icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऊना में युवा कांग्रेस ने खड़गे के मंच शुद्धिकरण पर भाजपा-RSS के विरोध में प्रदर्शन किया

Una, Himachal Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद उनके मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को ऊना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति की प्रतीकात्मक कॉपी जलाकर विरोध जताया और भाजपा व आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच का शुद्धिकरण किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को पहले अपने मन को शुद्ध करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जातिवाद के नाम पर राजनीति कर लोगों से वोट लिए और अब उसी जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अनुसूचित जाति समाज से आते हैं, तो भाजपा को इससे क्या परेशानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और समाज में जाति के आधार पर भेदभाव की राजनीति बंद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आज छोटे से नोटिस पर आरएसएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों का भी घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि हिंदुस्तान और उस समाज का अपमान है, जिससे खड़गे ताल्लुक रखते हैं। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यालयों का घेराव करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि जातिवाद के खिलाफ कांग्रेस और युवा कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

गिद्धरबाहा रेलवे लाइन के पास तीन साल की बच्ची मिली, हालत स्थिर—इलाज जारी

Sri Muktsar Sahib, Punjab: ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਵਿਖੇ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ ਨੇੜੇ ਲਾਵਾਰਿਸ ਮਿਲੀ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਨੇ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਹਿਲਾ ਦਿੱਤਾ। ਸਰੀਰ ’ਤੇ ਸੱਟਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਗੰਭੀਰ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ। ਆਖ਼ਰ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਕੀ ਵਾਪਰਿਆ。 ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨਾਂ ਨੇੜੇ ਲਾਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ। ਬੱਚੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਦੇਖ ਕੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ।ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਇਣ ਸਿੰਘਲਾ ਮੁਤਾਬਕ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਬੱਚੀ ਦੇ ਮਿਲਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਉਹ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ。 ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਐੱਸਐੱਮਓ ਡਾ. ਰਸ਼ਮੀ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੱਚੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਇਸ ਸਮੇਂ ਸਥਿਰ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡਾਕਟਰੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੇ ਸਰੀਰ 'ਤੇ ਸੱਟਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮਿਲੇ ਹਨ。
0
0
Report
Advertisement

किशोरी के साथ छेड़छाड़: परिजनों ने अधेड़ की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर किशोरी से अधेड़ युवक ने की छेड़छाड़, परिजनों ने पिटाई कर आधा सिर मुड़वाकर किया पुलिस के हवाले रावतपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर अधेड़ युवक के साथ परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने जमकर मारपीट की और उसका आधा सिर मुड़वाकर क्षेत्र में घुमाया जिसके बाद पुलिस के हवाले किया। आरोपी युवक किशोरी को किशोरी के पिता के कहने पर गाड़ी चलाना सिखा रहा था। वहीं पुलिस युवक के खिलाफ कार्यवाही कर जांच पड़ताल में जुटी है। थाना रावतपुर निवासी पीड़िता किशोरी के पिता का ट्रैवल्स का काम है वहीं वह गाड़ी सिखाने का भी काम करते हैं जिसके लिए उन्होंने पनकी निवासी एक अधेड़ युवक को ड्राइवर रखा था। पीड़िता के पिता के अनुसार कुछ दिनों से वह बेटी को कार चलाना सिखा रहा था। बीते रविवार को 17 वर्षीय बेटी को कार सिखाने के दौरान अश्लिल बातें करते हुए छेड़छाड़ की बेटी ने परिजनों से आप बीती बताई। सोमवार को परिजन और मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर मुड़वाकर क्षेत्र में घुमाया। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पिता ने बताया कि अपने साथ हुई इस घटना से बेटी सदमे में है।
0
0
Report

24 घंटे की बारिश में कच्चे मकान की छत गिरा, मासूम शिखा की दर्दनाक मौत

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में लगातार हो रही बारिश के बीच कच्चे मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जसपुरवा गांव में अचानक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के चार लोग मकान के अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सात माह की मासूम शिखा की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तस्वीरें कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जसपुरवा गांव की हैं, जहां लगातार बारिश के बीच एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिवार के चार सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे। छत गिरते ही चारों लोग मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मलबा हटाया और उसके नीचे दबे परिवार के चारों सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान सात माह की मासूम शिखा की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कच्चे मकानों पर बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन से प्रभावित परिवारों की मदद और क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेने की उम्मीद है।
0
0
Report

हल्द्वानी सभा के बाद शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर FIR, कुल्लू में प्रदर्शन तेज

Kullu, Himachal Pradesh:उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए तथाकथित 'शुद्धिकरण' के विरोध और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर के खिलाफ कुल्लू में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन ढालपुर के कांग्रेस पार्टी कार्यालय से डीसी दफ्तर के बाहर तक किया गया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने कहा की बीते दिनों हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक जनसभा हुई थी। इसके बाद 11 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों व संगठनों द्वारा मैदान की सफाई और वहां धार्मिक अनुष्ठान/'शुद्धिकरण' किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे दलित समाज और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान तथा छुआछूत/जातिवादी मानसिकता करार दिया। इस पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुद्धिकरण करने वालों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई और एफआईआर की मांग की थी। जिसके बाद राहुल गांधी के इस बयान के बाद, शुद्धीकरण और सफाई अनुष्ठान का आयोजन करने वाले 'श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा समिति' के एक सदस्य (अमित कुमार) की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (जैसे समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि राहुल गांधी के बयान से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं क्योंकि उस सफाई अभियान में खुद दलित समाज के लोग भी शामिल थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने कहा की देश के इतने बड़े दलित नेता का अपमान करते हुए शुद्धीकरण किया, उन पर तो उत्तराखंड पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जिसने इसके खिलाफ आवाज उठाई, उसी पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। जो सही नहीं है। उन्होंने कहा की इस एफआईआर को तुरंत रद्द करने और मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान करने वाले असली दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।और जब तक यह राजनीतिक मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। बाइट - सेस राम आज़ाद कुल्लू कांग्रेस जिलाध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

मधेपुरा मॉडल अस्पताल में सुधार: अब स्थानीय सेवाओं में कई सुविधाएं

Madanpur, Bihar:स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के एक्शन के बाद मधेपुरा के मॉडल अस्पताल यानी सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ अब मरीजों को कई ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगी हैं, जिसके लिए पहले उन्हें बाहर का रुख करना पड़ता था। लगातार हो रहे सुधार से मधेपुरा मॉडल अस्पताल अब जिले का प्रमुख और बेहतर स्वास्थ्य केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। मधेपुरा का मॉडल अस्पताल (सदर अस्पताल) में महिलाओं की सर्जरी, डेंटल सर्जरी, सामान्य चिकित्सा समेत कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा भी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी कम हुई है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि मधेपुरा सदर अस्पताल मॉडल अस्पताल है, जहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान भी सर्जरी की व्यवस्था है। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक मरीजों का इलाज यहीं किया जा सके और उन्हें अनावश्यक रूप से रेफर न करना पड़े। वहीं, डीपीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि अस्पताल में अब रेफरल मामलों को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा रहा है। पहले की तुलना में मरीजों को बाहर रेफर करने की दर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। उपलब्ध संसाधनों और स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर इस्तेमाल कर मरीजों को मॉडल अस्पताल में ही इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अस्पताल की सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा। आंख और कान की सर्जरी की सुविधा भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद जिले के मरीजों को इन दोनों क्षेत्रों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयास और अस्पताल प्रबंधन की सक्रियता का असर अब मॉडल अस्पताल में दिखाई देने लगा है। रेफरल में कमी, सर्जरी की सुविधा और नई स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से मधेपुरा मॉडल अस्पताल धीरे-धीरे जिले के एक बेहतर सरकारी अस्पताल के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
0
0
Report

हजारीबाग परिसदन में नेहा तिर्की ने मत्स्य विभाग के अच्छे कार्य की प्रशंसा की

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के परिसदन में झारखंड के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का आगमन हुआ वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने हजारीबाग आई थी साथ ही साथ हजारीबाग के विभिन्न जगहों पर मत्स्य विभाग द्वारा करवाए जा रहे उत्कृष्ट कार्य का भी जायजा लेने वे आज हजारीबाग पहुंची थी उनके साथ मत्स्य विभाग के निदेशक भी भ्रमण करेंगे और पदाधिकारी को विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिए जाएंगे l परिसदन भवन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी सर्वप्रथम उन्होंने बताया कि हजारीबाग में मत्स्य विभाग बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है जिसकी प्रशंसा चारो ओर देखी जा रही है वहीं हजारीबाग के सड़कों के बारे में उन्होंने बताया कि हजारीबाग की सड़क काफी जर्जर अवस्था में है यहां के सांसद और विधायक गण सभी भाजपा से आते हैं उन्हें कार्य करने की जरूरत है उन्हें ही हजारीबाग की जनता ने चुनकर विधानसभा और लोकसभा भेजा है झारखंड की समस्याओं को केंद्र तक पहुंचा ना उनका ही कार्य है l जेएसएससी और जेपीएससी में हुई गड़बड़ी मामले में उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार जल्द ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर लेगी वहीं सीआईडी काफी गंभीर रूप से इस पूरे मामले पर लगी हुई है इसके पीछे जो भी है उनकी गिरफ्तारी हो रही है जल्द ही छात्रों को न्याय मिलेगा परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि झारखंड में परिसीमन होने से आरक्षित सीट को इसका प्रभाव न पड़े इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना होगा क्योंकि आदिवासी एवं जनजातीय की संख्या काफी घटी है इसको देखते हुए भी केंद्र सरकार को परिसीमन करने की जरूरत है 30 अगस्त को माननीय बंधु तिर्की के द्वारा रांची के मोराबादी मैदान में जिस तरह आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया वहां से हुंकार भरी गई उसकी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंच चुकी है साथ ही साथ कोल बिल को लेकर कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार यह काफी गलत कर रही है जिससे झारखंड सरकार को फायदा नहीं पहुंचेगा ऐसे ही पिछड़ा राज्य में झारखंड आता है एक तरफ मैया सम्मान योजना एवं विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही है इससे उन्हें ताला लग जाएगा केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है l बाइट शिल्पी नेहा ( कृषि मंत्री झारखंड सरकार)
0
0
Report

राम कदम के बयान: सुरक्षा के लिए maternity ward में चेहरा दिखाएं, मुस्लिम समुदाय पर बहस तेज

Mumbai, Maharashtra:BJP's Ram Kadam says while entering a maternity ward, the face of the individual needs to be shown bcz it is about safety and security of newborns. We have learnt lessons from past incidents. Some people doing politics on it *अबू आसिम आज़मी ने कहा -* "बुर्के का मसला हुआ है, क्या कहेंगे उसके ऊपर? ऐसा हो गया है कि मुसलमानों का जीना दूभर हो गया है, सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज मुसलमानों की धार्मिक जितनी भी रिवायतें हैं, उस मज़हब के ऊपर अटैक हो रहा है। कोर्ट भी लाएंगे... कुरान शरीफ के मुताबिक बंटवारा जायदाद का नहीं कर सकते। आज जो है मुसलमान बुर्का नहीं पहन सकता। कुछ लोग खुले आम कहते हैं कि अगर इस मुल्क में रहना है तो आपको बुर्का नहीं पहनना चाहिए, कुरान शरीफ भी नहीं पढ़ना चाहिए। रोज़ ये हो रहा है, क्या मतलब है इसका? देखिए... कुरान शरीफ में ये हिदायत दी गई है, अल्लाह ने कहा - ऐ रसूल, अपनी औरतों से कह दो जब घरों से बाहर निकले तो सर से पैर तक चादर ओढ़ लें और मर्दों से कह दो कि बाहर निकले तो अपनी नज़र नीची रख के चलें। ये एक जीने का तरीका है और दुनिया में जो बुराई फैलती जा रही है, जो बदनज़मी होती जा रही है, जो रेप और मर्डर के केस बढ़ते जा रहे हैं सब के सब इसलिए हो रहे हैं कि मॉडर्न ज़माने में लोग जो हैं ना मज़हब को भूल कर के मनमानी कर रहे हैं。 मैं सरकार से कहना चाहता हूं, एक बार ये तय हो चुका है कि बुर्का पहन के अगर कोई लेडी आती है और आपको कोई एतराज होता है कि हमको शक है तो आप एक केबिन बना दीजिए, सिक्योरिटी में लेडी रख दीजिए, उसको पूरा चेक कर लीजिए। लेकिन इस तरह से किसी को अपमानित नहीं किया जा सकता। ये सरासर जुल्म और ज्यादती है मुसलमानों के साथ."
0
0
Report
Advertisement

सीतापुर में बुलडोजर एक्शन: अतिक्रमण हटाकर महिला अस्पताल के सामने क्या बदलेगा शहर

Sitapur, Uttar Pradesh:बुलडोजर एक्शन ANChOR- यूपी के सीतापुर में बुलडोजर एक्शन जारी है डीएम राजा गणपति आर के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने महिला अस्पताल के सामने से बुलडोजर एक्शन से अतिक्रमण हटाया कई सालों से महिला अस्पताल के सामने अवैध अतिक्रमण लोगों ने कर रखा था कई दुकानदार अतिक्रमण किए हुए थे जिसको लेकर के डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन कराया वही आपको बता दे की डीएम राजा गणपति आर ने शहर को सुंदर बनाने के लिए अभियान चला रखा है कई चौराहों का डीएम ने सुंदरीकरण कराया है वहीं ट्रैफिक सिग्नल की भी शुरुआत कर दी है। बाइट- डॉक्टर राजा गणपति यार डीएम सीतापुर
0
0
Report

लोक हुंकार से कांग्रेस ने मिशन-2027 की तैयारी तेज, राय ने मोदी पर निशाना

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में कांग्रेस का ‘लोक हुंकार कार्यक्रम, मिशन-2027 की तैयारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘जनसंवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन’ के तहत ‘लोक हुंकार’ अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने और जनता की समस्याओं को राजनीतिक मंच तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘लोक हुंकार’ जनसंवाद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ‘जनसंवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन’ के नारे के साथ शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को जोड़ना और उनकी समस्याओं को सुनना बताया जा रहा है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मिशन-2027 को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है अभियान के तहत बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, युवाओं और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह जन भागीदारी का कार्यक्रम है और इसके जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विदेश यात्राओं को लेकर भी सवाल उठाए
0
0
Report
Advertisement

असम में मुसलमान पर अत्याचार के दावे: MUSA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Guwahati, Assam:मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ आसाम MUSA के प्रमुख आशिक रब्बानी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि असम में मुसलमान पर सिर्फ जुल्म होते हैं जो सरासर गलत है. आशिक रब्बानी ने कहा है कि कुछ मुस्लिम युवक काम करके घर लौट रहे थे इस वक्त उन युवाओं को पुलिस पकड़ कर थाने ले जाते हैं थाने ले जाने के बाद उन्हें पूछताछ कर थाने में ही रख दिया जाता और उन्हें डाउटफुल कहकर थाणे में ही रोक कर रखा गया इसी बात पर जब मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम मूसा को लड़कों के माता-पिता ने खबर दी तो मूसा के कार्य करता वहां पहुंचे और पुलिस थाने में संपूर्ण कागजात उन युवाओं के दिखाएं और उन्हें थाने से निकाल कर ले आए क्योंकि वह लोग संपूर्ण इंडियन थे उन लोगों को डाउटफुल बांग्लादेशी बनाकर थाणे में रोक दिया गया था जो सरासर गलत है. आशिक रब्बानी ने कहा कि इस तरह से सिर्फ एक दो ऐसे मामले नहीं हजारों मामले असम में हर रोज होते आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा है कि असम के जो ऊपरी असम के लीडर जो है लचिट सेना का श्रृंखल सोलीहा वह भी धुबरी इलाके को मिनी बांग्लादेश कहा है वह भी सरासर गलत है क्योंकि हिंदू मुस्लिम सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं धुबरी में. देखा जाए तो असम में अभी मुसलमान पर जुल्म और भी ज्यादा हो रहे हैं पुलिस सिर्फ डाउटफुल कहकर किसी भी मुस्लिम युवा को बांग्लादेशी बना देते हैं इस मामले पर हम जग में पहुंचे हैं इसीलिए उन युवाओं को हम बचा पाए हैं नहीं तो उनका क्या होता.
0
0
Report

पटना में 1799 KYP केंद्र फिर से चालू कराने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग 1799 KYP सेंटर बंद को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर पूरे बिहार से पटना पहुंचे संचालक और छात्र बिहार में 1799 KYP सेंटर बंद होने के बाद इन्हें दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर बिहार के कोने-कोने से KYP केंद्र संचालक और छात्र पटना पहुंचे हैं छात्रों का कहना है कि सेंटर बंद होने की वजह से उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है KYP केंद्र संचालक और छात्र नियोजन भवन से निकलकर BJP कार्यालय का घेराव कर रहे हैं आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि बंद पड़े KYP सेंटरों को जल्द से जल्द दोबारा शुरू किया जाए और छात्रों का नामांकन शुरू कराया जाए प्रदर्शनकारियों के बैनर पर लिखा है जब तक नामांकन शुरू नहीं, तब तक धरना खत्म नहीं होगा साथ ही उनकी मांग है कौशल विकास हमारा अधिकार है, बंद केंद्र खोलो सरकार और युवाओं का भविष्य बचाना है, KYP सेंटर पुनः चालू कराना है BJP कार्यालय के घेराव को देखते हुए सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्र संचालक और छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top