852201
Enthusiastic Women Voters line Up in Saharsa, Some Disappointed Due to Missing Names on Slips
Saharsa, Bihar:Voting is happening in four areas of Saharsa with tight security. Many women are excited to vote and there are long lines of them at polling stations. Some voters are upset because some family members' names are missing from the list, but they still voted. Other women say they came to vote for their city, village and country's development.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर में शराब लदा मिनी ट्रक पकड़ाई गया, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर के पास उत्पाद विभाग की टीम ने मूढ़ी लदे मिनी ट्रक से शराब की खेप पकड़ी और ट्रक को जब्त किया. मौके से खुला हुआ गन्ना नहीं बल्कि ट्रक के ऊपर मूढ़ी से ढकी और नीचे शराब के कार्टून छुपाकर रखी गई थीं. पूछताछ में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है—राजस्थान के श्रीगंगानगर के मुकलावा निवासी नरेश कुमार और जयपुर के आखेपुरा निवासी सत्य नारायण शर्मा. बरामद शराब की कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है और ट्रक से 95 कार्टून हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुआ है. अब उत्पाद विभाग की टीम उनके लोकेशन और शराब की खेप कहां पहुंचनी थी, यह पता लगाने में जुटी है.0
0
Report
बलरामपुर के पचपेड़वा में बस टक्कर से दो बाइक सवार की मौत, चालक फरार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पचपेड़वा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में त्रिलोकपुर तिराहे के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से पचपेड़वा से बढ़नी की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद परिवारों में मातम छा गया。 जानकारी के अनुसार, बस संख्या UP47 T 2205 और मोटरसाइकिल संख्या UP47 AF 9901 पचपेड़वा से बढ़नी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान त्रिलोकपुर तिराहे से पहले मोड़ के पास बढ़नी की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक को पास देने के लिए बस चालक ने बस को बाईं ओर मोड़ा। इसी दौरान बाईं तरफ चल रही मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पचपेड़वा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्र प्रकाश यादव (27) पुत्र मोहन प्रसाद यादव, निवासी फरुहवा (पिपरिहा जमुनी), थाना पचपेड़वा, और छोटू उर्फ स्वामी दयाल यादव (30) पुत्र मंगल प्रसाद उर्फ भूरे यादव, निवासी सतनी (गोबरी), थाना पचपेड़वा के रूप में हुई है。 थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。 बताया गया कि हादसे के समय बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।0
0
Report
बारामती में राणा शिपिंग मालिक पर हमला, अस्पताल में भर्ती, पुणे रेफर
Rui, Maharashtra:बारामती में राणा शिपिंग कंपनी के मालिक राणा दिलीप सूर्यवंशी पर हमला हुआ है। बारामती विमानतळ के पास यह हमला हुआ की जानकारी है और शाम को साढ़े सात के आसपास हमला हुआ। इसमें राणा सूर्यवंशी घायल हो गए हैं और उन्हें बारामती के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुणे के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। राणा दिलीप सूर्यवंशी बारामती शिपिंग कॉरपोरेशन के मालिक हैं। इसके पहले भी राणा सूर्यवंशी पर हमला हुआ था। पुलिस का बड़ा बंदोबस्त भी यहां सज्जित किया गया है।0
0
Report
Advertisement
हिमालय की शिखर चुनौती पर स्वदेशी GLOF अलर्ट सिस्टम: किसान बेटे ने कमाल किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम भोरा के रहने वाले वैज्ञानिक चंद्रभान पटेल, जो CSIR–CBRI रुड़की में कार्यरत हैं, उन्होंने 13 वैज्ञानिकों की टीम के प्रोजेक्ट लीडर के रूप में उत्तराखंड के वासुंधरा ताल पर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। हिमालय में 16 हजार फीट की हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दुर्गम रास्ते! यहीं स्थापित हुआ है देश का पहला स्वदेशी GLOF अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, और इसका नेतृत्व किया है नरसिंहपुर के एक किसान के बेटे ने। GLOF यानी ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड—हिमनद झील टूटने से आने वाली भीषण बाढ़। यह सिस्टम झील के जलस्तर, तापमान और हलचलों पर 24 घंटे नजर रखेगा, जिससे किसी भी संभावित खतरे की जानकारी करीब 2 घंटे पहले मिल सकेगी और हजारों जिंदगियां बचाई जा सकेंगी। ITBP, NDRF और SDRF के सहयोग से पूरा हुआ यह मिशन न केवल आपदा प्रबंधन में मील का पत्थर है, बल्कि यह साबित करता है कि जमीन से जुड़ा हौसला हिमालय जितनी ऊंचाई को भी छू सकता है। सलाम देश के इस जांबाज वैज्ञानिक को!0
0
Report
युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, स्कूटी-बाइक टकराव के बाद मामला बढ़ा
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 स्कूटी में बाइक टच होने पर हुआ विवाद, लड़की के पिता और भाई पर मारपीट का आरोप。 दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, अधमरा छोड़कर मौके से फरार होने का दावा。 मारपीट का वीडियो आज का बताया जा रहा है。 युवक बर्डपुर से मधुबेनिया की तरफ जा रहा था,वहीं युवती बर्डपुर से नौगढ़ की ओर जा रही थी。 बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई。 मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर ब्लॉक स्थित पावर हाउस के पास की घटना।0
0
Report
नीमच में ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0: फर्जी निवेश गिरोह गिरफ्तार, 62 एटीएम कार्ड बरामद
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में पुलिस ने ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ के तहत शेयर ट्रेडिंग में टिप्स और अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सायबर सेल और थाना नीमच सिटी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 62 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, लैपटॉप, एक कार और 51,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। आरोपी www.moneygrow.live नाम की फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगते थे और ठगी की रकम फर्जी म्यूल खातों में ट्रांसफर करवाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कुमावत, जयंत कुमावत, दीपक मेघवाल (तीनों निवासी ग्राम कचोली, जीरन) और अल्केश पंवार (निवासी नीमच) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
चंबा-संघणी मार्ग पर दर्दनाक कार दुर्घटना, शिक्षक पुनीता देवी की मौत
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर चंबा संघणी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हादसे में एक टीचर की मौत जबकि परिवार के अन्य चार लोग हुए हैं घायल वीओ चंबा। चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह शल्यूंड नाले के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बणी गांव निवासी 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे शल्यूंड नाले के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बॉक्स बणी गांव से सलूणी जाते समय हुआ हादसा पुनीता देवी निवासी बणी गांव, पंचायत सलूणी, टिकरू स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति हरिंद्र कुमार (38) सलूणी कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार रविवार सुबह अपने गांव बणी से car में सलूणी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शल्यूंड नाले के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनके पति हरिंद्र कुमार, छह वर्षीय बेटी शानवी, तीन वर्षीय बेटे समर्थ और हरिंद्र की भाभी रेखा (56) पत्नी दौलत राम घायल हुए हैं。 सिविल अस्पताल सलूणी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। वहां समर्थ की हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार दोपहर उसे कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है。0
0
Report
जालौन में नवरात्रि के गरबा-डांडिया: बाहर से आए कलाकारों के साथ महिलाओं ने किया भागीदारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के भजन कीर्तन के साथ गरबा व डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर देवी माँ की आराधना की। आपको बता दे कि मोहल्ला नया पाठकपुरा में नवरात्रि में माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई और बड़े ही धूमधाम से प्रतिदिन माता रानी के भजन व कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। माता रानी की झांकी में गरबा व डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों के साथ नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और माता के भजन कीर्तन के साथ डांडिया नृत्य किया गया।0
0
Report
बदायूं रोडवेज-पिकअप भिड़ंत: एक की मौत, दो घायल, चालक फरार
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग -- पिकअप रोडवेज में जोरदार भिड़ंत एक की मौत दो घायल -- ओवरटेक को लेकर दोनों वाहन आपस में भिड़े -- रोडवेज बस चालक बस छोड़कर मौके से हुआ फरार -- सूचना पर पहुंची थाना वजीरगंज पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा -- थाना बजीरगंज क्षेत्र के गांव रोटा के पास हुआ सड़क हादसा0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में मचा कोहराम। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के गोतरा गांव के पास का0
0
Report
रत्नागिरी-चिपळूण में जोरदार बारिश, गरज के साथ उमस भरे मौसम को राहत मिली
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी चिपळूणसह पावसाची दमदार हजेरी; मेघगर्जनेसह पाऊस अचानक आलेल्या पावसाने नागरिकांची तारांबळ; उकाड्याने हैराण झालेल्यांना गारवा रत्नागिरी जिल्ह्यात अनेक ठिकाणी मेघगर्जनेसह पावसाची दमदार हजेरी. अचानक आलेल्या पावसामुळे नागरिकांची तारांबळ. गेल्या काही दिवसांपासून उकाड्याने हैराण झालेल्या नागरिकांना पावसामुळे दिलासा. पावसामुळे वातावरणात गारवा निर्माण.0
0
Report
दिल्ली कैबिनेट ने गो-दिल्ली फाउंडेशन के गठन और 50 करोड़ बजट को मंजूरी दी
New Delhi, Delhi:दिल्ली कैबिनेट ने 'गो-दिल्ली फाउंडेशन' के गठन को दी मंजुरी फाउंडेशन के लिए ₹50 करोड़ की शुरुआती बजट राशि स्वीकृत。 दिल्ली के करीब 21 हजार DPIIT-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को मिलेगा फायदा。 युवाओं, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और MSME को मिलेगा साझा मंच。 स्टार्टअप्स को आइडिया से उत्पाद और उत्पाद से बाजार तक पहुंचाने में मिलेगी मदद。 प्रोटोटाइप निर्माण, लैब, टेस्टिंग और तकनीकी मार्गदर्शन की सुविधाएं मिलेंगी。 मेंटोरशिप, इनक्यूबेशन, निवेशकों से संपर्क और व्यावसायिक सहयोग पर रहेगा जोर。 विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अपने विचारों को नए उत्पादों और उद्यमों में बदलने का अवसर。 बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) और उद्योग जगत से जुड़ने में भी मिलेगी सहायता。 सरकारी विभाग अपनी समस्याएं स्टार्टअप्स के सामने रख सकेंगे, समाधानों का पायलट परीक्षण होगा。 सफल तकनीकों को सरकारी विभागों में अपनाने की दिशा में काम किया जाएगा。 ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल के जरिए मौजूदा संस्थानों और सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल होगा。 कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में होगा गठन。 फाउंडेशन दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत करेगा काम。0
0
Report
Advertisement
धनबाद में नवरात्र व डांडिया महोत्सव में महिलाओं-पुरुषों का उत्साह चरम पर
Dhanbad, Jharkhand:शारदीय नवरात्र को लेकर धनबाद में लोगों के बीच खासа उत्साह देखने को मिल रहा है। दुर्गापूजा के साथ-साथ डांडिया कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है। इसी कड़ी में कार्मिक नगर दुर्गापूजा कमिटी की ओर से डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के साथ बड़े लोग भी डांडिया गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक अंदाज में बच्चों के द्वारा डांडिया खेलते है। कार्मिक नगर दुर्गापूजा कमिटी में पिछले 41 वर्षों से विधिवत रूप से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, पिछले तीन वर्षों से लगातार डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।0
0
Report
Begusarai: Durga Puja peaceful, administration's strict security preparations
Begusarai, Bihar:Begusarai में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से रविवार को जिला अधिकारी रीची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसकी शुरुआत ट्रैफिक चौक से हुई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कचहरी चौक, काली स्थान होते हुए विशनपुर तक पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की मौजूदगी से प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसे सभी लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अशांति पैदा करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान डीजे और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल के साथ बजने वाले गानों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। अधिकारियों ने अश्लील और आपत्तिजनक गाने बजाने पर सख्त मनाही की है। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि पूजा के दौरान ऐसा कोई भी काम नहीं किया जाए, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो या सामाजिक वातावरण खराब हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सकती है। प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि पर्व के दौरान शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करेगी। पूजा पंडालों और शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। जिला पदाधिकारी रीची पांडेय और पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और आपसी सद्भाव बनाए रखना है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे मां दुर्गा की आराधना का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन इस दौरान कानून का पालन करना भी सुनिश्चित करें। कुल मिलाकर, बेगूसराय में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन का साफ संदेश है—आस्था के पर्व में खलल डालने वालों की खैर नहीं, शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है。0
0
Report
तनोट माता दरबार गया अशोक गहलोत, जनता के प्रेम और आशीर्वाद की कामना
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर。 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर सीमावर्ती जैसलमेर जिले में स्थित विख्यात शक्तिपीठ तनोट माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने युद्ध वाली देवी के नाम से विख्यात तनोट माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मनसापूर्ण माता मंदिर में रूमाल बांधकर मन्नत भी मांगी。 तनोट माता मंदिर पहुंचने पर बीएसएफ के साउथ डीआईजी महेश कुमार नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद, पूर्व विधायक रूपाराम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदिन फकीर,सहित अन्य कॉग्रेसी नेता व BSF के अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी रही। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे。 दर्शन के बाद मीडिया से रूबरू हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेश, देश और समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की है। तनोट माता के दर्शन कर उन्हें बहुत सुकून मिला। उन्होंने मंदिर के पुजारियों और मंदिर से जुड़े लोगों का आभार भी जताया。 गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने कहा, “मैं आपसे दूर नहीं हूं।” चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जिताती है और मुख्यमंत्री को लेकर हाईकमान फैसला करता है। पंचायतीराज चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने मानव मात्र और प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की। धार्मिक स्थल पर राजनीतिक सवालों के जवाब देते हुए गहलोत ने अपनी बात रखी。 बाइट: अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान0
0
Report
Advertisement
