कदम उठाने हैं। डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने छात्रों को अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड प्रबंधन, दो-कारक प्रमाणीकरण और अन्य सुरक्षा उपायों के बारे में सिखाया गया। छात्रों को पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे जरूरत पड़ने पर मदद ले सकें। छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए टिप्स दिए गए, जैसे कि अनजान लिंक पर क्लिक न करना, अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेट रखना, और ऑनलाइन व्यवहार में सावधानी बरतना। रोसड़ा थाना के पीएसआई अनीश कुमार ने छात्रों के बीच मोबाइल का उपयोग से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा पढ़ाई के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। इसके दुष्प्रभाव से बचने का उपाय बताया। वहीं अपर थानाध्यक्ष ने छात्रों को नशे के खिलाफ जानकारी देते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को अंदर से खाली कर देता है। यह न केवल व्यक्ति को बल्कि उनके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि वे अपने दोस्तों और परिवारों के सदस्यों को भी नशे के खतरे के बारे में बताएं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 13, 2025 15:19:500
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 13, 2025 15:19:370
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 15:19:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 13, 2025 15:19:030
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowDec 13, 2025 15:18:500
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 13, 2025 15:18:080
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 13, 2025 15:17:460
Report
NJNitish Jha
FollowDec 13, 2025 15:16:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 15:16:240
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowDec 13, 2025 15:16:120
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 13, 2025 15:15:49Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में दो मुस्लिम परिवार के 7 लोगों ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है...स्वामी यशवीर महाराज और विश्व हिंदू परिषद ने सभी की घर वापसी कराई वहीं फुरकान के अलावा इस्लाम की कुरीतियों से परेशान मन्नतसा मनसा बन गई, और अमन, आकाश बन गया
0
Report
0
Report