करगहर थाना क्षेत्र में दोस्त ने अपने दोस्त को पीटकर किया घायल, इलाज जारी
Kargahar, Bihar:रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी रोड़ में एक गंभीर घटना सामने आई है जहां दोस्तो के बीच मारपीट हो गई। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल किशोर को उसके परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। घायल किशोर की पहचान सेमरी रोड़ में रहने वाले असलम राईन के पुत्र के रूप में हुई है। इस मामले में विवाद उस बात की शुरुआत हुई थी जब हंसी-मजाक करने को लेकर विवाद हो गया और दोस्त के द्वारा किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
