821107
रोहतास जिले के खेत में भैंस चराने को लेकर हुई मारपीट
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में भैंस चराने के विवाद में मारपीट हुई। जिसके चलते पीड़ित पवन पांडे ने कोचर थाने के विनोद सिंह और संजय सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक को को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सूचना के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में इतिहास, राजनीति एवं समाज पर विचार-विमर्श; अशोक पांडेय की पुस्तक का विमोचन
Bikaner, Rajasthan:देश के जाने-माने इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय बीकानेर पहुंचे। पुस्तक ‘हिंसा, अहिंसा और भगत सिंह’ का विमोचन हुआ। ‘इतिहास का सच, राजनीति की स्मृति और समाज का विवेक’ विषय पर विचार-मंथन किया गया। आर्थिक विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. वोहरा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में राजनीति, कारोबार, पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक जगत की जानी-मानी हस्तियाँ ने शिरकत की। इतिहास, राजनीति और समाज के रिश्तों पर सार्थक चर्चा हुई। बीकानेर में आयोजित इस कार्यक्रम में इतिहास और समकालीन सामाजिक विमर्श के कई पहलुओं पर चर्चा हुई। देश के जाने-माने इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय की पुस्तक ‘हिंसा, अहिंसा और भगत सिंह’ का विमोचन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। आयोजन का केंद्र रहा यह सवाल कि इतिहास को किस नजरिए से देखा और समझा जाता है, राजनीति में उसकी स्मृति किस तरह इस्तेमाल होती है और समाज का विवेक इन सबके बीच क्या भूमिका निभाता है। आर्थिक विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. वोहरा की अगुवाई में हुए इस आयोजन में लेखक-पत्रकार हरीश बी. शर्मा, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग और मदन गोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान, व्यवसायी के.एल. बोथरा, लेखक अनिरुद्ध सिंह उमट और चंद्रशेखर श्रीमाली सहित कई विशिष्टजन शामिल हुए। कार्यक्रम में पुस्तक के माध्यम से भगत सिंह के विचारों, हिंसा और अहिंसा की अवधारणाओं तथा इतिहास की सामाजिक-राजनीतिक व्याख्या जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे। आयोजन ने अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों को विचार साझा करने और इतिहास को व्यापक सामाजिक संदर्भ में समझने का अवसर दिया।0
0
Report
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे राउंड मतगणना के दौरान बीजेपी-आरजेडी में हंगामा
Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे राउंड की मतगणना के दरम्यान बीजेपी और आरजेडी के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ. स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर प्रशासन के अत्यधिक कर्मी अंदर पहुंचे. मतगणना केंद्र पर स्थिति की वस्तुस्थिति. जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने0
0
Report
हरियाणा में CMGGA बैच-9 के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग CMGGA ( मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी) हरियाणा के नए बैच की जल्दी होगी शुरूआत सीएम जीजीए के चयन की प्रकिया अंतिम चरण में पहुंची साल 2016 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के अब तक 8 बैच पूरे हो चुके हैं और 9 वें बैच का जल्दी होगा चयन CMGGA के तहत चुने गए युवा पेशेवर हरियाणा के सभी जिलों में जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का काम करते हैं सीएम के DPS यशपाल यादव (IAS) CMGGA के है प्रोजेक्ट डायरेक्टर है0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गौरीबाजार इंदुपुर मेले में दबंगों का हंगामा, ड्यूटी पर तैनात सिपाही से की हाथापाई
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के इंदुपुर मेले में मारपीट कर रहे युवकों को रोकना ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को भारी पड़ गया। मारपीट के शिकार युवक को बचाने पहुंचे सिपाही से ही आरोपित युवक उलझ गए। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मेले में कुछ युवक एक अन्य युवक की पिटाई कर रहे थे। दबंगई के आगे कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी बीच घटना की सूचना ड्यूटी पर तैनात सिपाही को मिली। सिपाही मौके पर पहुंचा और मारपीट का शिकार हो रहे युवक को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान मारपीट कर रहे युवक सिपाही से ही भिड़ गए और उसके साथ हाथापाई करने लगे। मेले में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान सिपाही से हाथापाई की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि आरोपित युवक एक सफेदपोश नेता के करीबी बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अब देखना यह है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से कथित तौर पर हाथापाई करने वाले युवकों की पहचान कर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
दिल्ली व्यापारियों की रैली बढ़ाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर पत्र करवाने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: दिल्ली के व्यापारियों द्वारा राहुल गांधी से 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली को आगे बढ़ाने की अपील करने पर, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "यह पत्र खास तौर पर बीजेपी द्वारा तैयार करवाया गया है, ताकि इस आंदोलन को होने से रोका जा सके। बीजेपी खुद तो इसका विरोध कर ही रही है, साथ ही दूसरों से भी विरोध करवा रही है। उन्हें डर है कि जब देश भर से लाखों लोग यहां आएंगे, तो भारतीय जनता पार्टी का क्या होगा? देश में मतदाता सूची से 13 करोड़ वोट हटा दिए गए हैं... चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत करके, चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र को खत्म कर रहा है..."0
0
Report
Advertisement
पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग के धुरंधरों का दम! पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम के लिए 19खिलाड़ियों का
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम! स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ऑल इंडिया टीम के लिए चयन ट्रायल संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जौनपुर और गाजीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के करीब 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पावरलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में आठ, महिला वर्ग में चार और बॉडीबिल्डिंग टीम में सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप केरल के कन्नूर, जबकि बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता गुजरात के मेहसाणा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय राय ने फीता काटकर किया। पर्यवेक्षक के रूप में राज कॉलेज जौनपुर के डॉ. अखिलेश गौतम और चयनकर्ता के रूप में संजय राय मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. रामधारी राम ने किया। इस दौरान प्रो. कृष्णानंद चतुर्वेदी, प्रो. विलोक सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अवधेश पांडेय, डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. विशाल सिंह समेत कई शिक्षक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अरविंद शर्मा, अमित सैनी, प्रदीप राय, इखलाक खान और वीरेंद्र कुमार शामिल रहे। गाजीपुर के इस आयोजन से विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
ट्रैप मामलों में रंगे हाथ पकड़े अधिकारियों के स्थानांतरण नियम स्पष्ट
Chandigarh, Chandigarh:ट्रैप मामलों/छापेमारी के मामलों में आरोपी अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण के बारे में जारी किए निर्देश जो अधिकारी/कर्मचारी ट्रैप मामलों/छापेमारी के मामलों में रंगे हाथों पकड़े गए हैं और जमानत पर हैं, उन्हें उसी पद और उसी स्टेशन पर तैनात नहीं किया जाएगा ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को संबंधित अधिकार क्षेत्र से दूर किसी स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा, अधिमानतः पड़ोसी जिलों की सीमा से परे, ताकि निष्पक्ष और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की जा सके और शिकायतकर्ता/गवाह पर किसी भी प्रकार का अनुचित प्रभाव डालने की संभावना को रोका जा सके अगर ऐसा कोई कर्मचारी जिला कैडर का है, तो उसे जिले के भीतर ही किसी अन्य दूरस्थ स्टेशन पर स्थानांतरित किया जाएगा इन निर्देशों को सख्त अनुपालन के दिए निर्देश0
0
Report
रायपुर: उत्कृष्ठ कृषक रत्न सम्मान समारोह, चक्रवात अर्नब के मद्देनजर तैयारियाँ तेज
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में उत्कर्ष कृषक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सर्किट हाउस में ये आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए. कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी इस दौरान मौजूद रहें. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 25 उत्कृष्ठ कृषकों को सम्मानित भी किया. वहीं कार्यक्रम के बाद चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर जारी अलर्ट के मसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवा और बारिश की संभावना है. सरकार की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. NDRF और SDRF की टीम अलर्ट मोड पर है. सभी जिलों के किसानों को सूचना दे दी गई है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी है.0
0
Report
Advertisement
गोल्डन टेम्पल में गुरु राम दास जी की जयंती पर आतिशबाज़ी
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB) FIRECRACKERS LIT AT GOLDEN TEMPLE TO MARK BIRTH ANNIVERSARY OF SRI GURU RAM DAS JI0
0
Report
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन रैली की तैयारी, 1 नवंबर को निर्धारित
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PREPARATIONS UNDERWAY AT RAM LILA MAIDAN FOR CONGRESS RALLY SCHEDULED ON NOVEMBER 1 DELHI: रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के आरोपों के खिलाफ INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली के लिए तैयारियां चल रही हैं।0
0
Report
सेबू में भारतीय समुदाय और फिलीपींस के नागरिक Defence Minister राजनाथ सिंह का होटल में गर्मजोशी से स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:CEBU (PHILIPPINES): INDIAN COMMUNITY AND PHILIPPINE NATIONALS ACCORD WARM WELCOME TO UNION DEFENCE MINISTER RAJNATH SINGH AT HOTEL0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल! ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च से गरमाई सियासत, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकलेनाबाद स्थित पार्टी कैंप कार्यालय से लंका होते हुए कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा तथा पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा ने एसआईआर के तहत कथित तौर पर वोट काटे जाने, मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही और मतदाता सूची में सुधार को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस ने साफ किया कि यह अभियान गांव-गांव और जिले-जिले तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि गाजीपुर की सड़कों पर मंगलवार को कांग्रेस का राजनीतिक प्रदर्शन देखने को मिला। हाथों में पार्टी के झंडे, नारों की गूंज और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय करने की मांग की। मार्च का नेतृत्व कर रहे एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए देशभर में करीब 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने मांग की कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें नियमानुसार दोबारा सूची में शामिल किया जाए। हालांकि, 13 करोड़ नाम हटाए जाने का यह आंकड़ा कांग्रेस नेता का दावा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।0
0
Report
सक्ती में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर प्रेसवार्ता
Upani, Chhattisgarh:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान के तहत आज सक्ती में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। पार्टी के ऑब्जर्वर नाना भाऊ पटोले, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित पूर्व मंत्री मौजूद रहे। कांग्रेश ने चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए। साथ ही, भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने चुनाव आयोग पर सीधा आरोप लगाया कि BJP, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिली हुई है, तो दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। 2014 के बाद देश में जो भी चुनाव हुए, सब में चुनाव आयोग की मदद से BJP की सरकारें बनीं। आरोप है कि अब पूरा जंगल अडानी को देने, माइनिंग देने का काम चालू हो गया है। हाथी गांव में आ रहे हैं, खेती बर्बाद हो रही है, विरोध करने पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। सरकार का व्यवहार स्पष्ट करता है कि ये वोट चोरी से चुन कर आते हैं। लोकतंत्र में लोगों के वोट से सरकार आनी चाहिए, न कि चुनाव आयोग के आशीर्वाद से,,पार्टी के ऑब्जर्वर नाना पटोले ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा सिर्फ SIR तक सीमित नहीं है। राहुल गांधी ने 7 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र में 2024 लोकसभा और विधानसभा के बीच 39 लाख मतदाता बढ़ने, 7 अगस्त 2025 को महादेवपुरा में 1 लाख 250 वोट प्रभावित होने और हरियाणा, आंध्र जैसे राज्यों में दोहरे पंजीकरण जैसे मुद्दे उठाए थे। वहीं SIR को लेकर कांग्रेस का दावा है कि 30 राज्यों में 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए, जिनमें पश्चिम बंगाल में तार्किक विसंगतियों के आधार पर 60 लाख नाम शामिल हैं। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और हटाए गए नामों को बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
मनोज तिवारी: अखिलेश के बयानों पर संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा ही असली मुद्दा
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश | भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "ये लोग जो भी कह रहे हैं और जो कर रहे हैं, उनकी कथनी और कहनी में बहुत फर्क है... मुगल भी यही करते थे जो आजकल ये लोग कर रहे हैं क्योंकि मुगल वोट के आधार पर नहीं आए थे। संवैधानिक संस्थाओं पर उनका विश्वास नहीं था, वे तो तलवार के बल पर आए थे। आज कुछ लोग तलवार और लाठी के बल पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके वही मानसिकता दिखा रहे हैं। अखिलेश यादव या उनके अन्य साथी, जो कुछ कर रहे हैं, ये संविधान की हत्या है। आप जीत जाओ तो वोटों पर विश्वास है लेकिन हार गए तो चुनाव आयोग खराब है, वोट चोरी हुई है, EVM में परेशानी है... उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे और डबल इंजन की सरकार चलेगी।0
0
Report
Advertisement
