Back
दिनारा से टिकट कटने पर विजय मंडल बोले—जानकारी नहीं, टिप्पणी नहीं
AYAMARJEET YADAV
Jan 24, 2026 16:31:41
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा राजद के कई विधायकों का टिकट कटने को लेकर जो विजय मंडल का नाम लिया जा रहा है, वह दिनारा के पूर्व विधायक विजय मंडल है। भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद विजय मंडल सामने आए हैं तथा भाई वीरेंद्र के इस बयान पर कहा है कि वे किस परिपेक्ष में भाई वीरेंद्र ने यह बयान दिया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन उनके पार्टी ने उनका टिकट कैसे कटा। इस संबंध में उन्हें कुछ भी नहीं कहना है। जब पार्टी द्वारा टिकट मिला तो वह विधायक चुने गए, जब टिकट नहीं मिला तो भी कोई दिक्कत नहीं है। वह पहले भी पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। शाहाबाद के कुछ जिलों में एक बड़े राजद नेता के इशारे पर टिकट काटे जाने के भाई वीरेंद्र के बयान पर भी विजय मंडल ने कहां की बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह उनके पार्टी के नेता हैं। उनके लोकसभा के चुनाव में उन्होंने जीतोड़ मेहनत किया। जिस कारण वह बक्सर से सांसद चुने गए। उन्हें अगर इसबार दिनारा से टिकट नहीं मिला और उनका टिकट क्यों काटा गया? इस पर उन्हें ना कोई टिप्पणी करनी है और ना ही कोई खंडन करना है। बता दे कि आज सासाराम में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही थी। कुशवाहा सभा भवन में आयोजित वे कर्पूरी जयंती में उन्होंने यह बातें कही। बता दे कि इसी विजय मंडल को लेकर भाई वीरेंद्र ने जो बयान दिया है। वह काफी वायरल हो रहा है तथा राजद में भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद भूचाल मचा है। इसी बीच वह विजय मंडल भी खुद सामने आकर बयान दे रहे हैं। बता दे की विजय मंडल का इस बार दिनारा से टिकट काटकर राजेश यादव को दिया गया। वही राजद दिनारा सीट भी हार गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IAImran Ajij
FollowMar 11, 2026 05:06:320
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 11, 2026 05:05:530
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 05:05:220
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 11, 2026 05:03:430
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 05:03:290
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 11, 2026 05:03:190
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 11, 2026 05:03:040
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:02:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:100
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 11, 2026 05:01:470
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 05:01:370
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 05:01:230
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 11, 2026 05:00:360
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 11, 2026 05:00:200
Report