icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821115
Amarjeet Kumar YadavAmarjeet Kumar YadavFollow26 Jul 2024, 10:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा में तापमान बढ़ा, 7–12 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ की हल्की बारिश की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:वेदर अपडेट हिसार-1. तापमान में उछाल: पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से पिछले 4-5 दिनों में हरियाणा का दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4°C और रात का तापमान 2 से 3°C अधिक दर्ज किया गया है।2. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का असर: पहला विक्षोभ 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक (मुख्य रूप से उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश और अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी) तथा दूसरा विक्षोभ 10 से 12 अक्टूबर के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादलवाई, हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश लाएगा।3. मौसम में आगे का बदलाव: 10 से 12 अक्टूबर की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
0
0
Report

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर में युवक अपहरण मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण के मामले में police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को पीड़ित ने शिकायत दी थी कि देवेंद्र गिरि, उसके बेटे तनिष्क और मयंक तथा सुमित गिरि ने उसके करीब 26 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और युवक की बरामदगी के लिए टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने उसी दिन नाकाबंदी कर कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को आरोपियों की ब्रेजा कार से बरामद कर लिया। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 115(2) और 352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने 3 अक्टूबर को चारों आरोपियों देवेंद्र गिरि (45), तनिष्क (21), मयंक (19) और सुमित (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी शिकायतकर्ता के घर गई थी, जिससे नाराज होकर वह अपने बेटों और भांजे के साथ वहां पहुंचा और युवक को जबरन कार में बैठाकर ले गया था। नहर के पास पुलिस से घिरने पर आरोपी युवक को कार में छोड़कर फरार हो गए थे
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में श्रद्धांजलि सभा विवाद SP कार्यालय तक पहुंचा, अजय तिवारी पर आरोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिला मुख्यालय में सवर्ण समाज की श्रद्धांजलि सभा को लेकर विवाद गहरा गया है और मामला एसपी कार्यालय तक पहुंच गया है। प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी के खिलाफ गाली-गलौज और फर्जी संगठन चलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल 18 फरवरी को सवर्ण समाज के सांसद और मंत्रियों के लिए अदालत के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि भोपाल के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में के.के. खनेजा ने पोस्ट डाल दी कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजय तिवारी ने किया है। प्रशांत शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम का नेतृत्व बुद्धिजीवियों ने किया था, अजय तिवारी का कोई लेना-देना नहीं था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अजय तिवारी ने उन्हें फोन पर और ग्रुप में दो कौड़ी के टुच्चे और कुएं का मेंढक जैसी गालियां दीं। प्रशांत शर्मा ने अजय तिवारी पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से दो अलग-अलग संगठन चलाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अजय तिवारी खुद शासकीय कर्मचारी, संविदा इंजीनियर हैं लेकिन खुद को समाजसेवी बताकर संगठन चला रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है और जनता को भ्रमित करने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

शाहजहांपुर में सुरेश कुमार खन्ना की रिकॉर्ड नौवीं जीत: विकास मॉडल पर टिके प्रशासन का मजबूत चेहरा

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर वैसे तो कई नेताओं और विधायकों की अपनी अपनी अलग पहचान है। कोई बाहुबली है तो कोई धन कुबेर है। शाहजहांपुर विधानसभा से एक ऐसे विधायक हैं जिनका रिकॉर्ड पूरी एशिया में सबसे अलग है। वो नाम है सुरेश कुमार खन्ना उम्र लगभग 74 वर्ष। शाहजहांपुर नगर विधानसभा से विधायक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे ताकतवर मंत्री है जिनके पास संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री का प्रभार है। इन विधायक की खासियत यह है कि यह 1989 से अब तक लगातार नौ बार से विधायक है चुने जाते रहे हैं। एक ही विधानसभा और एक ही पार्टी से लगातार विधायक बना अपने आप में किसी गिनीज बुक रिकॉर्ड से कम नहीं है। लोग इसे सुरेश कुमार खन्ना की लोकप्रियता मानते हैं और उन्हें विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। सुरेश कुमार खन्ना खत्री बिरादरी से आते हैं और उनका वोट बैंक महज 1.5 प्रतिशत है। लेकिन हर बार वह अपने प्रतिद्वंद्वी से बड़े अंतर पर जीते हैं। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर विधानसभा से हमेशा विधायक चुने गए हैं। इस बार उनका यह दसवां चुनाव है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शाहजहांपूर (सदर - सीट संख्या 135) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। यह इस सीट से उनकी लगातार 9वीं चुनावी जीत थी। मुख्य परिणाम विवरण: सुरेश कुमार खन्ना (विजेता) भाजपा (BJP) 1,09,942 49.3%; तनवीर खान (निकटतम प्रतिद्वंद्वी) सपा (SP) 1,00,629 45.1%; सर्वेश चंद्र धांधू बसपा (BSP) 8,726 ~3.9%; पूनम पांडे कांग्रेस (INC) 1,1.382 ~0.6%; जीत का अंतर: 9,313 मत। विकास कार्यों की सूची: 1 הनुमत धाम 2 नगर निगम 3 शाहजहांपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी 4 शहीद पार्क 5 न्यू ककरा सिटी 6 अटल ऑडिटोरियम 7 गांधी भवन का नया लुक 8 SDA 9 महानगर बनने के बाद अच्छे अच्छे ग्रांड आर्क जैसे होटल खुलना 10 महानगर बनने के बाद मॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 11 एसO एसO कॉलेज को विश्वविद्यालय की घोषणा 12 दुर्गा मंदिर कारीडोर 13 अजीजगंज तिराहे का कायाकल्प 14 ककरा पुल 15 अजीजगंज 16 नया सेटेलाइट बस अड्डा 17 शहीद संग्रहालय 18 एक्सप्रेस वे 19 सुभाष चौराहा 20 कवि चौराहा 21 नया आरटीओ कार्यालय 22 स्मार्ट रोड उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में शाहजहांपुर (सदर - सीट संख्या 135) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। यह इस सीट से उनकी लगातार 9वीं चुनावी जीत थी। प्रमुख परिणाम: सुरेश कुमार खन्ना विजेता भाजपा 1,09,942 (49.3%), तनवीर खान 1,00,629 (45.1%), सर्वेश चंद्र धांधू 8,726 (~3.9%), पूनम पांडे 1,1.382 (~0.6%)।
0
0
Report
Advertisement

सेवा ज्योति संकल्प के साथ बीजेपी मोदी सरकार के 25 साल का आभार जताएगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर बीजेपी राजस्थान की ओर से 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लाइव जुड़ेंगे। जयपुर में सांगानेर में कार्यक्रम होगा। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर बीजेपी प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। बूथ स्तर से कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़कर आमजन का आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में लाइव जुड़ेंगे।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि 17 सितंबर से राजस्थान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चल रहा है। इसके तहत रक्तदान, स्वच्छता अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवा गतिविधियां और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के दौरान पीएम के जन्मदिन पर राजस्थान में 40 लाख ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए गए। 7 अक्टूबर को बीजेपी का ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर होगा कार्यक्रम पीएम मोदी और नितिन नवीन लाइव जुड़ेंगे सांगानेर में होगा जयपुर का मुख्य कार्यक्रम प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जिला मुख्यालयों पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे。
0
0
Report

कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: CEC के पुतले दहन के साथ वोट चोरी पर घेराबंदी

Saiki, Bihar:‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जनपद पंचायत सारंगढ़ के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी जरिता लैतफ्लांग की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में पुलिस से झड़प भी देखने کو मिली।विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, कविता प्राण लहरे, जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, अरुण मालाकार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जमुई सदर अस्पताल में प्रसूताओं की मौत, जांच टीम गठित, कार्रवाई का भरोसा

Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में चार-पांच घंटे के अंतराल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है और लगातार मामले की पड़ताल की जा रही है। दोनों मृत प्रसूताओं के परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज और चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हुई। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दोनों प्रसूताओं की मौत का मामला संज्ञान में है। जिलाधिकारी ने भी मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्रेयसी सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले चुकी हैं और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच के लिए एसडीओ सौरभ सुमन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जांच टीम में डीडीसी शिप्रा विजय चौधरी, पर यह उपसमाहर्ता सावन कुमार एसडीओ सौरभ सुमन और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया है। टीम दोनों घटनाओं से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और ड्यूटी से संबंधित तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। अस्पताल में किस समय कौन चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी पर थे, इलाज के दौरान क्या व्यवस्था थी और मरीजों को किस स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिली, इन सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। इसी क्रम में देर रात उस समय ड्यूटी पर तैनात रहीं डॉ. शालिनी के निजी क्लीनिक पर भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल के आसपास संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की व्यवस्था पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों की टीम लगातार आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच कर रही है। उधर, मृत प्रसूताओं के परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अनीता के पति सुजीत कुमार का कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अनीता की सास ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं आस्था की मां ज्ञानी देवी और उसकी बड़ी बहन अर्पणा देवी ने भी अपनी पीड़ा बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है और अंतिम रूप से जिम्मेदारी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय होगी। इधर, सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज और प्रसव की व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई। राखी कुमारी का सदर अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उसकी ननद प्रियंका कुमारी और प्रीति सोनल ने बताया कि समय पर ऑपरेशन हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इसी तरह की सुविधा लगातार मिलती रहे तो मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रात में जांच को लेकर परेशानी हुई थी, लेकिन फिलहाल ऑपरेशन और इलाज की सुविधा से वे संतुष्ट हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और मेडिसिन काउंटर खुला रहता है। हालांकि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नियमित रूप से नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई। दूसरी ओर सीटी स्कैन, एक्स-रे और अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को पहले की तुलना में राहत मिलने की बात कही जा रही है। बहरहाल, दो प्रसूताओं की मौत के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था प्रशासन के रडार पर है। लिहाजा अब जांच टीम की रिपोर्ट पर सबकी नजर है। दरअसल, मामला सिर्फ दो मौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका, इलाज की उपलब्धता और अस्पताल की पूरी व्यवस्था की भी जांच हो रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लगातार जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। बाइट..... डॉ अशोक कुमार सिंह, सिविल सर्जन जमुई बाइट......सुजीत कुमार प्रसूता अनीता के पति, बाइट...... प्रसूता अनीता की सासू मां बाइट...... ज्ञानी देवी, प्रसूता आस्था की मां बाइट....... अर्पणा देवी,प्रसूता आस्था की बड़ी बहन बाइट...... राखी कुमारी जिसका ऑपरेशन आज हुआ है उसकी ननद प्रियंका कुमारी ,प्रीति सोनल
0
0
Report

SIR पर विपक्ष के आरोपों पर CM शर्मा का करारा जवाब, 13 करोड़ वोट भ्रामक दावा

Jaipur, Rajasthan:SIR पर सियासी घमासान विपक्ष के हमलों पर सीएम भजनलाल शर्मा का करारा प्रहार सोशल मीडिया पर सीएम ने विपक्ष के आरोपों की उड़ाई धज्जियाँ कहा,SIR में 13 करोड़ वोट कटने का दावा पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है! विपक्ष द्वारा राजनीतिक स्वार्थ के लिए SIR को लेकर जनता के बीच भ्रम और अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि ड्राफ्ट सूची में मृत, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा दोहरी प्रविष्टियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चिह्नित किया गया है। इन प्रविष्टियों का ड्राफ्ट सूची में चिह्नित होना यह कतई नहीं दर्शाता कि संबंधित नाम अंतिम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इसके लिए सभी पात्र मतदाताओं को दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया गया है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहें और प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। इसी पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना, फर्जी मतदान पर अंकुश लगाना और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए राजनीतिक स्वार्थ से फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों से सावधान रहें तथा तथ्यों पर विश्वास करें। मतदाता सूची से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूचना तंत्र पर ही भरोसा करें।
0
0
Report

Panna, Madhya Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 बच्चों की मौत, आरोपी जमानत पर बाहर

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में पिछले साल 2025 में सितंबर माह के अंत में शुरू हुए इस कफ़ सिरप कांड ने 26 बच्चों को अपना शिकार बनाया था. कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की किडनी फेल हुई और बच्चों ने दम तोड़ दिया था. कोल्ड्रिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) ki मात्रा 48.6% थीं जबकि होनी 0.1% चाहिए थी. इस पूरे मामले में SIT की टीम गठित की गई और 11 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी हुई वही 2 ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया. एक साल बीत जाने के बाद मुख्य आरोपी श्री सन फार्मा सूटिकल कंपनी के मालिक और डॉ प्रवीण सोनी जिन्होंने बच्चों को ये दवा लिखी थी और केमिकल एनालिस्ट जेल में है वही प्रवीण सोनी की पत्नी जो ज्योति सोनी अपना मेडिकल संचालक जमानत पर बाहर आ चुकी है तो वही एम आर सतीश वर्मा, 2 मेडिकल के संचालक और केमिकल सप्लायर शैलेश पंड्या जमानत पर बाहर आ चुके है. वही 2 ड्रग इंस्पेक्टर गौरव शर्मा और शरद जैन को गुना और जबलपुर बहाल किया गया फिर रविवार को कार्यालय खोल कर उन्हें भोपाल अटैच कर दिया गया. जिन बच्चों ने अपनी जान गंवा दी उनके परिजनों का कहना है कि समय जैसे जैसे बीत रहा है धीरे धीरे सभी आरोपी बाहर आ जाएंगे और उनके बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा वहीं उन्होंने सरकार से भी दरकार लगाई है कि उन्हें जल्दी न्याय मिलना चाहिए उन्होंने अपनी जीवन की पूरी कमाई बच्चों के इलाज में खर्च करदी अब लोगों से जो पैसे इलाज के लिए उधार उन्होंने उधार लिया था वो लौटाने में कड़ी मसक्कत करनी पड़ रही है.
0
0
Report

Raipur, Chhattisgarh:
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 116 बच्चों को नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर में दवा पिलाई गई

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में संचालित आंचल प्रसूता केंद्र पर सोमवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 0 से 5 वर्ष तक के 116 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की औषधि पिलाई गई। आयोजकों के अनुसार स्वर्ण प्राशन संस्कार का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता करना है। इसके अलावा पाचन क्रिया बेहतर होने, भूख बढ़ने तथा सर्दी-जुकाम और एलर्जी से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलने की बात बताई गई। शिविर में बच्चों को निशुल्क औषधि प्रदान कर अभिभावकों को इसके महत्व की जानकारी भी दी गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top