Back
डेहरी ऑन सोन स्टेशन का नाम पिता के नाम पर रखने की घोषणा—सोनू सिंह
AYAMARJEET YADAV
Jan 25, 2026 09:15:21
Sasaram, Bihar
खबर रोहतास जिला से है। जहां डेहरी के लोजपा(RV) के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह 'डेहरी ऑन सोन' रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अपने पिता स्व. ललन सिंह के नाम पर रख देंगे। मामला डेहरी के एनीकट में सोन नदी के किनारे एक पार्क से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि जब भाजपा नेता सत्यनारायण यादव डेहरी के विधायक थे, उस दौरान एनीकट में सोन नदी के किनारे एक पार्क बनाया गया था। उस पार्क का नाम तात्कालिक विधायक सत्यनारायण यादव ने अपने माता लखपति देवी के नाम पर रख दिया था। अब डेहरी के नए विधायक सोनू सिंह का कहना है कि डेहरी के सोन नदी के किनारे एनीकट में बना लखपति पार्क का नाम अगर नहीं बदल गया, तो वह डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अपने पिता स्व. इंजीनियर ललन सिंह के नाम पर रख देंगे। उन्होंने चुनौती दिया कि अगर तय समय के अंतर्गत पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव की माता लखपति देवी के नाम से एनीकट के पार्क का नाम नहीं हटाया गया, तो वह डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन का नाम अपने पिता के नाम पर रख देंगे। स्थानीय विधायक के द्वारा दिए गए इस बयान के बाद चर्चा का बाजार गर्म है। चुकी एनीकट का लखपति पार्क का नामकरण तात्कालिक भाजपा विधायक सतनारायण यादव ने ही किया था। लेकिन अब अपने ही NDA गठबंधन के LJP रामविलास के विधायक उस पार्क का नाम बदलना चाहते हैं तथा चुनौती दिया है कि अगर पार्क का नाम नहीं बदला गया तो वह डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन का नाम ही बदल देंगे। उनका कहना है कि उनके पिता जी भी बड़े समाजसेवी थे। ऐसे में डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन का नाम उनके पिताजी के नाम पर वह खुद कर देंगे। स्थानीय विधायक के इस बयान के बाद डेहरी में राजनीतिक सरगर्मी में काफी बढ़ गई है। वही विधायक के इस अजीबोगरीब बयान को लेकर चर्चा भी हो रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYeswent Sinha
FollowJan 25, 2026 12:19:430
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 25, 2026 12:18:480
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 25, 2026 12:18:240
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 25, 2026 12:18:090
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 25, 2026 12:17:440
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 25, 2026 12:17:330
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 25, 2026 12:17:140
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 25, 2026 12:17:010
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 25, 2026 12:15:470
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 25, 2026 12:15:270
Report
0
Report
53
Report
43
Report