Back
सरिस्का टाइगर फाउंडेशन के संरक्षण प्रयास: जंगल और जीव-जंतुओ की रक्षा
NSNeha Sharma
Dec 05, 2025 08:31:14
Jaipur, Rajasthan
खास प्रोग्राम - दिल से गेस्ट सरिस्का टाइगर फाउंडेशन, दिनेश वर्मा ( संस्थापक एवं सचिव ) सुनील मेहता ( अध्यक्ष )
ज़ी राजस्थान के खास प्रोग्राम दिल से में आज सरिस्का टाइगर फाउंडेशन के बारें में जानेंगे जिसने सरिस्का अभ्यारण्य संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है , सरिस्का टाइगर फाउंडेशन (STF) एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) है जो राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व के संरक्षण और वन्यजीवों, विशेषकर बाघों की सुरक्षा के लिए काम करता है; यह सरिस्का के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता को बचाने के लिए वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान और अन्य गतिविधियों में सक्रिय है, और युवाओं को जोड़कर संरक्षण में उनकी भूमिका बढ़ाने पर भी जोर देता है, साथ ही राजस्थान की शान सरिस्का टाइगर रिज़र्व के बारें में जानेंगे सरिस्का प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही पौराणिक तथ्यों का भी सबूत है कहा जाता है की जब पांडव अज्ञातवास पर थे तब सरिस्का में कुछ समय बिताया था , सरिस्का में लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं , सरिस्का को साल 1978 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था , उस समय बाघों की संख्या 30 से 35 थी , सरिस्का में प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इसमें पहाड़, घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन और चट्टानें हैं , अलवर में स्थित, यह टाइगर रिज़र्व अरावली पहाड़ियों की गोद में बसा है। बाघों के अलावा, यह रिज़र्व वर्तमान में कई जानवरों का घर है और प्रकृति को उसके सर्वोत्तम रूप में प्रदर्शित करता है। यहाँ जंगली बिल्लियाँ, रीसमस मकाक, सांभर, चीतल, जंगली सूअर आदि जैसे जानवर पाए जाते हैं। केवल जानवर ही नहीं, आपको यहाँ कई पक्षी प्रजातियाँ भी देखने को मिलती हैं, जैसे सैंड ग्राउज़, हार्बर क्वेल, क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल आदि। अगर आप यहाँ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यहाँ बताया गया है कि आप यहाँ क्या कर सकते हैं। आज इन सभी विषयों पर बात करेंगे सरिस्का टाइगर फाउंडेशन के संस्थापक एवं सचिव दिनेश वर्मा और अध्यक्ष सुनील मेहता से जानेंगे सरिस्का के अनछुएं पहलुओं के बारें में ,,
बातचीत का हिस्सा दिनेश वर्मा ( संस्थापक एवं सचिव ) के साथ
सरिस्का टाइगर फाउंडेशन को वर्ष 2008 में शुरू किया गया - दिनेश वर्मा
सरिस्का में बसे गांव को जंगल के महत्व से परिचित करवाया - दिनेश वर्मा
STF ने जंगल में कई जलाशय बनाए - दिनेश वर्मा
STF ने गांव वालों को रोजगार दिया- दिनेश वर्मा
बावरिया जनजाति मुख्यत निवासी है - दिनेश वर्मा
गांव वालों को शिकार न करने की कसम दिलाई - दिनेश वर्मा
बावरिया समुदाय को गंगाजल हाथ में देकर कसम दिलाई - दिनेश वर्मा
STF ने ICICI के साथ मिलकर काम किया है - दिनेश वर्मा
STF ने ICICI के साथ मिलकर रेस्क्यू गाड़ी सरिस्का को दी है - दिनेश वर्मा
गांव वालों के पास रोजगार की कमी इसलिए करते थे शिकार - दिनेश वर्मा
STF सरिस्का के संरक्षण के लिए सालों से तत्पर है - दिनेश वर्मा
STF का एक मात्र उद्देश्य सरिस्का की सुरक्षा - दिनेश वर्मा
बातचीत का हिस्सा सुनील मेहता ( अध्यक्ष ) के साथ
सरिस्का की खूबसूरती मनमोहक है- सुनील मेहता
सरिस्का एक बुरे दौर से गुजरा था- सुनील मेहता
बाघ लुप्त हो गए , वो बुरा दौर था - सुनील मेहता
राजस्थान सरकार सरिस्का को ठीक से पहचाना नहीं - सुनील मेहता
सरिस्का के लिए अभी बहुत कुछ करना शेष है - सुनील मेहता
सरिस्का में पांडवों के तथ्य हैं - सुनील मेहতা
सरिस्का में अब ट्यूरिस्ट की संख्या बढ़ गयी है - सुनील मेहता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 09:07:060
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 05, 2025 09:06:550
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 05, 2025 09:06:450
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 05, 2025 09:06:180
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 05, 2025 09:06:02Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:सिंगरौली में पेड़ कटाई मामले में कांग्रेस का सदन से वॉक आउट
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 05, 2025 09:05:540
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 05, 2025 09:04:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 05, 2025 09:04:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 05, 2025 09:04:200
Report
JPJai Pal
FollowDec 05, 2025 09:03:570
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowDec 05, 2025 09:03:470
Report