Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Samastipur848101

समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश 481 अंकों से साइंस में टॉप, डॉक्टर बनने का सपना

MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 23, 2026 11:31:34
Bihar
समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने किया कमाल, बिहार इंटर 2026 साइंस में 481 अंक लाकर बने टॉपर ।शिक्षक पिता और गृहिणी मां के बेटे का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Mar 23, 2026 12:33:06
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। 23/3/2026 संभल। डीएम साहब... मैं नत्थू लाल प्रजापति जिंदा हूं. चंदोसी तहसील में समाधान दिवस में पहुंचे बुजुर्ग ने सरकारी दस्तावेजों में खुद को मृत दर्ज किए जाने की शिकायत की. बुजुर्ग ने अफसरों से लगाई गुहार... मैं नत्थू लाल प्रजापति जिंदा हूं. बुजुर्ग की शिकायत है कि सरकारी दस्तावेजों में मृत दर्शाए जाने की वजह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही है. विकास खंड के ग्राम सचिव पर रिश्वत न देने पर बुजुर्ग को मृत दर्शाने का आरोप. अफसरों से शिकायत करने पर ग्राम सचिव के खिलाफ बुजुर्ग को धमकाने का आरोप. समाज कल्याण अधिकारी मामले की शिकायत सामने आने के बाद BDO वनियाखेड़ा को ग्राम सचिव के खिलाफ कार्यवाही और बुजुर्ग को अभिलेखों में जीवित दर्ज किए जाने के आदेश दे चुके हैं. इसके बावजूद सचिव के खिलाफ नहीं हो रही कार्यवाही. जिला अधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मामले की जानकारी के बाद SDM चंदौसी को शिकायत की जांच कराकर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए. विकास खंड बनियखेड़ा के गांव फरीद पुर खास के रहने वाले हैं बुजुर्ग नत्थू लाल प्रजापति. चंदोसी तहसील में समाधान दिवस का मामला.
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 23, 2026 12:32:49
Kaithal, Haryana:पत्नी की हत्या के बाद सुसाइड नोट लिखा, फिर भाभी को बोला- 'संभाल लेना', शहर में घूमता रहा आरोपी एंकर : हरियाणा के कैथल में पत्नी शालू की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति अरुण ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि हत्या के बाद वह खुद भी सुसाइड करना चाहता था और सुसाइड नोट भी लिख चुका था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका। पूरी रात वह पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा, जबकि दोनों बच्चे बेड पर सोते रहे। हत्या के बाद का डरावना मंजर अगली सुबह करीब 11 बजे आरोपी की हिम्मत जवाब दे गई। सामने वाले घर में झाड़ू-पोंछा कर रही भाभी दामिनी को उसने कहा, "मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, आप संभाल लेना।" फिर वह घर से भाग निकला। गिरफ्तारी तक वह शहर में ही घूमता रहा। पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से उसे दबोच लिया। सास को कॉल, फोन तोड़ा और सुसाइड नोट का राज भागने से पहले अरुण ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया और सास सुनीता देवी को कॉल कर कहा, "आपकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही, मैंने ही मारी है। फोटो भेजूं क्या?" इससे सास से उसकी बहस हो गई। पूछताछ में अरुण ने सुसाइड नोट का भी जिक्र किया। इसमें उसने लिखा कि वह शालू से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसके बार-बार मायके (बठिंडा) जाने से परेशान था। पत्नी बच्चों के साथ मायके ज्यादा रहती थी और ससुराल आने पर धमकी देकर वापस भेज देते थे। नोट में उसने दोनों की मौत का जिम्मेदार खुद को बताया, लेकिन हत्या के बाद सुसाइड नहीं कर पाया। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक को हत्या का मुख्य कारण बताया। वह पहले चोरी के मामले में भी फंस चुका था। मायके वालों ने किया अंतिम संस्कार, बच्चे भी ले गए उधर, मृतका शालू का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके मायके वाले बठिंडा ले गए और वहीं अंतिम संस्कार किया। उन्होंने शालू के 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को भी अपने साथ ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है。
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 23, 2026 12:31:13
Ajmer, Rajasthan:मग़रिबी बंगाल के बड़े मुस्लिम लीडर हुमायूं कबीर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहा उन्होंने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे हाज़री दी और अक़ीदत की चादर पेश कर बंगाल इलेक्शन में कामयाबी की दुआ मांगी। दरगाह शरीफ में हुमायूं कबीर की दस्तारबन्दी की गई और तबर्रुक पेश किया गया। दरगाह ज़ियारत के बाद हुमायु कबीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी ने असेंबली इंतेख़ाबात में अपनी ताल ठोक दी है। कबीर ने कहा है कि उन्होंने भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से इत्तेहाद किया है। मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ इत्तेहाद का ऐलान कर दिया है । आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर ने 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया। कबीर ने कहा कि पूनम बेगम भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कबीर ने कहा कि ओवैसी की पार्टी के साथ मिल जुल कर मग़रिबी बंगाल में अपना सीएम बनवाया जाएगा। अगर ऐसा नही हुआ तो ये भी पक्का है कि आईंदा डिप्टी सीएम मुस्लिम ही होगा। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में तामीर हो रही बाबरी मस्जिद अल्लाह की इबादत के लिए है। कबीर ने कहा कि ख्वाजा साहब के दरबार मे उन्हें आकर बेहद सुकून हासिल हुआ है और ख़ास कर इलेक्शन में क़ामयाबी की दुआ भी मांगी है। उन्होंने आखिर में कहा कि 25 मार्च को कोलकोता में आम जनता उन्नयन पार्टी और AIMIM पार्टी मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा ऐलान भी करेगी。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 23, 2026 12:30:45
Jaipur, Rajasthan:शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन शहीद दिवस के अवसर पर जयपुर के आदर्श नगर स्थित आर्य समाज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य आर्य नरेश मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोगों को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और महान शहीदों के आदर्शों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में बीजेपी नेता रवि नैय्यर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आर्य समाज में बलिदान दिवस मनाया गया। नैय्यर ने बताया कि भगत सिंह आर्य समाज के विचारों से प्रभावित थे और यज्ञ भी किया करते थे। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी लोग यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 23, 2026 12:30:32
Jind, Haryana:अपहरण की कोशिश कर फिरौती मांगने के मामले में मुठभेड़ के बाद अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार व्यापारी से एक करोड़ रुपये ऐंठना चाहते थे आरोपित जुलाना में गत 17 मार्च सुबह व्यापारी सुशील कुमार के अपहरण के प्रयास व चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। हालांकि इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जुलाना निवासी सुशील ने 17 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सुबह की सैर के लिए निकला था। उसी समय कार में आए तीन नकाबपोश युवकों ने उनके अपहरण का प्रयास किया लेकिन सुशील कुमार नीचे गिर गए और अन्य लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपित फरार हो गए। आरोपितों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक उचाना संदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम जिसमें चौकी जुलाना, डिटेक्टिव स्टाफ, एवीटी स्टाफ व साइबर सेल का गठन किया गया। चौकी जुलाना इंचार्ज उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में आरोपित विक्की वासी मालवी को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद की गई तथा आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया । पुछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उनकी मनशा व्यापारी सुशील से एक करोड़ रुपये लेने की थी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को डिटेक्टिव स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक मनीष कुमार को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपित गतौली नहर पुल के पास अवैध हथियारों सहित मौजूद हैं। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया। जिसमें टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी फायर में एक गोली आरोपित के पैर में लगी। जिस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान गांव मालवी निवासी प्रवेश बताई। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का पिस्तौल व एक खाली खोल व दो जिंदा राउंड बरामद हुए। इसी प्रकार दूसरा आरोपित भागने का प्रयास करते हुए गिर गया। जिसके भी पैर में चोट लगी। पुलिस टीम ने उसे भी काबू कर लिया। जिसकी पहचान मालवी निवासी सागर के रूप में हुई। दोनों आरोपितों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है । एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके。
0
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:26:50
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल थाना क्षेत्र के गांव सकुरुल्लापुर में एक शराबी पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए मुंह पर मुक्का मार दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला किसी तरह थाने पहुंची,जहां पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे उपचार के लिए करहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है,जानकारी के अनुसार,पीड़िता हेमा के पति विकास ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
483
comment0
Report
Mar 23, 2026 12:24:46
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से एक बार फिर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के कनेक्शन का मामला सामने आया है जहां से गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने पाकिस्तान के लिए सैन्य ठिकानों और प्रमुख स्थानों की जासूसी करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद शामली का है जहां के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर नाम के एक युवक को गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल ने हिरासत में लिया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि ईद के दिन गाजियाबाद पुलिस की स्पेशल सेल ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया था जिनसे पूछताछ के बाद बाद में उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन पुलिस समीर नाम के युवक को पूछताछ के लिए साथ ले गई। हिरासत में लिए गए युवक पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए सैन्य ठिकानों एवं अन्य प्रमुख जगहों की जासूसी करता था जिसके तार मथुरा के औरंगाबाद की रहने वाली मेरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर से जुड़े हुए हैं जिसे गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। मीरा ठाकुर पर जासूसी और देश के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले गिरोह से उसके जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं। हिरासत में लिए गए युवक समीर के पिता ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं जिसमें समीर दूसरे नंबर का है समीर का एक बड़ा भाई है और एक छोटा भाई है जो कि गांव में ही यह तस्ल की मजदूरी करते हैं। समीर थोड़ा मोटी बुद्धि का है और उसे इतना अभी भी कोई ज्ञान नहीं है वही समीर की अभी चंद महीनो पहले शादी भी हुई है। हिरासत में लिए गए युवक के पिता शहजाद ने बताया कि गाजियाबाद की यह पुलिस आई थी और उनके बेटे को साथ लेकर गई है जब उन्होंने पुलिस से पूछा कि उनके बेटे का जुल्म क्या है तो उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर तुम्हें पूरे मामले की सूचना दे दी जाएगी लेकिन ईद से लेकर आज तक तीन दिन हो चुके हैं हमें किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि हमारे बेटे पर कुछ आप है तो वह हमें बताएं नहीं तो उसे जो दो अन्य गांव के ही युवक छोड़े इस पूरे मामले में बाबरी थाना अध्यक्ष राहुल सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद पुलिस आई थी जो समीर को अपने साथ हिरासत में लेकर गई है क्या मामला है क्यों उन्हें ले जाया जा रहा है यह उन्होंने नहीं बताया बस यह बताया कि एक जांच एजेंसी द्वारा एक प्रकरण की जांच की जा रही है इस मामले में इसे हिरासत में लिया गया है।
438
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 23, 2026 12:23:10
Deoghar, Jharkhand:देवघर में आज से इंटर डिस्ट्रिक्ट महिला अंडर 23 T20 टूर्नामेंट का शुभारंभ देवघर के केकेएन स्टेडियम में किया गया है आज पहला मैच देवघर और कोडरमा के बीच खेला गया जिसमें देवघर ने शानदार 268 रन दो विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमें सर्वाधिक स्कोर सरिता सोरेन ने 145 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडरमा की टीम मजह 16 रन पर ही अपने सभी विकेट को खोकर यह मैच हार गई देवघर की टीम ने कोडरमा को 252 रनों से हराया वही आज के पहले मैच में सरिता सोरेन मैन ऑफ द मैच रही इस टूर्नामेंट को लेकर देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय झा ने बताया कि इस तरह का टूर्नामेंट करने से बच्चों में एक उत्साह बना रहता है और यही से बच्चे अच्छा परफॉर्म करके स्टेट या नेशनल खेलने के लिए पहुंचते हैं इन सभी खिलाड़ियों के सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है देवघर में आज से लेकर 27 मार्च तक यह टूर्नामेंट किया जाएगा.
482
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 23, 2026 12:22:48
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ऐतिहासिक छठ नगरी बड़गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बड़गांव छठ मेला का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है, और बड़गांव में छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं; नए मुख्यमंत्री के चयन पर वरिष्ठ नेता मिलकर निर्णय लेंगे। यह फैसला किसी एक दल का नहीं, बल्कि सामूहिक सहमति से लिया जाएगा। प्रधानमंत्री को लेकर मंत्री ने कहा कि जो नेता अच्छा काम करता है, जनता उसे समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र की जनता से आठ बार विधानसभा भेजा गया है और इतिहास फिर से रचा गया है।
570
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 23, 2026 12:22:33
Nawada, Bihar:सपना कुमारी बिहार इंटर साइंस में सेकंड टॉपर गांव में छोटा सा किराना दुकान चलाने वाली की बेटी इंटर में बनी सेकंड टॉपर नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव के सुधीर चौरसिया की बेटी सपना कुमारी इंटर की परीक्षा में पूरे बिहार में 479 नंबर लाकर साइंस में सेकंड टॉपर बनी सुधीर चौरसिया की छोटी बेटी सपना ने पूरे बिहार में 479 अंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया。 सपना के पिता एक छोटी सी राशन की दुकान चलाते हैं और उसी से अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद, उनके पिता ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास किया। उनकी मां ने भी कठिनाइयों के बावजूद उन्हें पढ़ाया और कभी मुश्किलों का एहसास नहीं होने दिया。 सपना के दो भाई और दो बहनें हैं। उनके बड़े भाई नौसेना में कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई बीटेक की तैयारी कर रहा है। उनकी बड़ी बहन बीए पार्ट वन में पढ़ रही है। सपना का अंतिम लक्ष्य एक अच्छा डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है।
470
comment0
Report
Advertisement
Back to top