सासाराम में जीविका कर्मियों का प्रदर्शन, 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
Sasaram, Bihar:सासाराम के समाहरणालय पर बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के बैनर तले जीविका कर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनके मानदेय में वृद्धि की मांग प्रमुख थी। कर्मियों का कहना है कि उन्हें वर्तमान में 1500 से 2000 रुपए का मानदेय मिलता है, जबकि यह बढ़कर 20000 से 25000 रुपए होना चाहिए। वे आशा, ममता, और आंगनबाड़ी सेविकाओं के समान काम करने के बावजूद आर्थिक सहायता से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों ने डीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
