Back
DM ने समस्तीपुर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा ज़ीरो टॉलरेंस नीति कड़ाई से लागू की
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 10, 2025 19:06:51
Bihar
समस्तीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,तीन स्तरीय सुरक्षा व ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर दिए सख्त निर्देश। समस्तीपुर के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को जीतवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज कैंपस में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने आज समस्तीपुर कॉलेज स्थित स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, लॉग बुक व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की तथा यह सुनिश्चित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने विशेष तौर पर स्ट्रॉन्ग रूम के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे डबल लॉकिंग सिस्टम और सुरक्षा कर्मियों की 24 घंटे की ड्यूटी की समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने उपस्थित दंडाधिकारियों व सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग की ‘ज़ीरो टॉलरेन्स’ नीति का सख्ती से पालन करते हुए मतगणना तक स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा अभेद्य बनाए रखें। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन मतदान सामग्री की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किए गए हैं। बता चले कि जिले के सरायरंजन विधानसभा में वीवीपैट की पर्ची मिलने की घटना के बाद समस्तीपुर स्ट्रॉन्ग रूम का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग अंदर दिखाई दे रहे थे। इस मामले के सामने आने के बाद अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया था। आज पुनः डीएम ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
47
Report
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:320
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 03, 2026 18:15:230
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 03, 2026 18:15:140
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 03, 2026 18:01:000
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 18:00:470
Report
