Back
समस्तीपुर के मंगलगढ़ में 280 झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर, हिंसक झड़पों में घायल
MKMANTUN KUMAR ROY
Dec 05, 2025 08:02:08
Bihar
समस्तीपुर में 280 परिवारों पर चला बुलडोजर, पुलिस ने सभी को बलपूर्वक हटाया, अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर रोड़ेबाजी और आगजनी। पुलिस ने किया बल का प्रयोग, कई लोग जख्मी। समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ स्थित सुन्दरिया नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को अतिक्रमणकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान रोड़ेबाजी और आगजनी भी हुई। वहीं करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गये। प्रशासन की ओर से जेसीबी से लगभग 280 झुग्गी झोपड़ियां, खपरापोश व एस्बेस्टस के घरों को हटाया गया। इस दौरान पत्थरबाजी व आगजनी की घटनाएं भी हुई। इसमें एक महिला हीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। प्रशासन ने दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, डीएसपी संजय सिन्हा, सीओ पुष्पलता कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार आदि मौजूद थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था। मंगलगढ़ कोठी के 13 एकड़ भूमि को वर्ष 1993 में अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया। जिसका नाम सुन्दरैया नगर रखा। यह भूमि मंगलगढ़ गांव के समीप पड़ता है। जो दुधपुरा बाजार से आधे किलोमीटर पर स्थित है। इस संबंध में कोठी के प्रबंधक विपीन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1993 में 280 लोगों ने 13 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था जिस पर मुकदमा चला। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन मंगलगढ़ सुन्दरियां नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसी क्रम में सुन्दरियां नगर के झोपड़ियां में आग लग गई। आरोप है की कोठी के ही कर्मियों ने झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें कई घर जलकर राख भी हो गये। आग बुझाने में पुलिस प्रशासन परेशान नजर आ रही थी। आनन-फानन में दमकल मंगवाया गया। फिर दमकल से आग पर काबू पाया गया। लगभग एक दर्जन घर जल गये। जबकि पास ही एक गन्ने के खेत में भी आग लग गई। जिस पर प्रशासनिक पहल से काबू पाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 05, 2025 08:34:240
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 05, 2025 08:33:570
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 08:33:390
Report
0
Report
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowDec 05, 2025 08:32:360
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 05, 2025 08:31:550
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 05, 2025 08:31:320
Report
NSNeha Sharma
FollowDec 05, 2025 08:31:140
Report
99
Report
64
Report
87
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 05, 2025 08:21:0096
Report